back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 23, 2026
spot_img

मुजफ्फरपुर में चांदी के सिक्के की गगरी की तलाश में पहुंचे अपराधियों ने किसान के घर मचाया तांडव, लाखों की डकैती, बम फोड़े

spot_img
- Advertisement -

मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर है जहां पारू थाना के रघुनाथपुर गांव के किसान हरदेव राय के घर सोमवार की देर रात धावा बोल दिया। करीब अठारह की संख्या में पहुंचे अपराधियों को चांदी के सिक्के से भरी गगरी की तलाश थी। अपराधी बार-बार उसी गगरी के बारे में पूछ रहे थे।

- Advertisement -

नहीं बताने पर अपराधियों ने किसान के पुत्र रामबाबू राय को साबल से मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। इस दौरान उनकी पत्नी अनीता देवी छत से कूद गई। इससे उन्हें काफी चोटें आई हैं। इस दौरान अपराधियों ने गगरी की तलाश में किसान के घर के पूजा स्थल को भी खोद दिया। इसी दौरान ग्रामीणों के जाग जाने के कारण अपराधियों ने दो बम विस्फोट भी किए। इससे तीन ग्रामीण भी बुरी तरह जख्मी हो गए।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, किसान हरदेव राय के घर चांदी के सिक्कों से भरी गगरी है। इसकी मुखबिरी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इसी सूचना पर अपराधी घर के अंदर घुसे थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Infrastructure: जेपी गंगा पथ का विस्तार, दीघा से कोईलवर 30 मिनट में! बिहार में विकास की सुपरफास्ट रफ्तार

अपराधी उसी गगरी की इधर उधर तलाश कर रहे थे जब घर में गगरी नहीं मिली तो अपराधियों ने पूजा के कमरे के नीचे गगरी खोजने की कोशिश करते हुए उसे भी खोद डाला। मगर कहीं गगरी नहीं मिली। हालांकि इस दौरान अपराधियों ने डेढ़ लाख नकद समेत लाखों के जेवरात अपने साथ लेते गए। घर का सारा सामान बिखेर दिया।

वैसे, ग्रामीणों ने दिलेरी दिखाते हुए अपराधियों को ललकारा मगर ताबड़तोड़ दो बम विस्फोट करते हुए अपराधी वहां से फरार हो गए। वैसे, बम विस्फोट से तीन ग्रामीण भी जख्मी हो गए। सभी को उपचार के लिए पारू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से श्रीकृष्ण चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल भेज दिया गया। मौके पर पहुंची पारू थाना पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

चैत्र नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती का महत्व और पाठ विधि

Chaitra Navratri: चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर मां दुर्गा की आराधना का विशेष...

PAN Card: 1 अप्रैल 2026 से बदल जाएंगे PAN Card बनवाने के नियम, आधार के साथ लगेंगे ये डॉक्यूमेंट्स

PAN Card: भारत में वित्तीय लेनदेन और पहचान के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज PAN कार्ड...

लॉन्ग-टर्म कॉम्प्रिहेंसिव Car Insurance: आपकी गाड़ी के लिए बेजोड़ सुरक्षा

Car Insurance: क्या आप अपनी नई चमचमाती गाड़ी या अपनी भरोसेमंद पुरानी कार के...

Darbhanga News: Grain Prices ने तोड़ी किसानों की कमर, लागत निकालना भी हुआ मुश्किल, जानिए क्या है पूरा मामला

Grain Prices: खेतों में पसीना बहाकर सोना उगाने वाला किसान आज अपनी ही फसल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें