
बेगूसराय से बड़ी खबर है। यहां अपराधियों ने स्थानीय मिठाई कंपनी गंगाराम डेयरी के कर्मी सुनील को गोली मारकर रुपयों से भरा बैग लूट लिया। वारदात रात करीब साढे दस बजे की है।
जानकारी के अनुसार, जिला मुख्यालय के हर-हर महादेव चौक के समीप अपराधियों ने कर्मचारी रामपुर डुमरा निवासी युगल सिंह के पुत्र सुनील कुमार सिंह को गोली मारते हुए रूपयों से भरा बैग लूट लिया। तत्काल स्थानीय लोगों ने सुनील को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
इधर, व्यवसायी गंगाराम के कर्केमी साथ लूट की घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन सकते में आ गया।पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की जांच कर अपराधियों की पहचान और उसके गिरफ्तारी में जुटी हुई है।
गाराम डेयरी के प्रबंधक पंकज सिंह ने बताया कि सुनील जिला मुख्यालय में स्थित विभिन्न दुकानों से बिक्री का पैसा लेकर ऑफिस जमा करने जा रहा था। इसी दौरान हर-हर महादेव चौक के समीप बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने रोककर बैग लूटने का प्रयास किया, जिसका विरोध करने पर सुनील को गोली मार दी और करीब डेढ लाख रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।




