spot_img

मोकामा-किऊल रेलखंड में ट्रेन से एक साथ क्षत-विक्षत हो गए पति-पत्नी, रेलवे ट्रैक पर मिली दंपती की लाश, हर प्वाइंट पर तहकीकात

spot_img
- Advertisement -

लखीसराय से बड़ी खबर आ रही है जहां रेलवे ट्रैक पर पति-पत्नी का शव बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों की ट्रेन से कटकर मौत हुई है। वहीं इस हादसे के बाद रेलवे ट्रैक पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची लखीसराय आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने श’व को कब्जे में लेटर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Politics News: PM मोदी से मिले विजय सिन्हा, क्या बिहार की सियासत में मिलेगी नई जिम्मेदारी?

बड़हिया में मोकामा-किऊल रेलखंड के बीच गंगासराय हाल्ट के समीप डाउन रेलवे ट्रैक से क्षत-विक्षत अवस्था में दंपति बड़हिया थाना क्षेत्र के जैतपुर निवासी अमित सिंह और उनकी पत्नी हीरा देवी का शव पुलिस ने बरामद किया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार पटना-किउल रेलखंड के गंगासराय रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर पति पत्नी की मौत हो गई। शव के पास से रेलवे टिकट भी मिला है। दोनों गंगासराय से भागलपुर जा रहे थे। वहीं, इस घटना के बाद रेलवे ट्रैक पर लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna Ambulance News: स्वास्थ्य मंत्री के एक फोन ने खोला पोल, 102 एंबुलेंस सेवा के कई कर्मचारी बर्खास्त

अभी तक कारणों का पता नहीं चल पाया है कि हादसा कैसे हुआ। यह आत्महत्या है या हत्या या फिर रेलवे ट्रैक से गुजरने के दैरान हादसा हुआ। हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हर एक एंगल से जांच कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Pani Supply News: पटना में घर-घर पहुंचेगा पानी, जानिए नगर निगम का मेगा प्लान, अब नहीं होगी किल्लत

पटना नगर निगम शहर में पेयजल आपूर्ति के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में जुट गया है। गर्मी से पहले पाइपलाइन विस्तार, नए पंप हाउसों का निर्माण और बोरवेल लगाने जैस

दरभंगा पशु तस्करी न्यूज़: प्रतिबंधित मांस ले जा रहे शख्स को ग्रामीणों ने दबोचा, बिरौल में हड़कंप

दरभंगा के बिरौल में साइकिल पर गाय का कटा सिर ले जा रहे शख्स को ग्रामीणों ने पकड़ा। इलाके में तनाव, लोगों का पुलिस प्रशासन पर सवाल। तीन आरोपी फरार।

Bihar Dial-112 News: AI से लैस होगी बिहार पुलिस, कॉल हैंडलिंग सिस्टम से रिस्पॉन्स टाइम- हर सेवा, पीड़ितों को मिलेगी और तेज मदद

बिहार में आपातकालीन सेवा डायल-112 को AI से जोड़ा जाएगा। गृह विभाग ने पीड़ितों को तुरंत मदद पहुंचाने और रिस्पॉन्स टाइम सुधारने के लिए उच्च स्तरीय बैठक की, जिससे

Darbhanga Dowry Murder News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, दादा का आरोप- ‘दहेज के लिए हुई हत्या’

दरभंगा में विवाहिता रौशनी देवी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पति हिरासत में, पुलिस जांच जारी।