spot_img

हार्डकोर नक्सलियों को राशन पहुंचाने वाला PBPJSAC का करीबी Hardcore Naxalite उपेंद्र बिंद लखीसराय में गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

लखीसराय से बड़ी खबर है यहां, जिले के किऊल थाना क्षेत्र के जलप्पा स्थान से कुख्यात नक्सली उपेंद्र बिंद को गुरुवार सुबह केंद्रीय बल और स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।  वह पीबीपीजेएसएसी के नक्सल कमांडर करीबी है। पुलिस ने गिरफ्तार नक्‍सली से पूछताछ की। पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस के साथ मुठभेड़ मामले में वह फरार था।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, एसएसबी और एसटीएफ के ज्वाइंट ऑपरेशन में कुख्यात उपेंद्र बिंद को गिरफ्तार किया गया है।खुफिया इनपुट के आधार पर अहले सुबह ऑपरेशन को अंजाम देते बड़ी कार्रवाई की। वह कई हार्डकोर नक्सलियों का करीबी बताया जाता है। साथ ही नक्सलियों को जरुरत के सामान पहुंचाने का काम गिरफ्तार नक्सली किया करता था। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

लखीसराय के एएसपी अभियान मोती लाल से मिले इनपुट के आधार पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और बिहार पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के संयुक्त ऑपरेशन में कुख्यात उपेंद्र बिंद को गिरफ्तार किया। नक्सल प्रभावित पीरी बाजार, कजरा एवं चानन के जंगली इलाके में नक्सली की मौजूदगी की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक अभियान के निर्देश पर संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Lalu Family News: तेजस्वी के बेटे इराज का पहला जन्मदिन, राहुल-अखिलेश समेत इन दिग्गजों का जमावड़ा

 

इसी क्रम में गुरुवार की सुबह एसएसबी कजरा एवं बन्नू बगीचा, एसटीएफ कजरा एवं पीरी बाजार थाना की पुलिस ने किऊल थाना क्षेत्र अंतर्गत ज्वालप्पा स्थान से वांछित हार्डकोर नक्सली उपेंद्र बिंद को गिरफ्तार कर लिया है।

कुख्यात नक्सली उपेंद्र बिंद जो लोथू बिंद का पुत्र है और चानन थाना क्षेत्र अंतर्गत कछुआ गांव का रहने वाला है, की उपस्थिति बारे में जानकारी मिली। जिसके बाद एसएसबी कजरा, बन्नूबगीचा, एसटीएफ कजरा और पीरीबजार थाना ने एकसाथ मिलकर उसे पकड़ने की तैयारी शुरू की।

 

यह भी पढ़ें:  Gaya Crime News: ज्वेलरी व्यवसायी को गोली मारी, 45 लाख लूटे; इलाके में हड़कंप

किऊल थाना क्षेत्र के जलप्पा स्थान से नक्सली की गिरफ्तारी की गयी। गिरफ्तार उपेंद्र बिंद को नक्सल कमांडर अरविंद यादव, श्री कोढ़ा और सुरेश कोढ़ा का करीबी बताया जाता है। उपेंद्र बिंद किराना का दुकान भी चलाता है और ऐसी संभावना जताई जा रही है कि वो राशन, पानी समेत रोजाना के जरुरत की चीजें अपने दुकान से ले जाकर नक्सलियों को पहुंचाता था।

उपेंद्र बिंद आर्म्स एक्ट समेत कई मामलों में आरोपित रहा है। नक्सली को गिरफ्तार करने के बाद उससे थोड़ी बहुत पूछताछ करने के बाद पीरी बजार थाना को सौंप दिया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Banka Crime News: बांका कारोबारी मिथिलेश हत्याकांड में बड़ा खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार

बिहार के बांका जिले में कारोबारी मिथिलेश कुमार उर्फ वीडियो हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। जमीन रजिस्ट्री कराकर लौट रहे मिथिलेश की हत्या के

Bhagalpur Jalmarg News: कहलगांव घाट से ट्रकों और छोटी गाड़ियों का परिचालन जल्द, लगेंगी CCTV, बनेगा शेड, यात्रियों को मिलेंगी खास सुविधा!

Bhagalpur Jalmarg News: कहलगांव घाट से तीनटंगा-गोपालपुर के बीच जलमार्ग से ट्रक व छोटी गाड़ियों का परिचालन जल्द होगा शुरू। डीएम ने निरीक्षण कर यात्री शेड, CCTV,

Darbhanga Project News: एसपीएल बहेड़ा साइड की दो-तरफा यातायात जल्द होगी शुरू, एलिवेटेड प्रोजेक्ट और आरओबी निर्माण में आएगी तेजी! पढ़िए – दरभंगा शहर...

दरभंगा प्रोजेक्ट न्यूज़: जिलाधिकारी कौशल कुमार ने दरभंगा एलिवेटेड प्रोजेक्ट और आरओबी निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण में तेजी लाने, अत

Patna Pani Supply News: पटना में घर-घर पहुंचेगा पानी, जानिए नगर निगम का मेगा प्लान, अब नहीं होगी किल्लत

पटना नगर निगम शहर में पेयजल आपूर्ति के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में जुट गया है। गर्मी से पहले पाइपलाइन विस्तार, नए पंप हाउसों का निर्माण और बोरवेल लगाने जैस