spot_img

चार बाप बेटों ने मिलकर खेली परिवार में Triple Murder वाली खूनी होली…3 सगे भाइयों की हत्या

spot_img
- Advertisement -

छपरा से बड़ी खबर है जहां संपत्ति विवाद में तीन सगे भाइयों की हत्या हो गई है। मामला, पारिवारिक विवाद से जुड़ा है जहां जमकर चली चाकूबाजी में  तीन सगें भाइयों की हत्या कर दी गई है।

- Advertisement -

सगे भाई और भतीजों के आपसी विवाद में ये घटना घटी है। हीरा महतो के तीन बेटे स्वामीनाथ महतो, राजेश्वर महतो और दिनेश महतो की हत्या की गई है।

- Advertisement -

वारदात एकमा थाना क्षेत्र के गंगवापार गांव की है, जहां बीती रात हीरा महतो के पुत्र लालू महतो और उनके तीन पुत्र का अपने ही सगे चाचाओं से विवाद हो गया।

- Advertisement -

इसके बाद चारों बाप बेटों ने गुस्से में खून खराबा शुरू कर दिया। और, स्वामीनाथ महतो, राजेश्वर महतो और दिनेश महतो पर चाकू के अनगिनत वार कर उन्हें गंभीर रुप से घायल कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस ने आरोपी लालू महतो को गिरफ्तार कर लिया है।

काफी समय से भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार की रात मामला गाली-गलौज से शुरू हुआ जो बाद में चाकूबाजी और मारपीट में तब्दील हो गया।

वहीं बीच बचाव करने आए महिलाएं तक को नहीं छोड़ा गया। इस मामले में आरोपी मृ’तक का सगा भाई लालू महतो और उसका परिवार है।

यह भी पढ़ें:  Jamui News: जमुई में Police पर Attack पुलिस टीम पर अपराधियों का हमला, 3 जवान घायल, 5 गिरफ्तार

इसकी भाइयों से किसी बात को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। वहीं शनिवार रात विवाद इतना बढ़ गया कि, लालू महतो ने अपने ही भाई पर हमला कर दिया, जिसमें तीन लोगों की मौ’त हो गई, जबकि घर की कई महिलाएं घायल हो गई।

घटना में बीच बचाव कर रही महिला को भी नहीं बख्शा गया। चाकू लगने से घायल लोगों को एकमा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां, दिनेश महतो और स्वामीनाथ महतो की मौत इलाज के क्रम में हो गई।

यह भी पढ़ें:  Bihar Education News: बड़ा अपडेट, BPSC TRI-4 में अब सभी 38 जिलों का विकल्प अनिवार्य, न भरने पर क्या होगा?

वहीं, राजेश्वर महतो को सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनकी भी मौत हो गई। एक ही परिवार के तीन सगे भाइयों की मौत होने से माहौल गमगीन बना हुआ है। वहीं इस घटना के बाद मौके से पहुंची पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है। एक साथ तीन लोगों की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें:  Solar Village in Bihar: बिहार के हर जिले में बनेगा 'मॉडल सोलर गांव', लाखों की सब्सिडी और सस्ता लोन भी मिलेगा

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आरोप है कि लालू महतो और उसके बेटों ने तीनों की हत्या की है। पुलिस ने मामले में जांच करते हुए लालू महतो और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar News: बिहार पीएनजी कनेक्शन, अब हर माह मिलेंगे 12,000 नए कनेक्शन, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की CMG पढ़िए!

बिहार पीएनजी कनेक्शन: बिहार के लोगों के लिए खुशखबरी है! अगर आप भी अपने...

Bhagalpur Students Protest: जर्जर हॉस्टल पर छात्रों का बड़ा हंगामा, मारवाड़ी कॉलेज प्रशासन को 3 दिन का अल्टीमेटम

Bhagalpur Students Protest: बिहार के भागलपुर में छात्रों का गुस्सा सातवें आसमान पर है।...