
जैसे ही ठंड का आगाज हुआ वैसे ही पटना की कई शहरों की कनेक्टिविटी थमने लगी है। अब पटना एयरपोर्ट अथॉरिटी ने नया विंटर शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत 15 जोड़ी विमान पटना से आवाजाही नहीं करेंगे। अब इस महीने के अंत तक यह शेड्यूल लागू रहेगा। हालांकि, मौसम के अनुसार इसमें आगे भी बदलाव किया जा सकता है। हालांकि कुछ नई विमान सेवाएं भी शुरू की गईं हैं।
दिसंबर में माैसम के मिजाज और काेहरा-कुहासा काे देखते हुए पटना से ऑपरेट हाेने वाली एयरलाइंस से 15 जाेड़ी विमानाें का ऑपरेशन 31 दिसंबर तक के लिए राेक दिया है। एयरपाेर्ट प्रशासन की ओर से जारी विंटर शिड्यूल 31 दिसंबर तक प्रभावी रहेगी। इससे पहले पटना से 52 जाेड़ी विमानाें का ऑपरेशन हाे रहा था। नए शिड्यूल में वाराणसी, प्रयागराज और देवघर के लिए काेई भी फ्लाइट नहीं है। दिल्ली-पटना- दिल्ली सेक्टर के बीच सबसे अधिक 15 जाेड़ी फ्लाइट है।
पटना से चंडीगढ़ के लिए इंडिगाे की एक नई फ्लाइट शुरू हाे गई है वहीं इंडिगाे ने जयपुर-पटना- गुवाहाटी के बीच एक नई उड़ान भी शुरू की है। स्पाइस जेट ने पटना से अमृतसर व सूरत के लिए और इंडिगाे ने पटना से भुवनेश्वर के लिए फिलहाल फ्लाइट बंद कर दी है। रांची के लिए एक ही विमान है जबकि पहले दाे थे। डीजीसीए से अनुमति मिलने के बाद पटना एयरपाेर्ट प्रशासन ने शुक्रवार काे 37 जाेड़ी विमानाें का शिड्यूल जारी किया। पढ़िए पूरी खबर
देवघर एयरपोर्ट से रांची व पटना के लिए फ्लाइट सर्विस दिसंबर महीने में शुरू हो जायेगी। डीजीसीए से देवघर से रांची व पटना उड़ान का रास्ता साफ हो चुका है। डीजीसीए ने इंडिगो को उड़ान शुरू करने के लिए शिड्यूल की अनुमति दे दी है। विमान सेवा शुरू करने के लिए इंडिगो तैयारी में भी जुट गयी है। दिसंबर माह में ही किसी भी दिनी रांची व पटना की विमान सेवा शुरू हो जायेगी।
उड़ान शुरू करने की घोषणा से पहले फ्लाइट का नंबर समेत उड़ान का शिड्यूल इंडिगो अपनी वेबसाइट में जारी करेगी। इसके बाद टिकटों की बुकिंग चालू होगी। बताया जाता है कि डीजीसीए ने रांची व पटना दोनों उड़ानों का समय सुबह ही निर्धारित किया है। देवघर एयरपोर्ट में नाइट लैंडिंग की सुविधा के लिए रडार लगाने का काम चल रहा है।
पटना एयरपोर्ट के तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, पटना से चंडीगढ़ के लिए इंडिगो की एक नयी फ्लाइट सेवा शुरू हो गई है, इंडिगो एयरलाइंस ने जयपुर- पटना- गुवाहाटी के बीच एक नयी उड़ान शुरू की है। तो वहीं स्पाइसजेट ने पटना से अमृतसर व सूरत के लिए और इंडिगो ने पटना से भुवनेश्वर के लिए फिलहाल कुछ दिनों तक फ्लाइट बंद कर दी है। वहीं, अबतक रांची के लिए चल रही दो विमानों में से एक परिचालन किया जाएगा।
पटना एयरपोर्ट अथॉरिटी की सूचना के मुताबिक पटना से चंडीगढ़ के लिए इंडिगो की एक नयी फ्लाइट सेवा शुरू हो गई है। इसके तहत इंडिगो ने जयपुर- पटना- गुवाहाटी के बीच एक नई उड़ान सेवा शुरू की है। वहीं स्पाइसजेट ने पटना से अमृतसर व सूरत के लिए और इंडिगो ने पटना से भुवनेश्वर की फ्लाइट कुछ दिनों के लिए बंद कर दी है। वहीं, अब रांची के लिए चल रही दो विमान सेवा में से सिर्फ एक ही उड़ान भरेगी।
अब पटना एयरपोर्ट का नया विंटर शिडुयूल जारी किया है। इसमें 37 जोड़ी विमान पटना से आवाजाही करेंगे। यह नया शिडुयूल इस महीने के अंतिम दिन यानी 31 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा। हालांकि, मौसम के अनुसार इसमें बदलाव किया जा सकता है। इसके साथ ही कुछ विमान कंपनियों द्वारा नई विमान सेवा भी शुरू की गई है।
दिसंबर में मौसम के बदलते मिजाज के कारण ऑपरेट होने वाली 15 जोड़ी विमान सेवाओं का ऑपरेशन 31 दिसंबर तक के लिए रोक दिया गया है। प्रशासन की ओर से जारी विंटर शेड्यूल 31 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा। नए शिड्यूल में प्रयागराज, वाराणसी और देवघर के लिए सभी फ्लाइट्स पर रोक लगा दी गई है। दिल्ली और पटना के बीच सबसे ज्यादा उड़ाने (15 ) चलती रहेंगी।
इधर, दिसंबर माह में किसी भी दिन देवघर एयरपोर्ट से रांची व पटना की फ्लाइट सर्विस शुरू हो जायेगी। डीजीसीए ने इंडिगो एयरलाइंस को शिड्यूल जारी करने की अनुमति दी है। डीजीसीए ने पिछले माह ही देवघर से रांची व पटना की फ्लाइट को उड़ान प्रोजेक्ट के तहत शुरू करने के लिए स्लॉट आवंटित कर दिया था। अब इंडिगो अपने स्तर से उड़ान शुरू करने की तैयारी में जुट गयी है।
इंडिगो रांची व पटना सेवा के लिए दो नयी फ्लाइट उतारने की तैयारी में है, इसके कर्मियों की ड्यूटी लगाने के लिए सूची तैयार हो रही है। वहीं इंडिगो अतिरिक्त इक्विपमेंट मुंबई से देवघर एयरपोर्ट मंगवा रही है। रडार का सिविल वर्क पूरा हो चुका है, अब इलेक्ट्रिकल व तकनीकी कार्य के लिए कोलकाता से विशेषज्ञों की टीम देवघर आयी है। नये वर्ष में रडार तैयार होने का अनुमान है।







