spot_img

Nepal News: नेपाल के गृह मंत्री सुदन गुरूंग का इस्तीफा, शेयर कारोबार विवाद में घिरे, PM को सौंपा पद

spot_img
- Advertisement -

नेपाल के गृह मंत्री: नेपाल में सियासी हलचल तेज हो गई है। विवादों में घिरे नेपाल के गृह मंत्री सुदन गुरूंग ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन पर विवादित व्यवसायियों के साथ शेयर कारोबार में जुड़े होने के गंभीर आरोप थे, जिसके बाद लगातार इस्तीफे का दबाव बना हुआ था।

- Advertisement -

काठमांडू से मिली जानकारी के अनुसार, सुदन गुरूंग ने बुधवार को रवि लामिछाने के साथ हुई चर्चा के बाद प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने इस्तीफे की जानकारी सार्वजनिक की। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री शाह ने पहली मंत्रिपरिषद में गुरूंग को नेपाल के गृह मंत्री नियुक्त किया था।

- Advertisement -

नेपाल में बालेन शाह की अगुवाई में बनी नई सरकार को अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन शुरुआती दौर में ही दो मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। गृहमंत्री सूदन गुरुंग ने विरोध प्रदर्शन के बाद इस्तीफा दे दिया है। उन पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। बालेन सरकार की भ्रष्टाचार मुक्त साफ सुथरी छवि और नई पीढ़ी की राजनीति करने के दावे पर बट्टा लग गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar News: बिहार में PM Modi ईंधन संरक्षण का होगा अक्षरशः पालन...CM Samrat का बड़ा फैसला...मुख्यमंत्री कारकेड में वाहनों की संख्या होगी कम, पाम ऑयल पर लगाम, पढ़िए - 'जहां संभव हो'

श्रम मंत्री दीपक कुमार साह पर गलत तरीके से अपनी पत्नी को हेल्थ इंश्योरेंस बोर्ड में शामिल करने के आरोप लगे। इसके बाद उनसे इस्तीफा ले लिया गया। दूसरा आरोप गृहमंत्री सुदन गुरुंग पर मनी लॉन्ड्रिंग का लगा। उनके इस्तीफे की माँग को लेकर विपक्ष ने विरोध प्रदर्शन किया। अब उन्हें इस्तीफा देना पड़ा है।

गृह मंत्री पर क्यों बढ़ रहा था इस्तीफे का दबाव?

शुरुआती दिनों में उच्च पदस्थ कर्मचारियों की गिरफ्तारी कर सुर्खियां बटोरने वाले गुरूंग हाल के दिनों में लगातार आलोचनाओं के केंद्र में आ गए थे। संपत्ति विवरण में अनियमितता और संदेहास्पद शेयर कारोबार विवाद में घिरने के बाद उन पर इस्तीफे का दबाव बढ़ता जा रहा था। गृह मंत्री गुरूंग का इस्तीफा मांगने वालों में केवल विपक्षी दल ही नहीं, बल्कि सत्तारूढ़ दल और जेन जी प्रदर्शन से जुड़े संगठन भी शामिल थे। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। यह दिखाता है कि विवाद कितना गहरा चुका था।

सत्तारूढ़ दल भी था खिलाफ

नेपाल की सत्तारूढ़ दल राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के नेताओं ने अब खुलकर सुदन गुरूंग से इस्तीफा मांगना शुरू कर दिया था। पार्टी सचिवालय सदस्य और सांसद दीपक बोहरा ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि जिस पारदर्शिता और राजनीति में शुचिता का दावा हमारी पार्टी की तरफ से किया जाता है, उसे देखते हुए नेपाल के गृह मंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इस घटनाक्रम के बाद से नेपाल की राजनीति में गहमागहमी बढ़ गई है। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस इस्तीफे के बाद अगली सरकार में नेपाल के गृह मंत्री का पद कौन संभालता है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Weather: जारी है आंधी-बारिश का कहर, Darbhanga समेत इन जिलों का जानिए क्या है हाल!

Bihar Weather: बिहार में मई का महीना भी राहत की बजाय आफत लेकर आया...

Begusarai में नकली सिगरेट की फैक्ट्री पकड़ी गई, 4 लाख का सामान जब्त; एक गिरफ्तार

Begusarai : बिहार के बेगूसराय में पुलिस ने एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया...