spot_img

समस्तीपुर में एलआईसी एजेंट की हत्या…रेलवे ट्रैक पर मिली क्षत-विक्षत लाश

spot_img
- Advertisement -

समस्तीपुर से बड़ी खबर है, जहां दो साल पहले की वारदात का रिर्टन टू हो गया है। यहां दो साल पहले समस्तीपुर जिले में अपराधियों ने सुबह सुबह घर में घुसकर एलआइसी एजेंट सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग गांव में संजय कुमार की  गोली मारकर हत्या कर दी थी। संजय भी एलआइसी के एजेंट थे।

- Advertisement -

ताजा मामला भी उसी एलआईसी से जुड़ा है जहां  अपराधियों नेघर में घुसकर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत दूधपुरा गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे एलआईसी एजेंट मगरदही खरीदाबाद के अनिल कुमार की हत्या कर दी है। अनिल की   क्षत-विक्षत लाश गुरुवार सुबह बरामद होते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, अनिल बुधवार की शाम से अपने घर से लापता थे। देर रात तक घर वापस नहीं आने के बाद परिजनों ने मुफस्सिल थाने में सनहा भी दर्ज कराया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Buxar News: बक्सर रोड एक्सीडेंट: शादी वाले घर में मातम, बक्सर में बेकाबू ट्रैक्टर ने दो बच्चों को कुचला

आज सुबह शव दूधपुरा गांव के समीप रेलवे ट्रैक किनारे से क्षत-विक्षत स्थिति में बरामद किया गया है। घटनास्थल से अनिल की साइकिल, बैग और मोबाइल के दो सिम कार्ड भी गायब हैं, जबकि मोबाइल फोन घटनास्थल पर ही मौजूद थे। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।

परिजनों का कहना है कि एलआईसी एजेंट अनिल ब्याज पर पैसा लगाने का भी काम करते थे। आशंका है इसी लेन देन में हत्या की गई है। पुलिस ने लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहकीकात जारी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Big News: विक्रमशिला सेतु ढहा: सरकार का बड़ा एक्शन, इंजीनियर निलंबित, CM ने राजनाथ सिंह से मांगी मदद

विक्रमशिला सेतु: बिहार के भागलपुर में गंगा नदी पर बना ये अहम पुल अचानक...

Vikramshila Bridge: भागलपुर में विक्रमशिला सेतु धंसा, 3 महीने तक रहेगा बंद; सेना की मदद से होगा मरम्मत का काम

Vikramshila Bridge: बिहार के भागलपुर में उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाला लाइफलाइन...

Darbhanga Murder Case: कृष्ण मंडल हत्याकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, पढ़िए ऐसे हुआ पर्दाफाश!

Darbhanga Murder Case: दरभंगा जिले के बिरौल में हुए कृष्ण मंडल हत्याकांड में पुलिस...