spot_img

PM Modi 17 सितंबर को करेंगे पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों के लिए ”PM Vishwakarma” का शुभारंभ

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें:
:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर करेंगे शुभारंभ,
:यह योजना पारंपरिक शिल्प में लगे लोगों को सहायता और कौशल प्रदान करने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण से प्रेरित है
:’पीएम विश्वकर्मा’ को 13,000 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ केन्‍द्र सरकार की ओर से पूरी तरह से वित्त पोषित किया जाएगा
:पीएम विश्वकर्मा’ का व्यापक दायरा
:इसमें अठारह शिल्पों को शामिल किया जाएगा
:पीएम विश्वकर्मा प्रमाण-पत्र और पहचान-पत्र के माध्यम से विश्‍वकर्माओं को मान्यता प्रदान की जाएगी
:विश्वकर्माओं को कौशल उन्नयन के लिए ऋण सहायता और प्रशिक्षण भी दिया जाएगा

- Advertisement -

देशज टाइम्स ब्यूरो रिपोर्ट। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर 17 सितंबर, 2023 को प्रात: लगभग 11 बजे नई दिल्ली के द्वारका स्थित इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर पर “पीएम विश्वकर्मा” नाम से एक नई योजना का शुभारंभ करेंगे।

- Advertisement -

प्रधानमंत्री का पारंपरिक शिल्प में लगे लोगों को सहायता प्रदान करने पर निरंतर ध्‍यान केन्द्रित रहा है। यह फोकस न केवल कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक रूप से सहायता प्रदान करने बल्कि स्थानीय उत्पादों, कला और शिल्प के माध्यम से सदियों पुरानी परंपरा, संस्कृति और विविध विरासत को जीवित और समृद्ध बनाए रखने की इच्छा से भी प्रेरित है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Electricity News: राहत! बिहार में अब किराएदारों को भी मिलेगी सस्ती बिजली, मंत्री शैलेश कुमार ने दिए कड़े निर्देश

पीएम विश्वकर्मा को 13,000 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ केंद्र सरकार द्वारा पूरी तरह से वित्त पोषित किया जाएगा। इस योजना के तहत, बायोमेट्रिक आधारित पीएम विश्वकर्मा पोर्टल का उपयोग करके सामान्य सेवा केंद्रों के माध्यम से विश्वकर्माओं का निःशुल्क पंजीकरण किया जाएगा।

उन्हें पीएम विश्वकर्मा प्रमाण पत्र और पहचान-पत्र, मूलभूत और उन्नत प्रशिक्षण से जुड़े कौशल उन्नयन, 15,000 रुपये का टूलकिट प्रोत्साहन, 5 प्रतिशत की रियायती ब्याज दर पर 1 लाख रुपये (पहली किश्त) और 2 लाख रुपये (दूसरी किश्त) तक संपार्श्विक-मुक्त ऋण सहायता, डिजिटल लेनदेन के लिए प्रोत्साहन और विपणन सहायता के माध्यम से मान्यता प्रदान की जाएगी।

इस योजना का उद्देश्य गुरु-शिष्य परंपरा या अपने हाथों और औजारों से काम करने वाले विश्वकर्माओं की ओर से पारंपरिक कौशल के परिवार-आधारित प्रथा को सुदृढ़ बनाना और पोषित करना है।

पीएम विश्वकर्मा का मुख्य फोकस कारीगरों और शिल्पकारों के उत्पादों और सेवाओं की पहुंच के साथ-साथ गुणवत्ता में सुधार करना और यह सुनिश्चित करना है कि वे घरेलू और वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं के साथ एकीकृत हों।

यह भी पढ़ें:  मृत पुरुषों के Private Part पर 'गंदी बातें'! Dr Sejal Pawar Viral Video ने Social Media पर मचाया बवाल, मेडिकल एथिक्स पर उठे बड़े सवाल, देखिए वीडियो

यह योजना पूरे भारत में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के कारीगरों और शिल्पकारों को सहायता प्रदान करेगी। पीएम विश्वकर्मा के अंतर्गत अठारह पारंपरिक शिल्पों को शामिल किया जाएगा। इनमें (i) बढ़ई; (ii) नौका निर्माता; (iii) शस्‍त्रसाज; (iv) लोहार; (v) हथौड़ा और टूल किट निर्माता; (vi) ताला बनाने वाला; (vii) सुनार; (viii) कुम्हार; (ix)

यह भी पढ़ें:  India Plastic Note News: प्लास्टिक नोटों को लेकर सरकार का बड़ा खुलासा! क्या 30 जून से बदल जाएंगे आपके नोट?

मूर्तिकार, पत्थर तोड़ने वाला; (x) मोची (जूता/जूता कारीगर); (xi) राजमिस्त्री; (xii) टोकरी/चटाई/झाड़ू निर्माता/कॉयर बुनकर; (xiii) गुड़िया और खिलौना निर्माता (पारंपरिक); (xiv) नाई; (xv) माला बनाने वाला; (xvi) धोबी; (xvii) दर्जी; और (xviii) मछली पकड़ने का जाल बनाने वाला शामिल हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar में आज से नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर? जमीन मापी, दाखिल-खारिज, जमाबंदी की परेशानी होगी खत्म, बिहार सरकार का बड़ा ऐलान –...

बिहार में 11 जून से सभी अंचलों में भूमि संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे। राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने अधिकारियों को लक्ष्य#BiharNews,#LandDisputes,#RevenueDepartment

Patna Government Jobs: सरकारी नौकरी की बहार, आज BPSC परीक्षाएं, 4128 सिपाही पदों पर भर्ती 14 जून से!

Patna Government Jobs: बिहार में आज बीपीएससी द्वारा सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक और आशुलिपिक की दो बड़ी परीक्षाएं आयोजित हो रही हैं। इसके साथ ही, 14 जून से 4128 सिप#PatnaJobs,#BiharGovernment,#BPSCExam

Patna Traffic News: पटना में 2 दिनों के लिए बंद हुआ यह रास्ता, जानें वजह, और वैकल्पिक रूट

पटना के अशोक राजपथ पर गुरुवार और शुक्रवार को आवागमन पूरी तरह ठप रहेगा। पुराने गांधी सेतु की जर्जर रेलिंग हटाने के कारण यह फैसला लिया गया है। वैकल्पिक मार्गों की#PatnaTraffic,#AshokRajpath,#GandhiSetu

Lalu Yadav Birthday: लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन: बेटों की भावुक पोस्ट और राबड़ी देवी का प्यार, देखें तस्वीरें

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपना 79वां जन्मदिन परिवार के साथ मनाया। तेजस्वी यादव ने तस्वीरें साझा कीं, जबकि तेज प्रताप यादव ने पिता के लिए भावुक पोस्ट लिख#LaluPrasadYadav,#BiharPolitics,#TejashwiYadav