spot_img

सीएम नीतीश के सिमरिया कार्यक्रम से लौटे चौकीदार का मर्डर, 3 दिनों बाद मिली पानी में कीचड़ से लथपथ लाश

spot_img
- Advertisement -

बेगूसराय से बड़ी खबर है। यहां नौ नवंबर की रात से लापता मंसूरचक थाना के चौकीदार (ग्रामीण पुलिस) घूरन महतो की हत्या हो गई है। शनिवार को चौकीदार घूरन महतो का शव उनके गांव सोहिलवाड़ा के नजदीक बहियार से बरामद किया गया है।

- Advertisement -

लापता चौकीदार का कपड़ा मिलने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। चौकीदार का कपड़ा गांव के बाहर चौर से बरामद किया गया है। इसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना मंसूरचक थाना के सोहिलवारा गांव की है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि सोहिलवारा गांव में कार्यरत सोहिलवाड़ा निवासी चौकीदार 59 वर्षीय घूरन महतो 9 नवंबर की रात से ही लापता है। परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी घूरन महतो का कोई अता पता नहीं चल पाया है।

आज गांव के बाहर चौर में धान के खेत में चौकीदार का कपड़ा घर वालों ने पाया है। परिजनों के द्वारा चौकीदार की हत्या की आशंका जताई गई है। लापता चौकीदार का कपड़ा खेत में होने की सूचना पर मंसूरचक थाना पुलिस मौके पर पहुंच कपड़े को बरामद कर आगे की जांच पड़ताल में जुटी हुई ही। पुलिस ने बताया कि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

बताया जा रहा है कि 9 नवंबर को सिमरिया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से 8 बजे रात में चौकीदार घुरन महतो लौटकर गांव में अपने घर आया था। इसके बाद खाना खाने के बाद वह घर से कुछ देर में वापस आने के बात कह निकला था। जिसके बाद वह वापस नहीं लौट पाया। सोहिल वाड़ा चौक पर एक सीसीटीवी में चौक की तरफ जाते हुए भी वह दिखा है। पर उसके बाद से वह वापस नहीं लौटा है। परिजनों ने बताया कि लगातार खोजबीन के बाद भी मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है और आज खेत से कपड़ा बरामद हुआ है।

शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, सूचना मिलते ही मंसूरचक थाना की पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया की हत्या कर शव फेंका गया है। मंसूरचक थाना में कार्यरत चौकीदार घूरन महतो नौ नवम्बर को सिमरिया में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में ड्यूटी करने गए थे।

यह भी पढ़ें:  Nalanda Crime News: सनकी पति का खूनीनामा ...कमरे का दरवाजा तोड़ा, पत्नी के बाल पकड़े, कलेजे पर बैठकर पत्थर से कूचकर मारा, पढ़िए घर में शादी और हत्या!

वहां से करीब आठ बजे रात में घर लौटने के बाद खाना खाकर कुछ देर में लौटने की बात कहकर घर से निकले, लेकिन उसके बाद कुछ पता नहीं चल रहा था। शुक्रवार को बहियार के एक धान के खेत में लूंगी और कोट मिला था। इसके बाद शनिवार की सुबह सोहिलवाड़ा बहियार के चौर में ही पानी में कीचड़ से लथपथ शव मिला है। शव मिलने के बाद परिजन एवं पुलिस महकमा में हलचल मची हुई है।

यह भी पढ़ें:  मोतिहारी लूट: मासूम बच्चे की गर्दन पर चाकू रख अपराधियों ने की लाखों की डकैती, मचा हड़कंप!

थानाध्यक्ष ने बताया की बहियार के चोर के पानी में कीचड़ से लथपथ शव बरामद किया गया है। मामले की छानबीन चल रही है, जांच पड़ताल के बाद ही हत्या कैसे और क्यों हुई, इसका खुलासा हो सकेगा। इधर हत्या को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।सीएम नीतीश के सिमरिया कार्यक्रम से लौटे चौकीदार का मर्डर, 3 दिनों बाद मिली पानी में कीचड़ से लथपथ लाशकुछ लोगों का कहना है कि करीब 59 वर्षीय घूरन महतो काफी मिलनसार और शांत स्वभाव के थे, उनसे किसी की दुश्मनी जैसी कोई बात नहीं है।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Murder: मुजफ्फरपुर में शादी से लौट रहे युवक की बेरहमी से हत्या, पढ़िए कैसे पिकअप सवारों ने रॉड से पीटकर मार डाला!

 

संभावना तो यह भी है कि किसी रिश्तेदारों की ओर से अनुकंपा के लोभ में इस घटना को अंजाम दिया गया हो। फिलहाल सब कुछ पुलिस के पाले में है और पुलिस अपने विभागीय सहयोगी के हत्याकांड का किस तरीके से और कब खुलासा कर पाती है, इसका सभी लोगों को इंतजार रहेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: भागलपुर से मोदी सरकार को ललकारा, महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस ने साधा निशाना, पूछे सवाल… तीन साल पहले कहां थे?

महिला आरक्षण बिल: भागलपुर से कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है।...

Bihar News: बिहार पीएनजी कनेक्शन, अब हर माह मिलेंगे 12,000 नए कनेक्शन, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की CMG पढ़िए!

बिहार पीएनजी कनेक्शन: बिहार के लोगों के लिए खुशखबरी है! अगर आप भी अपने...

Bhagalpur Students Protest: जर्जर हॉस्टल पर छात्रों का बड़ा हंगामा, मारवाड़ी कॉलेज प्रशासन को 3 दिन का अल्टीमेटम

Bhagalpur Students Protest: बिहार के भागलपुर में छात्रों का गुस्सा सातवें आसमान पर है।...