spot_img

कॉलेज में लगी भीषण आग, धू-धू जलने लगा वाणिज्य विभाग, मैथ्स डिपार्टमेंट और लाइब्रेरी, लाखों की क्षति, कैंपस तबाह, किताबें राख

spot_img
- Advertisement -

पटना से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आज अहले सुबह पटना कॉलेज के वाणिज्य विभाग के मैथ्स डिपार्टमेंट सहित लाइब्रेरी में भीषण आग लग गई। इसके बाद पटना कॉलेज कैंपस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

- Advertisement -

मामला, पीरबहोर थाना क्षेत्र के अशोक राजपथ स्थित पटना कॉलेज का है जहां वाणिज्य विभाग के मैथ्स डिपार्टमेंट और लाइब्रेरी में आग लग गई। लपटें इतनी भयावह थीं कि कैंपस में अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल की गाड़ियां पहुंचीं। हादसे में लाखों का नुकसान हुआ है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

सूचना मिलने के बाद ही लोदीपुर और पटना सिटी फायर स्टेशन से दमकल की आधा दजर्न गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। इसके बाद आग पर काबू पाया गया है। इस आग की वजह से कई सामान जलकर राख हो गए हैं। मौके पर पीरबहोर थाने की पुलिस और अग्निशमन पदाधिकारी मौजूद हैं। फिलहाल पटना कॉलेज में कैसे आग लगी और कब लगी इस बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश की जा रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Cabinet Expansion: Maithili Thakur भी मंत्री के लिस्ट में? पढ़िए JDU से कौन ले सकता है शपथ, सम्राट कैबिनेट में इनपर खास नज़र

सबसे पहले इस आग को छठ पर्व में सुबह की अर्ध्य देकर वापस लौट रहे कुछ लोगों ने देखा। बताया जा रहा है छठ महापर्व पर सुबह अर्घ्य देकर घर जा रहे कुछ लोगों ने लपटों को देखकर दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। इसके बाद दमकल की गाड़ियां कॉलेज पहुंचीं।

जानकारी के अनुसार,मंगलवार को छठ पर्व में सुबह का अर्घ्य देकर घर लौट लोगों ने पटना कॉलेज की बिल्डिंग से धुआं उठते देख डायल 112 को सूचना दी थी। पटना कॉलेज के वाणिज्य विभाग में मंगलवार की सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही लोदीपुर और पटना सिटी फायर स्टेशन से दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर भेजी गई

जानकारी के अनुसार, पटना कॉलेज में आग से हड़कंप मच गया। मैथ्स लाइब्रेरी की किताबें जलकर खाक हो गई। अगलगी से कम्प्यूटर सहित कई अन्य सामान जलकर राख हो गया। हादसा कॉमर्स विभाग में हुआ था। जहां,पटना कॉलेज में सुबह-सुबह बड़ी घटना घट गई। जब पटना कॉलेज के कॉमर्स विभाग में आग लग गई। इस घटना में मैथ्स लाइब्रेरी की किताबें जलकर खाक हो गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है।

इसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आगजनी में कितना नुकसान हुआ है। इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News: राउज एवेन्यू कोर्ट में आज बड़ा फैसला: लालू परिवार के 'Money Laundering Case' पर तय होंगे आरोप?

दमकल कर्मचारियों को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस घटना में मैथ्स डिपार्टमेंट और लाइब्रेरी को काफी नुकसान हुआ है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

अग्निशमन विभाग के साथ-साथ पीरबहोर थाने की पुलिस भी पहुंची हुई है। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल, पूरे मामले की जांच की जा रही है। आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: मधुबनी NH-57 का यादव जी ढाबा… झंझारपुर में बाल श्रम पर बड़ी कार्रवाई, ढाबे से बचाई गई मासूम की जिंदगी

बाल श्रम: मधुबनी के झंझारपुर में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली...

Bihar Politics: बिहार मंत्रिमंडल विस्तार को फ़ाइनल टच देने पटना आ रहे अमित शाह, शपथ से पहले शाह की बैठक, पढ़िए -क्या है अंतिम...

बिहार मंत्रिमंडल विस्तार: पटना में 7 मई को होने वाले बिहार मंत्रिमंडल विस्तार से...

Madhubani News: मधुबनी में राजस्व कर्मियों पर गिरी गाज, 2.27 लाख की होगी वसूली, पढ़िए कौन कौन आए जद में, पूरी लिस्ट और रिकवरी...

बिहार लोक सेवा अधिनियम: मधुबनी में एक बार फिर सरकारी तंत्र की सुस्ती पर...

Samastipur Railway News: समस्तीपुर में 140 टन क्षमता वाली ‘Railway Crane’ तैनात, रेल दुर्घटना राहत में आएगी तेजी

Railway Crane: अरे भाई साहब! रेल पटरियों पर काम करने वाली ये विशाल मशीनें...