spot_img

Kerala Nipah Virus: केरल पर बरपा निपाह वायरस, स्कूल, बैंक समेत सभी संस्थान बंद, सात गांव बनें कंटेनमेंट जोन, मास्क जरूरी, 2 की मौत, निर्धारित समय पर ही दवा दुकानें भी खुलेंगी…

केरल में दो लोगों की अप्राकृतिक मौत हो जाने के बाद एक बार फिर निपाह वायरस के फैलने की आशंका गहरा गई है। इसके पहले भी 2018 में निपाह वायरस के 23 मामलों की पहचान हुई थी और इसकी वजह से 17 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। अब NIV की टीम चमगादड़ों का सर्वे करेगी।

spot_img
- Advertisement -

केरल पर बरपा निपाह वायरस (Kerala Nipah Virus) का टूट पड़ा है। अघोषित लॉकडाउन जैसे हालात बन रहे हैं। स्कूल, बैंक समेत सभी संस्थानों को बंद कर दिया गया है। सात गांवों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। मास्क को जरूरी कर दिया गया है। वहीं, दो लोगों की मौत हो चुकी है। निर्धारित समय पर ही दवा दुकानें भी खुलेंगी… पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

केरल में निपाह वायरस ने पैर पसार लिए हैं। इसमें दो लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद तीन जिलों में अलर्ट जारी किया गया। सात ग्राम पंचायतों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। साथ ही बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए स्कूल भी बंद कर दिए हैं। केरल सरकार ने बुधवार को यह घोषणा की है।

- Advertisement -

केरल के कोझिकोड में निपाह वायरस से दो लोगों की मौत के बाद बड़ा हड़कंप है। तीन और जिले कन्नूर, वायनाड और मलप्पुरम में अलर्ट जारी किया गया है। यहां के सात ग्राम पंचायतों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। कंटेनमेंट जोन वाले इलाके और अस्पतालों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Araria Road Accident News: अररिया में खौफनाक सड़क हादसा: एक महिला समेत 3 लोगों की मौत, कई गंभीर, कैसे हुआ यह सब?

जानकारी के मुताबिक, कोझिकोड के सात पंचायतों में सभी शैक्षणिक संस्थानों समेत आंगनबाड़ी केंद्र, बैंक और सरकारी संस्थानों को बंद रखने का आदेश दिया है। सुबह सात से शाम पांच बजे तक सिर्फ दवाइयां और जरूरी चीजों की दुकानें ही खोलने की इजाजत है।

केरल के स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि निपाह वायरस के लिए अब तक 130 से अधिक लोगों का परीक्षण किया जा चुका है। प्रशासन ने कहा है कि अगली सूचना तक इन इलाकों के अंदर-बाहर किसी भी तरह की यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी। और, पुलिस को इन इलाकों की घेराबंदी करने का निर्देश दिया गया है।

केरल में निपाह वायरस के अब तक 4 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें दो लोगों की मौत हुई है। बुधवार को राज्य सरकार ने विधानसभा में बताया कि पुणे से नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) की टीम निपाह वायरस की जांच को लेकर आज केरल आएगी। कोझिकोड मेडिकल कॉलेज में NIV की टीम चमगादड़ों का सर्वे भी करेगी।

राज्य सरकार ने स्वास्थ्य अलर्ट जारी किया है। स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने एक उच्चस्तरीय बैठक की और स्थिति की समीक्षा की। सभी उच्चस्तरीय अधिकारियों को कोझिकोड भेजा गया। प्रोटोकॉल के आधार पर 16 कमेटियां भी बनाई गई हैं। और, कोझिकोड मेडिकल कॉलेज में 75 कमरे भी तैयार किए गए हैं।

यह भी पढ़ें:  Bhagalpur Bridge News: बड़ा फैसला! भागलपुर का 'जीवनरेखा' विक्रमशिला सेतु अब नहीं रहेगा जर्जर, जानें कब तक होगा निर्माण

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज  ने कहा,’एनआईवी (NIV) पुणे की एक टीम मोबाइल लैब स्थापित करने के लिए आज शाम तक कोझिकोड पहुंचेगी। एनआईवी पुणे की एक अन्य टीम चमगादड़ों के सर्वे के लिए आएगी। सर्वे के लिए चेन्नई से महामारी विशेषज्ञ भी पहुंचने वाले हैं।

उन्होंने आगे कहा, स्वास्थ्य विभाग अपनी तरफ से इस वायरस से बचने के लिए हर संभव प्रयास किया है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग का एकमात्र प्राथमिकता ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस वायरस से बचाने और इलाज मुहैया कराने का है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar में आज से नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर? जमीन मापी, दाखिल-खारिज, जमाबंदी की परेशानी होगी खत्म, बिहार सरकार का बड़ा ऐलान –...

बिहार में 11 जून से सभी अंचलों में भूमि संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे। राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने अधिकारियों को लक्ष्य#BiharNews,#LandDisputes,#RevenueDepartment

Patna Government Jobs: सरकारी नौकरी की बहार, आज BPSC परीक्षाएं, 4128 सिपाही पदों पर भर्ती 14 जून से!

Patna Government Jobs: बिहार में आज बीपीएससी द्वारा सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक और आशुलिपिक की दो बड़ी परीक्षाएं आयोजित हो रही हैं। इसके साथ ही, 14 जून से 4128 सिप#PatnaJobs,#BiharGovernment,#BPSCExam

Patna Traffic News: पटना में 2 दिनों के लिए बंद हुआ यह रास्ता, जानें वजह, और वैकल्पिक रूट

पटना के अशोक राजपथ पर गुरुवार और शुक्रवार को आवागमन पूरी तरह ठप रहेगा। पुराने गांधी सेतु की जर्जर रेलिंग हटाने के कारण यह फैसला लिया गया है। वैकल्पिक मार्गों की#PatnaTraffic,#AshokRajpath,#GandhiSetu

Lalu Yadav Birthday: लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन: बेटों की भावुक पोस्ट और राबड़ी देवी का प्यार, देखें तस्वीरें

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपना 79वां जन्मदिन परिवार के साथ मनाया। तेजस्वी यादव ने तस्वीरें साझा कीं, जबकि तेज प्रताप यादव ने पिता के लिए भावुक पोस्ट लिख#LaluPrasadYadav,#BiharPolitics,#TejashwiYadav