spot_img

समस्तीपुर के ताजपुर थाने का दरोगा 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार, पकड़ाने पर घूसखोर दरोगा करने लगा टीम के साथ धक्का-मुक्की

spot_img
- Advertisement -
समस्तीपुर का ताजपुर हमेशा से विवादास्पद थाना रहा है। कुछ साल पहले वहां के थानाध्यक्ष पर पांच हजार का जुर्माना लगा था। ऐसा कोर्ट के निर्देश का अनुपालन नहीं करने व सही से स्पष्टीकरण का जवाब नहीं देने पर लोक शिकायत निवारण ने ताजपुर के थाना अध्यक्ष पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाने के साथ ही चार फरवरी को सदेह सुनवाई के लिए कहा था। ताजा मामला भी वहीं, उसी समस्तीपुर के ताजपुर थाने का है जहां पदस्थापित दरोगा विजय शंकर साह को दस हजार घूस लेते दबोचा गया है। यह कार्रवाई निगरानी ने की है। पढ़िए पूरी खबर

टीम दारोगा को पटना ले गई है। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप है। मंगलवार को ताजपुर थाने में पदस्थापित दारोगा विजय कुमार साहू को विजिलेंस टीम ने दस हजार घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। घटना को लेकर जिला पुलिस कप्तान हृदय कांत ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें इस संबंध में जानकारी मिली है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Vaishali News: वैशाली स्वर्ण व्यवसायी के घर भीषण डकैती का बड़ा खुलासा, 30 सालों से फरार कुख्यात जयराम पासवान समेत दो नेपाली डकैत गिरफ्तार, पढ़िए -नेपाल, सीतामढ़ी, मधुबनी, शिवहर और दरभंगा कनेक्शन और 24 FIR

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, पटना विजिलेंस की टीम ने समस्तीपुर के ताजपुर थाने में पदस्थापित दारोगा विजय शंकर साह को एक फरियादी से दस हजार घूस लेते रंगे हाथों दबोच लिया। जब निगरानी की टीम दारोगा को पकड़ कर बोलेरो में बैठा रही थी तो आरोपी दारोगा ने निगरानी की टीम के साथ धक्का-मुक्की करना शुरू कर दिया।

- Advertisement -

इसे देख स्थानीय लोगों ने निगरानी की गाड़ी को अपराधी समझ घेर लिया। लेकिन, जब निगरानी ने टीम ने अपना परिचय दिया तब लोगों को पूरी बातें समझ में आ गयी। जिसके बाद लोगों ने भी दारोगा की गिरफ्तारी में सहयोग किया। टीम आरोपी दारोगा को लेकर पटना रवाना हो गई है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Cabinet: विरासत की राजनीति का दबदबा, अनुभवी चेहरों से ज़्यादा घरानों को तरजीह!

 

आरोपी दारोगा विजय शंकर साह एक फरियादी से किसी मामले में रिपोर्ट तैयार करने के बदले में दस हजार की मांग की थी। पीड़ित ने इसकी जानकारी निगरानी विभाग को दी। तब निगरानी की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी दारोगा को ताजपुर बाजार के एक दुकान के बाहर ही उस वक्त दबोचा जब वह फरियादी से दस हजार रुपया लेकर अपने पॉकेट में डाल रहा था। निगरानी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: सच्चाई रो रही, दानवीर कर्ण का महल सोया है! पढ़िए – साम्राज्य की भूख का लालची ‘ फरेब ‘ | Deshaj Times...

धूल उड़ती है भागलपुर के सीटीएस (CTS) मैदान से। लेकिन यह महज धूल नहीं...

Bhagalpur News: किसने लूटी चंपा की जवानी! पढ़िए Special Story — मैं हूं 16 महा जनपदों की अंग ‘ मालिनी ‘ — Champa...

चंपा नदी: कभी भारतीय संस्कृति की गहराइयों में बहने वाली, 16 महा जनपदों में...

Patna News: पटना Property Dealer Murder: मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Property Dealer Murder: पटना में हुई एक सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश हो गया है।...

बिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट चौधरी को गृह, विजय चौधरी को जल संसाधन; देखें पूरी लिस्ट

बिहार कैबिनेट विस्तार: नई सरकार के गठन के बाद बिहार में विभागों का बहुप्रतीक्षित...