मई,17,2024
spot_img

हाथों में सिगरेट…और हंसते हुए जन-गण-मन गाने वाली दो लड़कियों पर FIR… ये राष्ट्रगान का अपमान कैसे सहेगा हिंदुस्तान

spot_img
spot_img
spot_img

पश्चिम बंगाल में उन दो लड़कियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है, जिन्होंने सुलगा हुआ सिगरेट हाथों में लेकर धुएं की कश उड़ाते हुए राष्ट्रगान गाया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसके बाद काफी हंगामा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दो लड़कियां हंसते हुए राष्ट्रगान गा रहीं थी। राष्ट्रगान गाते वक्त लड़कियों के हाथ में सिगरेट थी। साथ ही, वह हंसते हुए जन-गण-मन गा रही थी। वीडियो में उनके गाने के अंदाज से ऐसा लग रहा था कि दोनों लड़कियां राष्ट्रगान का मजाक बना रही हैं।

हालांकि दोनों लड़कियां नाबालिग बताई जा रही हैं। बैरकपुर साइबर सेल ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वीडियो के वायरल होने के बाद इसे खूब ट्रोल किया गया। कई लोगों ने गिरफ्तारी की मांग की।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| बिहार के सरकारी स्कूलों में मंगल ही मंगल...अब, Mid Day Meal में मिलेंगी बच्चों को गरमा गरम दूध

लड़कियों का जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, कलकत्ता हाई कोर्ट के एक वकील सहित कई नेटिजंस ने लड़कियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। बैरकपुर साइबर सेल में रविवार को राष्ट्रगान का मजाक उड़ाने के आरोप में दो लड़कियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

बैरकपुर पुलिस आयुक्तालय के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘पुलिस ने दोनों युवतियों के बयान दर्ज किए हैं। जांच एजेंसी अन्य वीडियो खोजने के लिए फेसबुक के संपर्क में है।’

यह भी पढ़ें:  Ayodhya Ram Mandir Pran Pratistha | Gau Pratishtha Sankalp | तो क्या...अयोध्या में राम मंदिर की प्रतिष्ठा दोबारा होगी... !

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी जमकर आलोचना हुई। इसके बाद उन्होंने वीडियो को फेसबुक से डिलीट कर दिया।

जानकारी के अनुसार, वीडियो में दोनों युवतियां हाथ में सिगरेट लेकर राष्ट्रगान गा रही हैं। उनमें से एक ने हाथ में सिगरेट लिए हुए है और इसे राष्ट्रीय ध्वज के रूप में दिखाने की कोशिश कर रही है। उन्हें गलत तरीके से राष्ट्रगान गाते हुए भी सुना जाता है। वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही वायरल हो गया था। वीडियो को ट्विटर अकाउंट पर अनुपम भट्टाचार्जी ने शेयर किया था।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें