spot_img

डॉक्टर की हत्या, परिवार था बाहर, घर में नौकरानी थी…चाकू से डॉक्टर का गला रेत डाला…मर्डर से सनसनी

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां मधुबन थाना क्षेत्र के कंशपकडी गांव में रविवार की रात बंगाल के दार्जिलिंग जिले से सेवानिवृत सेटलमेंट पदाधिकारी सह होम्यौपैथिक चिकित्सक डॉ. जयलाल सहनी उर्फ अमीन साहब की सब्जी काटने वाली चाकू से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्यारों ने उनकी दोनों कलाई की नस भी काट दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

- Advertisement -

पुलिस ने शक के आधार पर नौकरानी को हिरासत में लिया है। डॉक्टर का परिवार बाहर रहता है। घर में नौकरानी खाना बनाने के लिए रहती थी। घटना मधुबन थना के कंसपकड़ी गांव की है। घटना के वक्त घर में जयलाल के अलावे रांची के सिमडेगा से उनकी देखभाल करने आयी हेलेना जोजो नाम की एक युवती मौजूद थी।

- Advertisement -

नौकरानी हेलेन जोजो ने पुलिस को बताया है कि डॉक्टर साहब रात में 9 बजे खाना खाकर अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। वह भी खाना खाकर दूसरे कमरे में सोने के लिए चली गई। करीब 10 बजे रात में उनके कमरे से बचाव-बचाव की आवाज आई। वह अपने कमरे से निकलने का प्रयास की। किंतु हत्यारों ने उसके कमरे के दरवाजे का हैंडल बाहर से बंद कर दिया था। इसलिए  वह कमरे से बाहर नहीं निकल पायी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Sand Scam News: बिहार बालू घोटाला: 'खननसॉफ्ट' पोर्टल हैक कर 350 करोड़ की लूट, अब बेनकाब होंगे दोषी! पढ़िए - कैसे हुआ 'खननसॉफ्ट' पोर्टल में सेंध?

जानकारी के अनुसार, डॉक्टर का गांव के किसी व्यक्ति से जमीन का विवाद भी चल रहा था। युवती हेलेने ने बताया कि रात में नौ बजे उसने बाबा को खाना खिलाया। खाना खाने के बाद वे अपने कमरे में सोने चले गए। घर में सीढी सहित दो प्रवेश गेट अंदर से बंद था। रात के दस ग्यारह बजे के करीब बाबा के कमरे से बचाने की आवाज आयी। इसके बाद वह अपने कमरे से बाहर निकलने के लिए गेट खोलने गई तो वह बाहर से बंद था।

बाद में उसने रांची डॉ. जयलाल के दूसरे बेटे के पास फोन कर यह बात बताई। वहां से उनके बेटे ने पड़ोसियों को सूचना दी। रात्रि में पड़ोसी जब पहुंचे तबतक हत्या को अंजाम देने वाले भाग निकले थे। बाद में कमरे में बंद युवती को बाहर निकाला गया।

लोग उनके खपरैल घर का दरवाजा तोड़कर पक्का वाले घर में पहुंचे तो उनके घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था और नौकरानी के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। जिसे ग्रामीणों ने खोला। खून से लथपथ मृतक की लाश उनके कमरे में बिछावन पर पड़ी थी।

थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मृतक के पुत्र का आने का इंतजार किया जा रहा है। शव वाले कमरे को सील कर दिया गया है। हत्याकांड के उदभेदन के लिए पुलिस डॉग स्कावयड टीम को भी बुला रही है। पुलिस ने बताया कि कई बिंदुओं पर हत्याकांड की जांच की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani से बड़ी ख़बर, 419 KG गांजा जब्त..पुलिस-तस्कर गठजोड़ का पर्दाफाश, थानाध्यक्ष निलंबित! इन दो पर भी गिरी गाज, पढ़िए रिपोर्ट

मधुबनी में एसटीएफ ने 419 किलो गांजा जब्त किया, जिसमें स्थानीय डायल 112 पुलिस की संलिप्तता सामने आई। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मियों#MadhubaniGanja,#BiharPolice,#DrugBust

Bihar MNREGA News: बिहार सरकार का श्रमिकों को तोहफा! मनरेगा के लिए 9.90 अरब रुपये जारी, ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार

बिहार सरकार ने मनरेगा श्रमिकों को बड़ी राहत देते हुए 9 अरब 90 करोड़ रुपये से अधिक का बजट जारी किया है। इससे लाखों मजदूरों को जल्द बकाया भुगतान मिलेगा और ग्रामीण#BiharMNREGA,#MNREGAWorkers,#ShrawanKumar

Bihar Bus Terminal News: Darbhanga समेत बिहार के 31 शहरों को मिली बड़ी सौगात! बनेंगे आधुनिक बस अड्डे, होगी यह खास सुविधा, जानिए

बिहार में 31 जगहों पर बनने जा रहे हैं अत्याधुनिक बस अड्डे। यात्रियों को दिल्ली-मुंबई की तर्ज पर मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं, साथ ही सृजित होंगे रोजगार के अवसर#BiharBusTerminal,#BiharInfrastructure,#BusStandNews

Bihar Constable Exam News: बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा आज से शुरू, इन सख्त नियमों के उल्लंघन पर होगी जेल!

बिहार में आज से सिपाही भर्ती परीक्षा शुरू हो रही है। किशनगंज सहित सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और कदाचारमुक्त माहौल सुनिश्चित करने के लिए विशेष गाइडलाइन जारी की#BiharConstableExam,#KishanganjNews,#PoliceRecruitment