स्पेशल विजिलेंस इकाई ने भभुआ के एसडीएम सत्येंद्र प्रसाद के तीन ठिकानों पर गुरुवार को छापेमारी की है। विजिलेंस इकाई टीम ने आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज करते हुए यह कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार,गुरुवार की सुबह से ही निगरानी विभाग की SVU यानी स्पेशल विजिलेंस यूनिट मोहनिया SDM सतेंद्र प्रसाद के तीन ठिकानों पटना, बेतिया और कैमूर में धावा बोला है। स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने SDM सतेंद्र प्रसाद पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज करते हुए छापेमारी को अंजाम देते हुए बड़ी कार्रवाई कर रही है।
SVU की टीम सत्येंद्र प्रसाद के पटना, बेतिया, कैमूर स्थित ठिकाने पर छापेमारी की अलग-अलग तीन तीनों जगह पहुंची है। वहां पर इनके ऑफिस और आवास को खंगाल रही है। SVU की टीम ने बाहर आने वाले लोगों पर रोक लगा दी है। घर के गेट को अंदर से लॉक कर दिया है। बैंक खाता, लॉकर समेत कई दस्तावेजों को खंगाल रही है।
टीम ने एसडीएम सतेंद्र प्रसाद के मोहनिया कैमूर और पटना के जयप्रकाश नगर स्थित प्रभा अपार्टमेंट में आज सुबह छापेमारी की है। सत्येंद्र प्रसाद प्रभा अपार्टमेंट के 401 नंबर फ्लैट में रहते हैं यहां आज सुबह से एसयूवी की टीम की छापेमारी जारी है।
एसडीएम पर धारा 13(1)(बी) आर/डब्ल्यू 13(2) आर/डब्ल्यू12 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही आय से अधिक संपत्ति मामले में इनके ऊपर यह एक्शन लिया गया है।
एसडीएम के खिलाफ लगातार राज्य सरकार को सरकारी पद का दुरुपयोग किए जाने की शिकायतें मिल रही थी। इसके बाद ही एसवीयू को जांच की जिम्मेदारी दी गई। तब इंटरनल तरीके से एसडीएम के खिलाफ जांच हुई। जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके मामला मामला दर्ज किया गया।
जानकारी के मुताबिक सतेंद्र प्रसाद पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का बेजा इस्तेमाल करते हुए आय से अधिक रुपए कमाए।
सत्येंद्र प्रसाद पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए आय से अधिक लगभग 84 लाख रुपए की संपत्ति अर्जित की है।
स्पेशल जज विजिलेंस पटना की ओर से एसडीएम के खिलाफ सर्च वारंट निर्गत किया गया। एक साथ पटना,कैमूर और बेतिया के इनके ठिकानों पर छापेमारी चल रही है।
स्पेशल विजलेंस यूनिट ने पटना में 31 मई को एसडीएम सत्येंद्र प्रसाद के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया था। एसडीएम पर सरकारी नौकरी में अलग-अलग पदों का दुरुपयोग कर अवैध रूप से भारी संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।
एसडीएम सत्येंद्र प्रसाद के आवास से विशेष निगरानी इकाई ने एक पिस्टल भी बरामद की है। बताया जा रहा है कि यह लाइसेंसी पिस्टल है। सत्येंद्र प्रसाद ने इसे सुरक्षा के लिए रखा था।
बताया जा रहा है कि उन्होंने सरकार में एक लोक सेवक के रूप में विभिन्न पदों पर रहते हुए गलत तरीके से 84,25,006/- रुपये की बड़ी संपत्ति अर्जित की। ये सभी संपत्तियां पटना, बेतिया सहित अन्य स्थानों पर सृजित की गई हैं। इसके बाद अब इन्हीं ठिकानों पर आज अहले सुबह यह एक्शन लिया गया है।







