back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 11, 2026
spot_img

नीरज चोपड़ा ने रचा फिर इतिहास, 89.08 मीटर थ्रो के साथ जीता लुसाने डायमंड लीग मीट का खिताब

spot_img
- Advertisement -

टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को लुसाने डायमंड लीग मीट में 89.08 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ एक और स्वर्णिम सफलता हासिल की। चोपड़ा लुसाने में जीत के साथ ही प्रतिष्ठित डायमंड लीग मीटिंग खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए।

- Advertisement -

इस जीत के साथ ही नीरज ने डायमंड लीग फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है, जो 7 और 8 सितंबर को ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड में होगा। उन्होंने अब 2023 विश्व चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।नीरज चोपड़ा ने रचा फिर इतिहास, 89.08 मीटर थ्रो के साथ जीता लुसाने डायमंड लीग मीट का खिताबनीरज ने अपने पहले प्रयास में 89.08 मीटर का थ्रो और दूसरे प्रयास में 85.18 मीटर का थ्रो किया। उन्होंने तीसरा प्रयास छोड़ दिया और चौथे प्रयास में फाउल किया। इसके बाद अपना पांचवां प्रयास छोड़ दिया और फिर अपने छठे और अंतिम प्रयास में 80.04 मीटर का शानदार थ्रो किया।

- Advertisement -

चोपड़ा (24) ने इस खिताब को हासिल करने के लिए पहले प्रयास में भाला 89.08 मीटर रिपीट 89.08 मीटर दूर फेंका। यह उनके करियर का तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रयास है। वह चोट के कारण बर्मिंघम में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में भाग नहीं ले पाए थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Mohammed Siraj: पानी पिलाना… वर्ल्ड कप में बाहर बैठने पर सिराज ने खोली दिल की बात, वीडियो वायरल!

चेक गणराज्य के जैकब वालेज ने 85.88 मीटर थ्रो के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन ने 83.72 मीटर थ्रो के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

इससे पहले जुलाई में, स्टार भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर हो गए थे। नीरज को ओरेगन में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में कमर में चोट लग गई, जहां उन्होंने इस टूर्नामेंट में पदक के लिए भारत के 19 साल के लंबे इंतजार को समाप्त करते हुए रजत जीता था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के कैंप में 17 साल बाद लौटे जडेजा ने की युवा वैभव से मुलाकात!

IPL 2026: आईपीएल के रोमांच के लिए क्रिकेट फैंस का इंतजार कभी खत्म नहीं...

Meen Sankranti 2026: सूर्य गोचर का महत्व और शुभ प्रभाव

Meen Sankranti 2026: ब्रह्मांड की दिव्य लीला में, जब सूर्य देव एक राशि से...

इंडिगो में नेतृत्व का संकट: एविएशन इंडस्ट्री के दिग्गजों पर भारी दबाव!

Aviation Industry: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के शीर्ष नेतृत्व में एक बड़े...

धुरंधर 2 एडवांस बुकिंग: रणवीर सिंह की फिल्म ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, 18 करोड़ का आंकड़ा पार!

Dhurandhar 2 Advance Booking News: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में आग लगाने...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें