मई,5,2024
spot_img

बिहार राजद को जल्द मिलेगा उसका नया अध्यक्ष, जगदानंद सिंह की इस्तीफे की पेशकश के बाद लालटेन की लौ धधकी

spot_img
spot_img
spot_img

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही लालू प्रसाद को अपने इस्तीफे की पेशकश कर दी है। लालू प्रसाद यादव को जगदानंद सिंह ने अपना इस्तीफा वाला पत्र सौंप दिया है। अब उम्मीद और कयास यही है कि बिहार में राजद का अगला अध्यक्ष जल्द नया चेहरा दिखेगा।

राजद के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा किसी भी वक्त हो सकती है। पार्टी के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की नाराजगी और उनके इस्तीफे की पेशकश के बाद अब आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी जगदा बाबू को ज्यादा भाव देने के मूड में नहीं हैं। कई नेताओं के नाम रेस में हैं। इनमें उदय नारायण चौधरी और श्याम रजक का नाम  सामने आया है।  लेकिन, अब्दुल बारी सिद्दीकी का नाम सबसे ऊपर है।

आरजेडी के अंदरूनी सूत्रों की माने तो पार्टी की तरफ से नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर लालू और तेजस्वी ने अंतिम फैसला भी कर लिया है। बेटे सुधाकर सिंह के मंत्री पद से त्यागपत्र देने के बाद से जगदानंद सिंह पार्टी और सरकार दोनों से नाराज चल रहे थे। उनके इस्तीफे की खबरें पहले ही सामने आ चुकी थी। पुत्र सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद जगदानंद सिंह ने इसका इशारा भी दिया था। अपने बयान में उन्होंने कहा था की लंबी लड़ाई लड़ने के लिए त्याग करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Samastipur News| ग्रामीणों का भारी उपद्रव, पुलिस पर हमला, बनाया बंधक, वाहन के शीशे तोड़े...कोई नई बात नहीं है यहां...?

सूत्रों का यहां तक कहना है कि श्याम रजक की भी पार्टी से छुट्‌टी हो सकती है। वहीं, जगदानंद सिंह को भी राजद रोकने के मूड में है। लेकिन, उम्र और स्वास्थ्य का हवाला भी जगदा बाबू दे रहे हैं।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें