back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 17, 2026
spot_img

Hajipur-Muzaffarpur के बीच NH 22 पर वेल्डिंग के दौरान पेट्रोल टैंकर में ब्लास्ट, 3 लोगों की ऑन द स्पॉट मौत, कई जख्मी

spot_img
- Advertisement -

मुजफ्फरपुर-हाजीपुर एनएच-22 पर बुधवार की सुबह एक खाली पेट्रोल टैंकर में वेल्डिंग के दौरान ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ऑन द स्पॉट मौत हो गई।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

वहीं, कई लोग घायल हो गए हेैं। वारदात कटरमाला चौक पर हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ब्लास्ट इतना भीषण था कि पेट्रोल टैंकर का पिछला हिस्सा फटकर सड़क पर गिर गया। इसकी चपेट में कुछ लोग आ गए जिन्हें चोट लगी है। वहीं, मरने वालों में ड्राइवर, खलासी और एक गैस वेल्डिंग करने वाला मिस्त्री शामिल है। सबके चेहरे बुरी तरह झुलस गए थे।

 

यह भी पढ़ें:  Jamui Murder News: जमुई में खून... सनसनीखेज वारदात, घर में सो रहे शख्स की बेरहमी से हत्या, पढ़िए आखिरी रात और पत्नी ने सुबह देखा खौफनाक मंजर !

जानकारी के अनुसार गोरौल थाना क्षेत्र के गोढ़ीया चौक पर खाली टैंकलौरी में बुधवार को दिन में वेल्डिंग की जा रही थी। गैस वेल्डिंग करने के दौरान टैंकर फट गया। उसका पिछला हिस्‍सा ब्‍लास्‍ट के कारण दूर जा गिरा। लोग हवा में उछल गए।

 

वेल्डिंग दुकानदार इसी थाना क्षेत्र के बेलवर गांव का वकील सहनी समेत टैंकर के चालक और खलासी के शव के चीथड़े उड़ गए।बताया जाता है कि ब्‍लास्‍ट के दौरान वकील सहनी हवा में करीब 10 फीट उड़ गया। तेज आवाज के कारण वहां अफरातफरी मच गई। लोग दौड़े। वहां का नजारा देख लोगों का कलेजा कांप उठा। सूचना पर पुलिस पहुंची। जांच-पड़ताल की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें:  Rajya Sabha Election: तेजस्वी के दावे ‘फेक’, आरजेडी विधायक बोगो सिंह ने कहा – पांचों सीटें एनडीए की झोली में

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वेल्डिंग कराने के लिए मुजफ्फरपुर की तरफ से पेट्रोल टैंकर वाली गाड़ी आई। इसी दौरान जोर से ब्लास्ट हो गया। इसमें तीन लोगों की मौत हुई है। कई लोग घायल भी हुए हैं। बताया जाता है कि एनएच किनारे स्थित कई लाइन होटलों पर पेट्रोल एवं डीजल टैंकर से तेल चोरी का खेल होता है। तेल निकालने के बाद टैंकर की वेल्डिंग कराई जाती है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अक्षय कुमार ने बताया कि क्यों मुश्किल है कॉमेडी करना, ‘भूत बंगला’ से पहले खोले राज़

Akshay Kumar News: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म...

Free Fire Max Redeem Codes: आज ही पाएं मुफ्त डायमंड्स और एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड्स

Free Fire Max Redeem Codes: मोबाइल गेमिंग की दुनिया में रोमांच और पुरस्कारों का...

अनिल कपूर के वो बड़े ‘ना’, जो आज भी चर्चा का विषय हैं!

Anil Kapoor News: एक ऐसा नाम जिसने चार दशकों से भी अधिक समय तक...

भूत बंगला: अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद मचाएगी धमाल, एकता कपूर ने दी पूरी आज़ादी!

Bhoot Bangla News: बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों हॉरर-कॉमेडी 'भूत बंगला' को लेकर जबरदस्त...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें