spot_img

स्कूल जाने की हड़बड़ी में दो शिक्षिकाओं की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत

spot_img
- Advertisement -

औरंगाबाद से बड़ी खबर है जहां स्कूल जाने की हड़बड़ी में दो महिला शिक्षकों की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई है। मामला, पंडित दिनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड के फेसर रेलवे स्टेशन के समीप गमहारी गुमटी के पास का है।

- Advertisement -

जहां बुधवार की सुबह गमहारी गांव निवासी उदय प्रसाद की तीस साल की पत्नी मीरा कुमारी और फेसर थाना मुख्यालय निवासी मिथिलेश यादव की 47 वर्षीय पत्नी कुमारी सविता की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार, दोनों शिक्षिका मध्य विद्यालय गमहारी में पदस्थापित थीं। दोनों शिक्षिका स्कूल जा रही थी, तभी रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आ गईं। गमहारी गुमटी के रेल पोल 527/22 के समीप दोनों ट्रेन की चपेट में आ गईं। दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

- Advertisement -

घटना की सूचना पर फेसर थानाध्यक्ष डॉ. रामबिलास यादव पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Education News: बिहार जनगणना ड्यूटी में शिक्षकों की परेशानी बढ़ी, अब स्कूल के बाद ही करना होगा सर्वे, जानें नया आदेश

शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी: बिहार में अब शिक्षकों को पढ़ाने के साथ-साथ जनगणना का...

Jamui News: वंदे भारत एक्सप्रेस का जमुई में नया स्टॉपेज: यात्रियों को मिली बड़ी राहत, जानें नया टाइम टेबल

वंदे भारत एक्सप्रेस: बिहार के यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है! दानापुर रेल...

Bihar News: पटना पुलिस रिश्वत: जानीपुर थाने का अपर थानाध्यक्ष ₹1 लाख घुस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

पटना पुलिस रिश्वत: बिहार में भ्रष्ट अफसरों पर निगरानी विभाग का शिकंजा लगातार कसता...

Bhagalpur News: ‘विद्रोह खत्म’… तिलका मरा कहां है? | Deshaj Times Special Ep. 10 | कब मिलेगी बाबा Tilka Manjhi की आत्मा को शांति?

फांसी पर झूला शरीर, पर नहीं झुकी पहाड़ियां...माटी की दास्तान। भागलपुर। 13 जनवरी 1785...