spot_img

Bihar News|Khagaria News| Former SP-SDPO समेत नौ पुलिस अधिकारियों पर FIR

spot_img
- Advertisement -

Bihar News|Khagaria News| Former SP-SDPO समेत नौ पुलिस अधिकारियों पर FIR| जहां, खगड़िया जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के तत्कालीन एसपी (वर्तमान में सिवान एसपी), एसडीपीओ समेत 9 पुलिस अधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

- Advertisement -

Bihar News|Khagaria News| चित्रगुप्त नगर थाना में FIR

चित्रगुप्त नगर थाना में एफआईआर (FIR against nine police officers including former SP-SDPO in Khagaria) दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसमें आरोप यह लगाया गया है कि इन पुलिस अधिकारियों ने मिलकर मानसी थाने के तत्कालीन एसआई अमलेंदु प्रसाद सिंह को पीटा था। उनके साथ बदसलूकी की थी। मारपीट करते हुए उनका मोबाइल छीन लिया था।

- Advertisement -

Bihar News|Khagaria News| जिन दिनों अमलेंदु प्रसाद सिंह खगड़िया के मानसी थाने में तैनात थे।

जानकारी के अनुसार, यह घटना तब हुई थी जिन दिनों अमलेंदु प्रसाद सिंह खगड़िया के मानसी थाने में तैनात थे। आरोप है कि किसी बात को लेकर उनका तत्कालीन एसपी अमितेश कुमार से विवाद हो गया था। इसके बाद एसपी ने अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर एसआई अमलेंदु सिंह के साथ मारपीट की थी। उनका मोबाइल छीन लिया था। मामला May 12, 2024 को भी उछला था। जहां,

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Malviya Nagar Fire News: दिल्ली के मालवीय नगर में भीषण आग: रेस्टोरेंट में 21 लोगों की जिंदा दर्दनाक मौत, 40 लोगों की रेस्क्यू!

Bihar News|Khagaria News| इनपर दर्ज हुई एफआईआर

याचिकाकर्ता एसआई अमलेंदु कुमार के वाद पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने एसपी के माध्यम से संबंधित थाना पुलिस को अनुसंधान व प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया था। यह आदेश 6 मई 2024 को दिया गया। वादी एसआई अमलेंदु कुमार ने बताया कि जिले के तत्कालीन एसपी अमितेश कुमार (वर्तमान में सिवान एसपी के पद पर पदस्थापित), तत्कालीन सदर एसडीपीओ सुमित कुमार (वर्तमान में नालंदा जिला), सदर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह (वर्तमान में नालंदा जिला), तत्कालीन पुलिस निरीक्षक सदर पवन कुमार, तत्कालीन मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार, अमलेश कुमार, तत्कालीन मुफस्सिल थानाध्यक्ष, पुलिस लाइन के तत्कालीन मेजर महेन्द्र प्रसाद सिंह, एसआई निलेश कुमार समेत नौ पुलिस अधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Health News: बड़ी राहत! टेली-मानस मोबाइल एप्लिकेशन और टोल-फ्री हेल्पलाइन 14416 लॉन्च, अब 24 घंटे मिलेगी मानसिक स्वास्थ्य मदद, ऐसे उठाएं लाभ

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय टेली मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत टेली-मानस ऐप और हेल्पलाइन 14416 लॉन्च की है। यह पहल 24x7 मानसिक स्वास्थ्य सहायता प्रदान कर तनाव#PatnaHealthNews,#MentalHealthIndia,#TeleMANAS

Banka News: भागलपुर के बांका में हर कोई हैरान : जिस शख्स को मृत मानकर दफनाया, वह अगले दिन घर लौटा, पुलिस पर उठे...

बांका में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। एक शख्स को मृत समझकर परिवार ने दफना दिया, लेकिन अगले ही दिन वह जिंदा घर लौट आया। इस घटना ने पहचान प्रक्रिया पर गंभ#BankaNews,#MistakenIdentity,#BiharPolice

Bhagalpur Teacher News: भागलपुर का टीचर सस्पेंड, आख़िर क्या था छात्रा के साथ वायरल, जिसने उड़ा दी शिक्षा विभाग की नींद, पढ़िए -आपत्तिजनक शिक्षक...

Bhagalpur Teacher News: बिहपुर में छात्रा को बहला-फुसलाकर भगाने और आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के मामले में शिक्षक शक्ति कुमार शिवम पर बड़ी कार्रवाई हुई। विभाग#BhagalpurNews,#TeacherSuspended,#BiharEducation

Muzaffarpur Hospital News: 5 की दर्दनाक मौत, ICU में मची चीख-पुकार, चौंकाने वाले दावे, CM का बड़ा ऐलान

मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग से 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक घायल हुए। आईसीयू में फैली आग से भगदड़ मची और चश्मदीदों ने 25 मौतों का#MuzaffarpurNews,#HospitalFire,#BiharNews