back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

गुजरात के मोरबी में पुल टूटा, मच्छू नदी में गिरे 400 से अधिक लोग, 100 लोग नदी में फंसे! 40 से ज्यादा लोगों की मौत, दीपावली नोवेशन के बाद खोला गया था ऐतिहासिक पुल

spot_img
- Advertisement - Advertisement

गुजरात के मोरबी इलाके में माच्छू नदी में आज एक केबल पुल गिर गया। पुल जिस वक्त गिरा उस समय उस पर करीब 500 लोग सवार थे। मौके पर बचाव कार्य जोरों से चल रहा है। रिपोर्टों के मुताबिक मोरबी में आज सस्पेंशन ब्रिज गिर गया। करीब 100 लोगों के अभी भी पानी में फंसे होने की आशंका है। इस पुल को चार दिन पहले मरम्मत के बाद खोला गया था।हादसे में करीब 40 लोगों की मौत की बात सामने आ रही है। 70 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों को नदी से रेस्क्यू किया जा रहा है।

- Advertisement -
गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी मोरबी के लिए रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी आज गुजरात में थे। उन्होंने गुजरात के सीएम को फोन करके स्थिति का जायजा लेने को कहा है। एसडीआरएफ की टीमें, फायर ब्रिगेड, स्टीमर को राजकोट, कच्छ से तुरंत मोरबी पहुंचाया जा रहा है। पढ़िए पूरी खबर

 

- Advertisement -

सौराष्ट्र के मोरबी शहर में मच्छु नदी पर स्थित झूलता पुल रविवार शाम को अचानक टूट गया। पुल के टूटने से बड़ी संख्या में लोग मच्छु नदी में गिर गए। पुल गिरने की खबर से चारों ओर हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर प्रशासन समेत एम्बुलेंस और दमकल टीम मौके पर पहुंच गई और राहत और बचाव काम शुरू कर दिया है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार पुल से नदी में गिरने वालों की संख्या चार सौ से अधिक बताई जारी है।गुजरात के मोरबी में पुल टूटा, मच्छू नदी में गिरे 400 से अधिक लोग, 100 लोग नदी में फंसे! 40 से ज्यादा लोगों की मौत, दीपावली नोवेशन के बाद खोला गया था ऐतिहासिक पुल

- Advertisement -

मोरबी का विश्वविख्यात झूलता पुल मणिमंदिर के समीप मच्छू नदी पर बना है। दिवाली के बाद गुजरात नववर्ष के दिन इसे करीब छह महीने तक चले रिनोवेशन के बाद खोला गया था। गुजरात के मोरबी में पुल टूटा, मच्छू नदी में गिरे 400 से अधिक लोग, 100 लोग नदी में फंसे! 40 से ज्यादा लोगों की मौत, दीपावली नोवेशन के बाद खोला गया था ऐतिहासिक पुलइस पर करीब दो करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। रविवार को इस पुल पर पांच सौ अधिक लोग थे, तभी अचानक पुल टूट गया और पुल पर मौजूद चार सौ से अधिक लोग नदी में गिर गए। इनमें कई लोग पुल के सहारे बाहर निकलने की कोशिश करते देखे गए। प्रशासन अभी कुछ भी नहीं बता पा रहा है। घटना की पूरी खबर का इंतजार है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Greenfield Corridor: ₹8000 करोड़ से सुपौल से बांका तक बनेगा हाई-स्पीड कॉरिडोर, NEPAL से सीधी कनेक्टिविटी

बताया गया कि पुल की देखरेख की जिम्मेदारी ओरेवा ट्रस्ट के पास है। मोरबी का यह झूलता पुल अंग्रेजों के जमाने का है और करीब 140 वर्ष पुराना है। इसकी लंबाई करीब 765 फीट है।

मोरबी का विश्वविख्यात झूलता पुल मणिमंदिर के समीप मच्छू नदी पर बना है। पुल की देखरेख की जिम्मेदारी ओरेवा ट्रस्ट के पास है। मोरबी का यह झूलता पुल अंग्रेजों के जमाने का है और करीब 140 वर्ष पुराना है। इसकी लंबाई करीब 765 फीट है। करीब छह महीने तक चले रिनोवेशन के बाद गुजरात नववर्ष के दिन इसे खोला गया था। इस पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।

लगभग सात माह बाद पुल खोलने के बाद पहला रविवार होने से आज बड़ी तादाद में लोग अपने परिवारों के साथ पुल पर तस्वीरें और सेल्फी लेने के लिए पहुंचे थे। हादसे के समय पुल पर पांच सौ अधिक लोग थे, तभी अचानक पुल टूट गया। पुल पर मौजूद कई लोग नदी में गिर गए, जिसमें से कई लोग पुल के सहारे बाहर निकलने की कोशिश करते देखे गए।

हादसे के बाद केबल ब्रिज की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें नजर आ रहा है कि ब्रिज बीच से टूटकर नदी में समा गया है। हालांकि, पुल टूटने से नदी में गिरने वालों की संख्या का पता नहीं चल सका है, लेकिन हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस और प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। लोगों को नदी से बाहर निकाला जा रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन में स्थानीय लोग भी पुलिस और प्रशासन की मदद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar Land Record: बिहार लैंड रिकॉर्ड अब घर बैठे... मिलेगी पुरानी जमीन रजिस्ट्री, जून से कीजिए ऑनलाइन डाउनलोड... चप्पलें नहीं घिसेंगी

पुलिस महानिदेशक आशीष भाटिया ने कहा कि अब तक मरने वालों की संख्या 40 के आसपास है और यह संख्या और अधिक हो सकती है। वर्तमान में बचाव अभियान जारी है और कई लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिवार के लिए 4-4 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने का ऐलान किया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Vaibhav Suryavanshi: क्रिकेट के जुनून में 10वीं की परीक्षा छोड़ी, अब कहां जाएंगे बिहार के ये सितारे?

Vaibhav Suryavanshi: क्रिकेट की पिच पर जब सितारे गर्दिश में होते हैं, तो किताबों...

Bihar PACS Election: बिहार के 24 जिलों के 436 पैक्सों में 18 मार्च को होगा मतदान, जानें पूरी प्रक्रिया

Bihar PACS Election: सियासी अखाड़े में छोटे मगर अहम चुनाव का बिगुल बज चुका...

Darbhanga News: मंत्री जी का हंटर चला, घटिया सड़क बनाने वाली कंपनी 10 साल के लिए ब्लैकलिस्ट

Darbhanga News: भ्रष्टाचार की दीमक जब विकास की नींव को खोखला करने लगे, तो...

टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले टीम इंडिया को मिली सबसे बड़ी खुशखबरी!

India vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला हर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें