spot_img

इंतजार खत्म, विजयी नगर पंचायत और नगर परिषद के प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण की आ गई Date

spot_img
- Advertisement -

पहले चरण के नगर निकाय चुनाव के निर्वाचित नगर पंचायत, नगर परिषद और नगर निगम के पार्षदों, उपमुख्य पार्षदों और मुख्य पार्षदों के शपथ समारोह की तिथि का निर्धारण कर दिया गया है। नगर पंचायत, नगर परिषद के सभी प्रतिनिधियों का शपथ 13 जनवरी और नगर निगम के प्रतिनिधियों का शपथ 15 जनवरी को होगा। राज्य निर्वाचन आयोग के विशेष कार्य पदाधिकारी द्वारा इस आशय का पत्र जारी कर दिया गया है।

- Advertisement -

बक्सर,रोहतास,शेखपुरा,नवादा,जमुई,जहानाबाद,अरवल,कटिहार,किशनगंज, दरभंगा,भागलपुर एवं सुपौल जिला के नवनिर्वाचित नगर निकाय जनप्रतिनिधियों का 13 जनवरी को होगा शपथ ग्रहण

- Advertisement -

बिहार के 248 नगरपालिका में पार्षद, उप मुख्य पार्षद और मुख्य पार्षद के निर्वाचन से संबंधित प्रक्रिया समाप्त हो गई है। चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाने के बाद अब नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि अपने शपथ ग्रहण का इन्तजार कर रहे थे। जिनके इन्तजार की घड़ी अब खत्म हो गयी है।

- Advertisement -

नगर विकास एवं आवास विभाग बिहार द्वारा संबंधित जिलों के नगरपालिकाओं के नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं वार्ड पार्षदों के नाम गजट में प्रकाशित कर दिया गया है। जिसके बाद बिहार नगर पालिका अधिनियम 2007 के तहत नवनिर्वाचित पार्षदों, उप पार्षद एवं मुख्य पार्षदों का शपथ ग्रहण बैठक में संपन्न कराया जाना है। राज्य निर्वाचन आयोग ने इसकी तिथि का ऐलान कर दिया है।

जिले के डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी को शपथ ग्रहण के लिए जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं। नगर परिषद के प्रतिनिधियों को शपथ अपर समाहर्ता या उप सचिव स्तर के पदाधिकारी दिलाएंगे। नगर पंचायत के प्रतिनिधियों को वरीय उप समाहर्ता या उससे ऊपर के पदाधिकारी दिलाएंगे।इंतजार खत्म, विजयी नगर पंचायत और नगर परिषद के प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण की आ गई Dateइंतजार खत्म, विजयी नगर पंचायत और नगर परिषद के प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण की आ गई Date

स्थान और समय का निर्धारण डीएम के द्वारा किया जायेगा। 7 दिन पहले प्रतिनिधियों को सूचना देना अनिवार्य किया गया है। पहली बैठक में सिर्फ शपथ का कार्य होगा। अन्य कोई एजेंडा मान्य नहीं होगा। बता दें की नवादा जिले में नगर परिषद नवादा, वारिसलीगंज और नगर पंचायत रजौली के प्रतिनिधियों का शपथ होना है। 20 दिसंबर को मतगणना के बाद से ही निर्वाचित प्रतिनिधि शपथ के इंतजार में हैं।

नगर निगम के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधयों के नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से जिला पदाधिकारी को इसके लिए प्राधिकृत किया गया है। इन जिलों में जिला पदाधिकारी शपथ ग्रहण कराएंगे।

यह भी पढ़ें:  Bihar Railway News: सहरसा-पूर्णिया के बीच मधेपुरा में ट्रेन हादसा...कोसी एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में लगी आग, मची अफरा-तफरी, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

नगर परिषद के मामले में अपर समाहर्ता स्तर के पदाधिकारी को नियुक्त किया जाएगा। इसकी कमी होने पर उप सचिव स्तर के पदाधिकारी नियुक्त किए जाएंगे जो नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शपथ ग्रहण कराएंगे। नगर पंचायत के मामले में जिला पदाधिकारी वरीय उप समाहर्ता या उससे ऊपर के पदाधिकारियों को नियुक्त करेंगे। जो नवनिर्वाचित पार्षदों, उप पार्षदों और मुख्य पार्षद को शपथ ग्रहण कराएंगे।

यह भी पढ़ें:  Nishant Kumar News: अब जेडीयू के नारे बदलेंगे...निशांत कुमार ने JDU प्रवक्ताओं को दिया जीत का मंत्र, कहा- नीतीश की उपलब्धियां गिनाओ, पढ़िए जय और तय

राज्य निर्वाचन आयोग के गाइडलाइंस के मुताबिक बिहार नगरपालिका अधिनियम 2007 के ( यथासंशोधित) धारा 35 के अधीन नगरपालिका की पहली बैठक में नगर निकायों के नव निर्वाचित पार्षदों , उप मुख्य पार्षदों तथा मुख्य पार्षदों को शपथ दिलाये जाने की प्रक्रिया पूरी की जायंगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Hajipur Fire: हाजीपुर आग का तांडव, फोम फैक्ट्री जलकर खाक, जान बचाकर भागे मजदूर

Hajipur Fire: शनिवार दोपहर हाजीपुर के इंडस्ट्रियल एरिया में एक भयानक मंजर देखने को...

Darbhanga Temple Theft: प्रसिद्ध हनुमान मंदिर परिसर से दिनदहाड़े दान पेटी चोरी, नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार

Darbhanga Temple Theft: बिहार के दरभंगा में एक ऐसी चोरी हुई है, जिसने स्थानीय...

Darbhanga News: दरभंगा में Elite Foods में नौकरी का सुनहरा मौका, ऐसे करें Job Camp Darbhanga में आवेदन

Job Camp Darbhanga: बिहार के युवाओं के लिए सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में रोजगार...

Madhubani News: बाइक चोरी का पर्दाफाश! मधुबनी में शातिर चोर गिरफ्तार, दुबही बॉर्डर से बरामद हुई बाइक

बाइक चोरी: मधुबनी से एक बड़ी ख़बर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में...