spot_img

अवैध संबंध में रह रही कलयुगी मां ने अपने ही बेटे का पहले कराया अपहरण, फिर करवा डाला उसका खून

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

अररिया से बड़ी खबर है जहां अवैध संबंध में रह रही एक कलयुगी मां ने अपने ही बेटे सुमन यादव (26) का खून करवा दिया। मामला मटियारी पंचायत का है जहां अवैध संबंध में रह रहीं एक मां ने बेटे का पहले अपहरण कराया फिर उसकी हत्या करवा दी।

- Advertisement -

ग्रामीणों ने बताया कि रिटायर्ड फौजी दरगाहीगंज थाना नरपतगंज का निवासी था। जो कुछ साल पहले ही मटियारी पंचायत में जमीन खरीदकर मकान बनाया था। उसकी भी पत्नी से अनबन होते रहती थी। अचानक उनकी संदेहास्पद मौत हो गई। पति की मौत के बाद घर पर बाहरी लोगों का आना जाना लगा रहता था। जिसका विरोध मृतक पुत्र सुमन यादव अक्सर करता था। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

पुलिस ने अपहृत सुमन यादव (26) का शव अररिया के चंदा चौक स्थित जेबीसी नहर से बरामद किया है। पुलिस ने गुरुवार को ही युवक की मां को गिरफ्तार कर लिया था। चार दिन पहले ही मृतक की पत्नी रूपा देवी ने स्थानीय थाना में आवेदन दिया था। जिसमें उसने अपनी सास पर पति का जबरन अपहरण कराने का आरोप लगाया था।

- Advertisement -

आवेदन में रूपा देवी ने बताया था कि 19 मार्च की रात 9.30 बजे उसके घर में उनकी सास रेणु देवी (45 साल) ने फोन कर पांच लोगों को घर बुलाया था। मृतक की पत्नी के अनुसार, सास के कहने पर प्रमुख यादव, धनंजय यादव, चालक दिनकर भगत, संजय यादव और संतोष चौहान घर आए। सभी ने उसके घर में चाय-नाश्ता किया और शराब पी।

इसके बाद सास ने उसके पति को जबरन उनलोगों के साथ भेज दिया। रूपा का कहना है कि विरोध करने पर सास ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया था। इसके बाद से उसके पति लापता थे। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला रेणु देवी के पति रिटायर्ड फौजी स्व. विश्वेश्वर यादव की भी कुछ महीने पहले संदेहास्पद मौत हो गई थी। जिसको लेकर भी स्थानीय ग्रामीणों कई तरह की बातें कर रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ममता बनर्जी को तगड़ा झटका! TMC के 440 करोड़ वाले बैंक खाते हुए फ्रीज, चुनावी हार के बाद नई मुसीबत

TMC Bank Account Freeze: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के तीन बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं, जिनमें लगभग 440 करोड़ रुपये जमा हैं। बागी विधायकों की शिकायत के बाद यह कार्रवाई हुई है, जिससे ममता ब#TMCBankFreeze,#MamataBanerjee,#BengalPolitics

मधुबनी में मां के हत्यारे बेटे को मिली उम्रकैद! कोर्ट ने सुनाया ये कड़ा फैसला

Madhubani Court: बिहार के मधुबनी जिले में अपनी मां की निर्मम हत्या के दोषी बेटे लालबाबू यादव को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। अदालत ने 22 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है,#MadhubaniNews,#BiharCrime,#LifeImprisonment

दरभंगा से जयपुर अब सीधे! नई अमृत भारत एक्सप्रेस का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल

Bihar Amrit Bharat Express: दरभंगा और जयपुर के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू होने से बिहार के लाखों यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा। जानिए उद्घाटन स्पेशल और नियमित ट्रेनों की पूरी समय सार#BiharNews,#AmritBharatExpress,#DarbhangaTrain

जमुई में 14 साल की बेटी के साथ हैवानियत! हथियार दिखाकर किया दुष्कर्म, वीडियो भी वायरल

Bihar Crime News: जमुई में 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ हथियार के बल पर दुष्कर्म की खबर से सनसनी फैल गई है। आरोपी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।#BiharCrimeNews,#JamuiRape,#MinorSafety