spot_img

गायघाट पुलिस को बड़ी सफलता, जारंगडीह में आपराधिक वारदात को अंजाम देने जुटे लूटेरा गिरोह के तीन अपराधियों को दबोचा, हथियार, मोबाइल समेत कई सामान बरामद

spot_img
- Advertisement -

गायघाट, देशज संवाददाता। मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने लूटेरा गिरोह के तीन अपराधियों को दबोचा है। इनके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और मोबाइल भी बरामद किए हैं।इलाकों में वारदात को अंजाम देने के साथ ही गिरोह युवाओं तक स्मैक भी पहुंचाता था। इलाके में  स्मैक का भी धंधा करता था।

- Advertisement -

पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ अपराधी जारंगडीह में आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं। मौके पर जाल बिछाकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीनों को लूटपाट की वारदात को अंजाम देने से पहले ही दबोच लिया। गायघाट समेत अन्य थाना क्षेत्रों में करीब दो दर्जन से अधिक लूटपाट कर चुके हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, इन गिरोह का पूरे इलाके में दहशत था। लूटपाट के साथ मोबाइल की छिनतई में यह गिरोह माहिर था। पुलिस ने इस गिरोह का पर्दाफाश करते हुए यात्रियों से लूटपाट और मोबाइल छिनतई करने वाले गिरोह के तीन अपराधियों गायघाट के महमदपुरा सुरा निवासी कुणाल कुमार,सेनिया निवासी विकास कुमार और कोदई निवासी मनोहर कुमार को दबोचते हुए भारी मात्रा में सामान बरामद की है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar News: बिहार से महाराष्ट्र... Child Trafficking, पटना-पुणे एक्सप्रेस से 167 बच्चों का रेस्क्यू, मानव तस्करी की ख़ुली परतें!

मिली जानकारी के अनुसार, इनके पास से एक देसी कट्टा समेत दो जिंदा कारतूस, कई मोबाइल और अन्य सामान मिले हैं। पूछताछ में तीनों अपराधियों ने लूटपाट की बात स्वीकार की। साथ ही इस गिरोह में शामिल अन्य कई के नाम व ठिकाने की जानकारी दी है। पुलिस की आगे की कार्रवाई में जुटी है। अब पुलिस तीनों अपराधियों को रिमांड में लेने की तैयारी में है। तीनों पर एफआईआर दर्ज कर न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Cylinder Blast 3 की मौत, 8 झुलसे; मासूम भी शामिल, पढ़िए बड़ी खबर

Darbhanga Cylinder Blast: बिहार के दरभंगा में रविवार शाम एक ऐसी दर्दनाक घटना हुई,...

Muzaffarpur Loot Case: बिहार में बड़ी कामयाबी! मुजफ्फरपुर लूट कांड का पर्दाफाश, दो बदमाश दबोचे, हथियार और लाखों का सोना बरामद

Muzaffarpur Loot Case: मुजफ्फरपुर में पिछले साल हुए एक बड़े सोना लूटकांड का पुलिस...

Muzaffarpur SSP का सख्त फरमान, ड्यूटी पर वर्दी नहीं तो होगी कार्रवाई और रुकेगा भत्ता!

Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर पुलिस में अब अनुशासन और भी कड़ा होने जा रहा है।...

Madhubani News: स्पेशल समर ट्रेन, गर्मी में Madhubani से Gujrat जाना हुआ आसान, रेलवे चला रहा है अनारक्षित विशेष ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल

स्पेशल समर ट्रेन: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए...