back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 24, 2026
spot_img

समस्तीपुर में दलित युवक की पिटाई, ‘मौलाना’ ने थूक चटवाया…क्योंकि मुस्लिम लड़की से चल रहा था प्रेम-प्रसंग, अब क्या हुआ?

spot_img
- Advertisement -

समस्तीपुर में दबंगों की तालिबानी क्रूरता से पूरा बिहार शर्मसार हो गया है। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव चकहबीब की है। यहां, एक युवक को थूक चाटने को मजबूर किया गया। उसकी पिटाई की गई। पीड़ित युवक दलित है। मुस्लिम लड़की के साथ प्रेम-प्रसंग की वजह से उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद बुधवार को एसपी हृदयकांत विभूतिपुर पहुंचे। एसपी ने स्थानीय लोगों और विभूतिपुर थाना पुलिस से घटना के संबंध में जानकार ली।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, एक युवक से थूक चटवाने की वारदात को अंजाम दिया गया है। इतना ही नहीं युवक का थूक चाटते वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया। मामले में किसी ने भी शिकायत नहीं की है। लेकिन वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की नींद गायब हो गई। एसपी खुद मामले की छानबीन करने पहुंचे

- Advertisement -

युवक से थूक चटवाने वालों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। इस मामले में आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी भी की जाएगी। यह जानकारी एसपी हृदयकांत ने दी।

- Advertisement -

उन्होंने अन्य आपराधिक वारदातों का भौतिक सत्यापन किया। वायरल वीडियो पर कार्रवाई करने के सवाल पर एसपी ने कहा कि पिछले दिनों एक युवक को पकड़ कर थूक चटवाने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसका पुलिस ने संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया कि जांच में यह पता चला कि यह वीडियो चकहबीब गांव का है। इस मामले में किसी ने थाना में आवेदन नहीं दिया, लेकिन चौकीदार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गयी है।

वहीं, अब वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने अपने स्तर से जांच शुरू की है। हालांकि मामले में अभी तक ना तो पीड़ित और ना ही उसके परिवार के किसी व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस की छानबीन की बात से गांव के लोगों में हड़कंप मचा है। रोसड़ा एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। इसे गंभीरता से लिया जाएगा।

मामला बुधवार का है। कहा जा रहा है कि पीड़ित युवक की बाइक पर उसकी मुस्लिम प्रेमिका को देख स्थानीय लोगों ने इस हरकत को अंजाम दिया। वायरल वीडियो में मौलाना जैसा दिख रहा एक व्यक्ति युवक से 5 बार थूक चाटने के लिए कहता नजर आ रहा है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवक उजियारपुर थानाक्षेत्र के गांव महेसरी का है। बताया जा रहा है कि विभूतिपुर थाना क्षेत्र के गांव चकहबीब की रहने वाली एक लड़की से उसका अफेयर चल रहा। घटना के दिन वह बाइक से अपनी गर्लफ्रेंड को उसके गाँव छोड़ने आया था। इसी दौरान भीड़ ने उसको पकड़ लिया। आरोप है कि पहले युवक की जमकर पिटाई की गई। इसके बाद ‘मौलाना’ के निर्देश पर उससे 5 बार थूक कर चटवाया गया।

यह भी पढ़ें:  Araria News: अररिया में भीषण Road Accident, मौत बनकर आया ट्रक, Nepal से लौट रहे सुपौल के 3 दोस्तों को रौंदा, सड़क पर बिछ गईं लाशें

पीड़ित युवक 22 वर्ष और उसकी कथित गर्लफ्रेंड 20 वर्ष की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में पीड़ित युवक सफेद रंग के कपड़े पहने मौलाना के पैरों में बैठा दिख रहा है। पीछे से भीड़ की आवाज थूक चाट-थूक चाट कह रही है। वीडियो में एक लंबी दाढ़ी वाला व्यक्ति पीड़ित युवक को फिर से गाँव में न दिखाई देने की धमकी दे रहा है। इस दौरान आसपास मौजूद भीड़ तमाशबीन बनी हुई है।

यह भी पढ़ें:  West Asia conflict: पश्चिम एशिया संघर्ष पर PM Modi के भाषण पर गरमाई राजनीति, विपक्ष ने उठाए गंभीर सवाल... पढ़िए राजनाथ की उच्च स्तरीय बैठक, PM ने बनाई टीम

इस घटना को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए महागठबंधन सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए राजद, जदयू और कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि ‘समस्तीपुर में दलित समाज के युवक को सार्वजनिक रूप से थूक चटवाया गया। बिहार का शासन ऐसा हो गया है कि पुलिस जान कर भी अनजान है।

यह भी पढ़ें:  केरल चुनाव आयोग विवाद: BJP मुहर वाले दस्तावेज़ पर मचा बवाल, अधिकारी निलंबित

ना इस पर जय भीम कुछ बोल रहे हैं और ना ही राजद, जदयू , माले या कांग्रेस पार्टी क्योंकि दलित पर अत्याचार करने वाले एक मौलाना जैसा व्यक्ति हैं।’ उन्होंने अपने अगले ट्वीट में लिखा कि ‘भारत दुनिया का एकमात्र देश है जहां बहुसंख्यक  आबादी पर अगर अल्पसंख्यक अत्याचार करते हैं तो यह  चिंता की बात नहीं होती है।

इस युवक का अपराध सिर्फ इतना ही है कि वह एक दलित समाज का हिंदू युवक है । इसलिए बिहार में अब इन घटनाओं की सुध लेने की फुर्सत ना ही बिहार सरकार को है और ना ही पुलिस प्रशासन को।’  इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी सवाल किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

OnePlus Nord 6: 9000mAh बैटरी के साथ आ रहा OnePlus का नया धाकड़ स्मार्टफोन, लॉन्च डेट कन्फर्म!

OnePlus Nord 6: टेक जगत में हलचल मचाने के लिए तैयार है OnePlus का...

Bihar News: बिहार में बनेगी ‘Bihar High Security Jail’: खूंखार आतंकियों की अब खैर नहीं

Bihar High Security Jail: बंद दरवाजों के पीछे, जहां सूरज की किरणें भी थरथराती...

Darbhanga Big Breaking News: 80 लाख की हेरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, Patna तक जुड़े हैं नशे के तार

Darbhanga News: नशे के काले कारोबार पर पुलिस ने ऐसा डंडा चलाया है कि...

Mahindra Electric Car: महिंद्रा की ई-कारें अब और भी किफायती, ₹4 लाख तक की बंपर छूट का ऐलान!

Mahindra Electric Car: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग को देखते...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें