spot_img

पहले अपनी पड़ोसन को चाकू घोंपा, फिर गवाह को चाकू से काट डाला, कहा-ज्यादा उड़ोगे तो उड़ा देंगे

spot_img
- Advertisement -

छपरा से बड़ी खबर है जहां एक चाकूबाज दरिंदे ने पहले अपनी पड़ोसन को चाकुओं से गोद डाला। जी नहीं भरा तो जाकर फिर गवाह को भी चाकू घोंपा। कहा, अगर मेरी बात नहीं मानें तो जान ले लेंगे, ज्यादा उड़ो मत नहीं तो सीधे उड़ा देंगे। मामला, शहर के भगवान बाजार का है।

- Advertisement -

जहां छपरा थाना अंतर्गत रतनपुरा मोहल्ला में बीती रात एक केस के गवाह स्थानीय भगवान बाजार के धर्मनाथ मंदिर रतनपुर मोहल्ले के स्व. नथुनी प्रसाद के 33 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश कुमार को मोहल्ले के दबंगों ने चाकू से वार कर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। बाद में परिजनों ने ओमप्रकाश को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

- Advertisement -

वहीं, पुलिस को दिए बयान में जख्मी युवक ओमप्रकाश ने बताया कि मामला एक सितंबर का है जब घर के समीप दौलतगंज मोहल्ला निवासी मुन्ना चौधरी की पत्नी मोनाली कुमारी के साथ भूमि विवाद को लेकर मोहल्ले के दबंगों ने मारपीट की थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Minor Rape Case: नाबालिग से दुष्कर्म में अभियुक्त को 10 साल की सजा, 1 लाख मुआवजा

उस समय वह घटना स्थल पर मौजूद था। जिसको लेकर वह उक्त मामले में गवाह बने हुए हैं। उसी मामले में बीती रात्रि पांच-सात लोग उसके घर पहुंचे और गवाही देने से मना करने को लेकर धमकाने लगे।

इस बीच उसके साथ मारपीट करते हुए एक युवक ने चाकू से उसपर जानलेवा हमला कर दिया। बचने के क्रम में चाकू उनके दाहिने हाथ में लग गई। तब तक घर वाले पहुंचे। सभी दबंग वहां से भाग निकले। इसके बाद उसका उपचार छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar News: बिहार में बड़ा बदलाव, अब CMO की सीधी निगरानी में ब्लॉक, अंचल और थाना, CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

सीएमओ की सीधी निगरानी: बिहार विधानसभा में विश्वास मत पर बहस के बीच मुख्यमंत्री...

Jamui BIG News: जमुई जवाहर नवोदय विद्यालय में 10वीं के छात्र की संदिग्ध मौत, Big Mystery

जवाहर नवोदय विद्यालय मौत: जमुई से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरे...

Bhagalpur News: भागलपुर में ‘फर्जी पत्रकार गिरफ्तार’, रेस्टोरेंट मालिक से उगाही करते रंगे हाथ पकड़े गए 5 आरोपी! दो युवती फरार

फर्जी पत्रकार गिरफ्तार: बिहार के भागलपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है,...

CM Samrat Chaudhary: विधानसभा में तेजस्वी ने घेरा, बताइए 5 साल में 5 सरकारें, खजाना खाली, Nitish को finished ही करना था, पहले...

सम्राट चौधरी विश्वास मत: बिहार की राजनीति में आज का दिन बेहद अहम रहा....