back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 16, 2026
spot_img

NCP chief Sharad Pawar को मिली जान से मारने की धमकी, कहा-दाभोलकर जैसा करेंगे हाल

spot_img
- Advertisement -

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार को सोशल मीडिया पर “जान से मारने की धमकी” दी गई है। पार्टी ने शुक्रवार को यह दावा किया।

- Advertisement -

- Advertisement -

महाराष्ट्र में एनसीपी चीफ शरद पवार को जान से मारने की धमकी मिली है। ये धमकी उनकी बेटी और एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले के Whatsapp पर आया है। सुप्रिया सुले ने मामले में मुंबई पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराया है।

- Advertisement -

मीडिया से मुलाकात के बाद NCP नेता सुले ने कहा, “शरद पवार के नाम से मेरे व्हाट्सएप पर संदेश आया है। उन्हें एक वेबसाइट से धमकी दी गई है और साथ ही संबंधित अकाउंट से भी ऐसे ही संदेश आए हैं। मैं यहां न्याय मांगने आई हूं। मेरी केंद्रीय गृह मंत्री और महाराष्ट्र के गृह मंत्री से मांग है कि ये जो गंदी राजनीति हो रही है, वो रुकनी चाहिए।

यह भी पढ़ें:  RJD Kerala Elections: तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान, केरल में LDF के साथ मिलकर लड़ेगी RJD, कांग्रेस के लिए 'अशुभ संकेत"!

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामले को संज्ञान में लेते हुए मुंबई पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर रही है। पवार की बेटी तथा लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले के नेतृत्व में राकांपा कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुंबई पुलिस के प्रमुख विवेक फणसालकर से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की।

राकांपा नेताओं ने पुलिस को बताया कि पवार (82) को फेसबुक पर एक संदेश मिला, जिसमें लिखा था, उनका भी (नरेंद्र) दाभोलकर जैसा हश्र होगा।

अंधविश्वास के खिलाफ लड़ने वाले नरेन्द्र दाभोलकर की 20 अगस्त 2013 को पुणे में सुबह की सैर के समय बाइक पर सवार अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। सुले ने धमकी भरे संदेश की तस्वीरें पुलिस के साथ साझा कीं।

यह भी पढ़ें:  Cremation Ghats in Bihar: बिहार की 8053 पंचायतों में बनेंगे मुक्तिधाम, बदलेगी सूरत, जानिए आधुनिक श्मशान घाट की क्या है सरकार का मेगा प्लान

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर राकांपा प्रमुख को मिली धमकी के बारे में बताया गया है।

उन्होंने कहा, हम इसे देख रहे हैं। हमने जांच शुरू कर दी है। अधिकारी ने कहा कि राकांपा ने शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रतिनिधि भेजे थे। उन्होंने कहा, “पुलिस इस संबंध में दक्षिण क्षेत्र साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर रही है।

ट्विटर के मुताबिक सुप्रिया सुले ने कहा कि शरद पवार के नाम से मेरे वाट्सएप पर मैसेज आया है। उन्हें एक वेबसाइट से धमकी दी गई है। साथ ही संबंधित अकाउंट से भी ऐसे ही मैसेज आए हैं। मैं यहां न्याय मांगने आई हूं। मेरी केंद्रीय गृह मंत्री और महाराष्ट्र के गृह मंत्री से मांग है कि ये जो गंदी राजनीति है वह रूकनी चाहिए।

यह भी पढ़ें:  उत्तरी भारत बर्फबारी: बद्रीनाथ से मनाली तक, कुदरत का कहर और पर्यटकों का रेस्क्यू... लौटीं ठंड!

सुप्रिया सुले ने एक सवाल के जवाब में कहा कि पवार साहब देश के नेता हैं उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी गृह मंत्रालय की है। उन्होंने कहा कि पुलिस कमिश्नर ने वादा किया है कि वे तुरंत इसपर एक्शन लेंगे।

मीडिया से बात करते हुए सुप्रिया सुले ने कहा कि इन धमकियों की जांच होनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि इस बात की जांच होनी चाहिए कि महाराष्ट्र में इस तरह की नफ़रत कौन फैला रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुफ्त चार्जिंग से बढ़ेगी Electric Car की बिक्री: वियतनाम की कंपनी का बड़ा कदम!

Electric CarElectric Car: इलेक्ट्रिक वाहनों का भविष्य लगातार आकार ले रहा है, और अब...

थलपति विजय और तृषा कृष्णन की शादी की अटकलें तेज, मां के एक ‘लाइक’ ने खोली पोल?

Thalapathy Vijay News: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दो चमकते सितारे थलपति विजय और तृषा...

Instagram पर Encrypted Messaging फीचर की विदाई: मेटा ने क्यों लिया यह बड़ा फैसला?

Encrypted Messaging: इंस्टाग्राम पर Encrypted Messaging फीचर अब इतिहास बनने जा रहा है। मेटा...

Patna NEET Student Death Case: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली बेल, अदालत ने खारिज की याचिका

Patna NEET Student Death Case: पटना के शैक्षणिक गलियारों में एक गहरा सन्नाटा पसरा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें