back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 17, 2026
spot_img

तेजस्वी के करीबी, पंचायत समिति सदस्य के पति अजय तिवारी की हत्या, मॉर्निंग वॉक के दौरान सिगरेट के बहाने रूके हमलावरों ने भूना

spot_img
- Advertisement -

हाजीपुर में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के करीबी, स्थानीय बिजली विभाग के लाइनमैन और पंचायत समिति सदस्य पिंकी देवी के पति सदर थाना क्षेत्र निवासी मीनापुर राई स्व. महेश तिवारी के 55 वर्षीय पुत्र अजय कुमार तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, शनिवार की अहले सुबह हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के केदार चौक पर बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गोलियों से भून दिया। घटना की सूचना पर मौके पर सदर थाना की पुलिस पहुंचकर मामले की तहकीकात में जुट गई है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

सुबह सुबह हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के केदार चौक पर बाइक सवार अपराधी आए। वहां मौजूद बिजली विभाग के कर्मचारी को 5 गोलियों से भून दिया। वहीं  घटना के बाद पुलिस काफी एक्टिव हो गई है। छानबीन में जुट गई है।

यह भी पढ़ें:  Election Commission: चुनाव आयोग पर पक्षपात का साया...कांग्रेस बोली- भाजपा के इशारे पर काम क्यों?

बताया जाता है कि केदार चौक के निकट अजय कुमार तिवारी किराना दुकान खोलकर मॉर्निंग वॉक कर रहे थे, तभी दो बाइक सवार बदमाश ग्राहक बनकर मदारपुर की तरफ से दुकान पर पहुंचे। सिगरेट मांगने के बाद अपराधियों ने अजय कुमार तिवारी पर गोलियों की ताबड़तोड़ बारिश कर दी।

गोली मारने के बाद बाइक सवार बदमाश वहां से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर मौके पर आसपास के लोग जुट गए।अजय कुमार तिवारी को 5 गोली मारी गई है। चार गोली सीने में जब की एक गोली सर में मारी गई है।

बताया जाता है कि मार्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार ग्राहक बन दो अपराधी आए और सिगरेट मांगने के बाद बदमाशों ने अजय कुमार पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। अपराधियों ने 5 राउंड फायरिंग कर वहां से फरार हो गए। इस घटना एक बाद पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया।

 

यह भी पढ़ें:  Samastipur News: Holi 2026: रेलवे का तोहफा, इन 8 Holi Special Train के फेरे बढ़े, घर वापसी होगी आसान, देखें पूरी लिस्ट

अजय कुमार के बारे में बताया जा रहा है कि वह बिजली विभाग में लाइनमैन के पद पर कार्यरत थे। वही उनकी पत्नी इस्माइलपुर की पंचायत समिति सदस्य हैं। वही अजय डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के भी करीबी थे।

अजय की पत्नी पिंकी देवी इसबार तीसरी बार पंचायत समिति की सदस्य बनीं हैं। इधर, आक्रोशित लोगों ने हाजीपुर लालगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है। हत्या के कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है। लोगों को समझाकर शांत करने के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अक्षय कुमार ने बताया कि क्यों मुश्किल है कॉमेडी करना, ‘भूत बंगला’ से पहले खोले राज़

Akshay Kumar News: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म...

Free Fire Max Redeem Codes: आज ही पाएं मुफ्त डायमंड्स और एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड्स

Free Fire Max Redeem Codes: मोबाइल गेमिंग की दुनिया में रोमांच और पुरस्कारों का...

अनिल कपूर के वो बड़े ‘ना’, जो आज भी चर्चा का विषय हैं!

Anil Kapoor News: एक ऐसा नाम जिसने चार दशकों से भी अधिक समय तक...

भूत बंगला: अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद मचाएगी धमाल, एकता कपूर ने दी पूरी आज़ादी!

Bhoot Bangla News: बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों हॉरर-कॉमेडी 'भूत बंगला' को लेकर जबरदस्त...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें