spot_img

किन्नरों ने सरेआम सड़कों पर महिला के कपड़े उतारे, पीटा और निर्वस्त्र कर घुमाया

spot_img
- Advertisement -

नवादा से बड़ी खबर है जहां किन्नरों ने एक महिला को निवस्त्र करते हुए मर्यादा को तार-तार कर दिया। इतना ही नहीं निर्वस्त्र करने के बाद महिला को सड़कों पर घुमाया। मामला बेहद मामूली पैसे के लेन देन से जुड़ा है जहां किन्नरों ने  महिला को निर्वस्त्र कर रविवार को सड़कों पर घुमाया।

- Advertisement -

मामला नवादा नगर थाना क्षेत्र के भीड़ वाले इलाके जवाहर नगर मोहल्ले का है। जहां तीन किन्नरों ने मिलकर एक महिला को सरे आम सड़कों पर निर्वस्त्र कर जमकर पिटाई की। पूरे कपड़े को शरीर से उतार दिया गया। पिटाई के बाद तीनों किन्नरों ने मिलकर निर्वस्त्र अवस्था में ही सरेआम रोड पर पकड़ कर ले जा रही थी, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल किया गया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली।पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सभी लोगों को हिरासत में लेकर थाना लाए हैं। किन्नर ने महिला से की मारपीट, निर्वस्त्र कर घुमाया। उगाही मामले में किन्नर ने एक महिला के साथ जमकर मारपीट की। साथ ही उसे निर्वस्त्र कर बाजार में घुमाया।इससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Constable Exam News: बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा आज से शुरू, इन सख्त नियमों के उल्लंघन पर होगा बड़ा एक्शन!

मौके पर मौजूद लोगों ने नगर थाना के प्रभारी को तत्काल इसकी सूचना दी। मिर्जापुर निवासी किन्नर मीना तथा अकबरपुर बकसंडा की एक महिला के बीच पैसा उगाही को लेकर काफी विवाद चल रहा था। इसी को लेकर दोनों में मारपीट हुई। दोनों को नगर थाने में पुलिस ले आई।

इधर इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पैसे को लेकर आपस में उलझ रही थीं।बीच-बचाव कर किसी तरह से दोनों को थाने ले आया गया है। वहीं मीना किन्नर ने महिला और महिला ने मीना किन्नर के खिलाफ आवेदन दिया है।

थानाध्यक्ष ने कहा कि महिला ने मीना किन्नर पर निर्वस्त्र कर बाजार में घुमाने का आरोप लगाया है। फिलहाल दोनों तरफ के आरोपों के मामले की जांच की जा रही है। अब देखिए पुलिस इस मामले को किस मुकाम पर पहुंचा पाती है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Cyber Crime News: दरभंगा में साइबर ठगी पर पुलिस का बड़ा वार! CSP संचालकों को मिली खास ट्रेनिंग, कैसे बचें फ्रॉड से

दरभंगा के घनश्यामपुर थाना में साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम हुआ। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने CSP संचालकों को OTP, बैंक जानकारी साझा न करने और ग्राहको#DarbhangaNews,#CyberCrime,#BiharPolice

Darbhanga -Benipur Nagar Parishad News: बेनीपुर नगर परिषद में करोड़ों के घोटाले का बड़ा खुलासा! जांच के आदेश से अधिकारियों में खलबली

दरभंगा के बेनीपुर नगर परिषद में सरकारी योजनाओं में करोड़ों की धांधली का आरोप लगा है। आर्थिक अपराध इकाई ने नगर विकास विभाग को जांच के आदेश दिए हैं, जिससे परिषद मBenipurNews,DarbhangaCorruption,BiharEOU

Darbhanga Crime News: दरभंगा में यामाहा मैनेजर की हत्या पर माले ने उठाई आवाज -एजेंसी में कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं… आखिर क्यों स्टाफ...

Darbhanga Crime News: चंदनपट्टी में यामाहा मैनेजर मोहम्मद फैज की हत्या के बाद भाकपा (माले) ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने स्पीडी ट्रायल और मुआवजे की म#DarbhangaNews,#BiharCrime,#MurderProbe

पेट्रोल प्राइस न्यूज़: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़ेंगे? मंत्री के बयान से उपभोक्ताओं में बढ़ी चिंता, जानिए वजह!

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी के बयान से पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की आशंका बढ़ गई है। अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल बाजार, भू-राजनीतिक तनाव और भारत की आयात निर्#PatnaNews,#FuelPriceHike,#PetrolDiesel