spot_img

Patna से Delhi जा रही Indigo फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 180 यात्री थे सवार

spot_img
- Advertisement -

पटना से आज सुबह दिल्ली जा रहे इंडिगो के विमान (6 ई 2433) की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। बताया जा रहा है कि इसके इंजन में तकनीकी खराबी आने के बाद यह कदम उठाया गया। विमान के सभी 180 यात्री सुरक्षित हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, इंजन में गड़बड़ी के बाद पटना से दिल्ली जा रही इंडिगो के विमान की पटना हवाईअड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी। इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 2433 को पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी।

- Advertisement -

कुछ देर के बाद पायलट को इंजन में गड़बड़ी का एहसास हुआ। इसके बाद पायलट ने सूझबूझ दिखायी और विमान की पटना में इमरजेंसी लैंडिंग की। विमान में सवार सभी 180 यात्री सवार सुरक्षित हैं। हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। हवाईअड्डे पर सभी सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Electricity News: राहत! बिहार में अब किराएदारों को भी मिलेगी सस्ती बिजली, मंत्री शैलेश कुमार ने दिए कड़े निर्देश

पटना एयरपोर्ट के डायरेक्टर के मुताबिक इंडिगो की इस फ्लाइट (संख्या 6ई 2433) के पायलट ने उड़ान के लगभग तीन मिनट बाद एक इंजन के फेल होने की सूचना दी। फ्लाइट की 9:11 मिनट पर पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिग कराई गई। विमान में करीब 180 यात्री थे, जो सुरक्षित है। एयरपोर्ट पर अन्य विमानों का परिचालन सामान्य है।

इससे पहले चार मार्च को दिल्ली से पटना जा रही स्पाइसजेट के विमान के इंजन में आग लग गयी थी। बताया जाता है कि पक्षी टकराने के बाद इंजन में आग लगी थी।

इसके बाद फ्लाइट को डायवर्ट कर वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। यहां विमान को ठीक किया गया और करीब तीन घंटे बाद फ्लाइट ने दोबारा पटना के लिए उड़ान भरी थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Land News: बिहार में जमीन मापी हुई महंगी! गांव से लेकर शहर तक जानिए नई रेट लिस्ट

बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जमीन मापी शुल्क में भारी वृद्धि की है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में प्रति खेसरा 1000 और शहरी में 2000 रुपये देने होंगे, जिससे आ#BiharLandNews,#LandMeasurement,#RevenueDepartment

Bihar में ठगवा इंजीनियर का कारनामा, साले और पत्नी के साथ मिलकर 400 लोगों को बनाया अपना Cyber शिकार, तरीका जानकर उड़ जाएंगे होश!

Patna Cyber Crime News: पटना में साइबर पुलिस ने एक बड़े ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह का संचालन एक बीटेक इंजीनियर अपनी पत्नी और साले के साथ मिलकर कर र#PatnaCyberCrime,#BiharPolice,#CyberFraud

Vaibhav Suryavanshi News: 15 वर्षीय Baby Boss क्या अफगानिस्तान ‘ए’ के खिलाफ जड़ेगा बड़ा स्कोर? जानिए कहां और कितने बजे दिखेगा मैच?

भारत 'ए' और अफगानिस्तान 'ए' के बीच गुरुवार को दांबुला में दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। सबकी निगाहें 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी, जिन्होंने पहले#VaibhavSuryavanshi,#IndiaACricket,#DambullaMatch

आज कोर्ट में रोशन आनंद की किस्मत का फैसला! जमानत पर होगी बड़ी सुनवाई, सब की निगाहें!

खान ग्लोबल स्टडीज के गार्ड से मारपीट के आरोपी ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रोशन आनंद की जमानत याचिका पर आज अदालत में सुनवाई होगी। पहले उनकी जमानत खारिज हो चुकी#PatnaCoaching,#RoshanAnand,#KhanSirNews