spot_img

धुरंधर 2 एडवांस बुकिंग: रणवीर सिंह की फिल्म ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, 18 करोड़ का आंकड़ा पार!

spot_img
- Advertisement -

Dhurandhar 2 Advance Booking News: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में आग लगाने को तैयार है। रिलीज से पहले ही इस फिल्म का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है और एडवांस बुकिंग के आंकड़े होश उड़ाने वाले हैं।

- Advertisement -

# धुरंधर 2 एडवांस बुकिंग: रणवीर सिंह की फिल्म ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, 18 करोड़ का आंकड़ा पार!

- Advertisement -

## धुरंधर 2 एडवांस बुकिंग: पेड प्रीव्यू शो ने तोड़े रिकॉर्ड

- Advertisement -

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में आग लगाने को तैयार है। रिलीज से पहले ही इस फिल्म का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है और एडवांस बुकिंग के आंकड़े होश उड़ाने वाले हैं। 18 मार्च को होने वाले फिल्म के पेड प्रीव्यू शो के लिए अभी से ही धुआंधार टिकट सेल जारी है, जिसमें महंगे से महंगे टिकट भी हाथों-हाथ बिक रहे हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। सिनेमा के गलियारों में बज रही ‘धुरंधर 2’ की धूम ये साबित करती है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान स्थापित करने वाली है।

पिछले हफ्ते ‘धुरंधर 2’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही इसके पेड प्रीव्यू शोज की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई थी। दिलचस्प बात ये है कि इसे प्री-टिकट सेल में उम्मीद से कहीं ज़्यादा शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ एक पैन-इंडिया फिल्म है, जिसे हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम जैसी कई भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है।

* फिल्म ने अब तक पूरे भारत में 8,337 शो के लिए कुल 3.48 लाख टिकट बेचे हैं।
* सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, यह फिल्म अब तक अपनी प्रीमियर एडवांस बुकिंग से 18.64 करोड़ रुपये का जबरदस्त कलेक्शन कर चुकी है।
* फिल्म ट्रैकर के मुताबिक, हिंदी (2D) वर्जन में ‘धुरंधर 2’ ने 7,951 शो में 3.23 लाख टिकट बेचकर सर्वाधिक 18.16 करोड़ रुपये की कमाई की है।
* हिंदी डॉल्बी सिनेमा फॉर्मेट ने भी 203 टिकटों की बिक्री से 1.57 लाख रुपये और कमाए हैं।
* आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। डब वर्जन की बात करें तो तमिल (2D) में 15,385 टिकटों से 23.58 लाख रुपये कमाए हैं।
* इसके बाद तेलुगु (2D) ने 7,827 टिकटों से 18.54 लाख रुपये, कन्नड़ (2D) वर्जन ने 479 टिकटों से 2.04 लाख रुपये और मलयालम (2D) वर्जन ने एडवांस सेल से 934 टिकटों से 2.25 लाख रुपये की कमाई की है।

## 3100 रुपये के टिकट भी सोल्ड आउट!

‘धुरंधर 2’ के पेड प्रीव्यू के शानदार रिस्पॉन्स को देखते हुए INOX, सिनेपोलिस और PVR जैसी बड़ी सिनेमा चेन ने नई प्रीमियम कैटेगरी भी शुरू कर दी हैं। पूरे भारत में इन शो के सबसे महंगे टिकट मुंबई के बोरीवली में स्काई सिटी मॉल के INOX मेगाप्लेक्स में बिके हैं। यहां तक कि रिक्लाइनर प्राइम कैटेगरी में 3,100 रुपये की कैटेगरी के टिकट भी धड़ाधड़ सोल्ड आउट हो चुके हैं। यह दिखाता है कि रणवीर सिंह का स्टारडम और फिल्म का बज कितना ज़्यादा है।

‘धुरंधर 2’ का निर्माण आदित्य और लोकेश धर के B62 स्टूडियोज़ और ज्योति देशपांडे के जियो स्टूडियोज़ ने मिलकर किया है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ-साथ संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन अपने पहले पार्ट के किरदारों को दोहराते हुए नज़र आएंगे। मनोरंजन जगत की चटपटी खबरों के लिए यहां क्लिक करें। गौरतलब है कि ‘धुरंधर’ का पहला पार्ट घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई थी, जिसने 890 करोड़ रुपये से ज़्यादा कमाए थे। विश्वभर में इसने 1300 करोड़ रुपये से ज़्यादा कमाकर चौथी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म का खिताब अपने नाम किया था। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics: एक नाम हर जुबान पर है – सम्राट चौधरी, पढ़िए धुर विरोधी का Bihar CM तक का असाधारण सफर!

सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री: बिहार की राजनीति में इन दिनों एक नाम हर जुबान पर...

Bhagalpur Fire: चंडी महायज्ञ के अंतिम दिन…’अग्निदेव’ का तांडव, पंडाल में लगी भीषण आग, मची भगदड़, लाखों का सामान जलकर राख!

Bhagalpur Fire: भागलपुर में एक बड़े हादसे ने लोगों को चौंका दिया है। मोजाहिदपुर...

Bhagalpur Fire: भागलपुर में भीषण आग का तांडव, चार घर राख, लाखों का सामान जला

Bhagalpur Fire: भागलपुर के बाखरपुर पश्चिमी पंचायत में ऐसा भयानक अग्निकांड हुआ, जिसने सोते...

Jamui News: जमुई में Standing Committee Election की नई तारीख घोषित, बदलेगा नगर सरकार का चेहरा!

Standing Committee Election: जमुई की नगर सरकारों का चेहरा बदलने वाला है! सशक्त स्थायी...