back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 12, 2026
spot_img

ये कैसा था बेदर्द दर्द जो नहीं हुआ सहन…. Hyderabad में Software Engineer ने पहले अपनी पत्नी और 2 छोटे बच्चों को Potassium Cyanide खिलाया, फिर खुद खाया… एक ही परिवार के 4 सदस्यों ने की जहर खाकर खुदकुशी

spot_img
- Advertisement -

तेलंगाना में हैदराबाद शहर के कुशैगुडा इलाके में स्थित एक अपार्टमेंट में एक ही परिवार के चार लोगों ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

- Advertisement -
पीड़ितों की पहचान गाडे सतीश, एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर, उनकी पत्नी गाडे वेद, नौ वर्षीय गाडे निशिकेत और पांच वर्षीय गाडे निहाल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, निशिकेत दिमागी बीमारी से पीड़ित था जबकि निहाल ऑटिस्टिक था।

थानाध्यक्ष पी वेंकटेश्वरलू ने बताया कि मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। उन्होंने कहा पोस्टमार्टम अभी तक नहीं किया गया है। मृतक शवों को मोर्चरी में स्थानांतरित कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  India Oil Supply: युद्ध के साये में भी भारत की तेल और गैस आपूर्ति सुरक्षित, सरकार ने दिया भरोसा

अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान सतीश, उसकी पत्नी वेधा और उसके दो बच्चों निशिकेथ (9) और निहाल (5) के रूप में हुई है। अधिकारियों ने कहा कि संदेह है कि यह घटना शुक्रवार रात को हुई, लेकिन पुलिस को शनिवार दोपहर इसकी सूचना मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया।

- Advertisement -

पुलिस ने बताया कि कुशैगुडा इलाके में एक पिता, मां और उनके दो बच्चों ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि दोनों बच्चे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं (मानसिक रूप से अस्वस्थ) से पीड़ित थे। इलाज के बाद भी बच्चे ठीक नहीं हो रहे थे। इससे माता-पिता डिप्रेशन में चले गए और उन्होंने (परिवार ने) आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें:  Gyanesh Kumar Impeachment: 'इंडिया' ब्लॉक का ऐतिहासिक दांव, संसद में भूचाल की आशंका...मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव की तैयारी!

कुशाईगुड़ा पुलिस ने कहा कि माता-पिता अपने बच्चों की स्वास्थ्य स्थितियों की देखभाल करने में असमर्थ थे। उन्होंने लड़कों को पोटैशियम सायनाइड खिलाया और बाद में खुद भी खा लिया। सतीश एक कमरे के एक कोने में पाया गया, जबकि बाकी तीन बिस्तर पर लेटे हुए थे।

कुशैगुडा थानाध्यक्ष पी वेंकटेश्वरलू ने कहा कि उनके कल रात मरने की आशंका जताई जा रही है लेकिन हमें आज दोपहर करीब दो बजे सूचना मिली। उन्होंने आगे कहा कि मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

उन्होंने कहा, शवों का पोस्टमार्टम अभी तक नहीं किया गया है। मृतक शवों को मोर्चरी में स्थानांतरित कर दिया गया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि इस मामले में पीड़ित के परिवार की ओर से कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है। फिलहाल जांच चल रही है।

पुलिस की शुरूआती जांच में बताया जा रहा है कि दंपत्ति के दोनों बच्चे बीमारी से ग्रसित थे। बड़ा बेटा निशिक जहां मानसिक रूप से विक्षिप्त था तो वहीं छोटा बेटा निहाल कान की समस्या से पीड़ित था।

यह भी पढ़ें:  Bihar News: बिहार में Human Trafficking पर पुलिस का महा-एक्शन, 'ऑपरेशन नया सवेरा 2.0'' से कांपेंगे तस्कर! पढ़िए DGP विनय, क्या है पुलिस का एक्शन प्लान? और 'टुगेदर अगेंस्ट ट्रैफिकर्स'!

पति-पत्नी ने दोनों का तमाम इलाज कराया, लेकिन वह ठीक नहीं हो रहे थे। बच्चों के दर्द को वह सहन नहीं कर पा रहे थे, वह लगातार डिप्रेशन में जाते जा रहे थे। इसलिए उन्होंने बेबस होकर मौत को गले लगाना ही उचित समझा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

स्मार्ट टीवी ब्लूटूथ: अनजाने 6 तरीके, जो आपके टीवी को बनाएंगे ‘सुपर स्मार्ट’

Smart TV Bluetooth: आजकल के स्मार्ट टीवी केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि घर...

इमोशनल Euthanasia Movies: ‘गुजारिश’ से ‘सलाम वेंकी’ तक, इन फिल्मों ने झकझोरा दर्शकों का दिल!

Euthanasia Movies: जीवन और मृत्यु के बीच की इस नाजुक रेखा पर जब इंसान...

एयरटेल प्लान: ₹199 में पाएं 28 दिन की वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ

Airtel Plan: भारतीय टेलीकॉम बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच, एयरटेल अपने ग्राहकों के...

समर फैशन का जलवा: बॉलीवुड की 7 हसीनाओं ने दिखाया अपना ‘कूल’ और स्टाइलिश अंदाज़!

उमस भरी गर्मी और चिलचिलाती धूप में भी बॉलीवुड की हसीनाएं अपने फैशन का...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें