spot_img

सड़क किनारे बसे अतिक्रमणकारियों ने पुलिस टीम पर बोला लाठी-डंडे और पत्थरों से हमला, जेसीबी और पुलिस वाहन भी तोड़े, सीओ, थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मी जख्मी

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। यहां अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर जमीनी विवाद को लेकर स्थानीय आक्रोशित लोगों ने जमकर हमला बोल दिया। इसमें सीओ, थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं। सभी का इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा है।

- Advertisement -

हमलावरों के आक्रोश को देख हुए वहां तैनात पुलिसकर्मियों और अंचल प्रशासन को जान बचा कर भागना पड़ा। इसके बाद आक्रोशित अतिक्रमणकारियों ने टायर जलाकर मोतिहारी-ढाका स्टेट हाइवे को परतापुर चौक पर करीब एक घंटे तक जाम कर दिया। बाद में पहुंची विशेष पुलिस टीम ने लोगों को शांत कराया। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

मामला, चिरैया थाना क्षेत्र के परतापुर चौक से सड़क की जमीन से अतिक्रमण हटाका है। यहां पहुंची पुलिस टीम पर  अतिक्रमणकारियों ने ईंट-पत्थर और लाठी डंडा से हमला कर दिया। बताया जाता है कि यहां पुलिस हाईकोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। इसका नेतृत्व  चिरैया के सीओ आनंद कुमार गुप्ता कर रहे थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Airport News: दरभंगा एयरपोर्ट पर बड़ा फैसला! अब बिहार में ही बनें पायलट, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

घटना में अतिक्रमण हटाने गया जेसीबी सहित पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ है। वहीं पुलिस ने तीन हमलावरों को हिरासत में ले लेकर उनसे आवश्यक पूछताछ कर रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही सीओ के नेतृत्व में  पुलिसकर्मी वहां पहुंचे। आक्रोशित लोगों ने हमला कर दिया। हमले में सीओ आनंद कुमार गुप्ता, राजस्व अधिकारी नेहा कुमारी, राजस्व कर्मचारी प्रेम किशोर सिंह, बच्चा बिहारी सिंह,मो. शफी आजाद सहित आधा दर्जन पुलिसकर्मियो के साथ स्थानीय थानाध्यक्ष सुनील कुमार घायल हो गये। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिरैया में चल रहा है।

चिरैया सीओ आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देश पर सड़क को अतिक्रमणमुक्त कराया जा रहा था। अगर किसी ने गड़बड़ी की कोशिश की तो उन पर कार्रवाई तेज करेंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Rashifal June 14 News: 14 जून राशिफल: इन राशियों को मिलेगी अप्रत्याशित सफलता और धन लाभ, चेक करें अपना भाग्य!

आज 14 जून को ज्येष्ठ माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। चंद्रमा के वृषभ राशि में गोचर से कुछ राशियों को करियर में तरक्की और धन लाभ होगा, जबकि कुछ को सेहत पर#RashifalToday,#JyotishNews,#June14Horoscope

Bhagalpur Traffic News: विक्रमशिला सेतु पर बड़ा फैसला: जाम खत्म, हटेंगे ब्रेकर, बाइक के लिए अलग लेन; जानें डीएम के निर्देश

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर लगने वाले भीषण जाम से अब मिलेगी राहत। जिलाधिकारी ने सभी ब्रेकर हटाने, बाइक लेन बनाने और सुरक्षाकर्मियों की सुविधाएं बेहतर करने के#BhagalpurTraffic,#VikramshilaSetu,#BiharNews

Darbhanga Army News: DCE का कमाल…दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के नवीन प्रकाश ने रचा इतिहास! भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने

दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के पूर्व छात्र नवीन प्रकाश भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। उनकी इस उपलब्धि से दरभंगा जिले और संस्थान का नाम रोशन हुआ है, जो युवा#DarbhangaNews,#IndianArmy,#DCEAlumni

Bhagalpur Crime News: भागलपुर में जमीन नापी बनी खूनी जंग की वजह, पिता-पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जानिए पूरा मामला!

भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में जमीन नापी को लेकर हुए खूनी संघर्ष में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक शिकाय#BhagalpurNews,#CrimeNews,#LandDispute