spot_img

महिला कांस्टेबल प्रभा की प्रेम प्रसंग और ब्रेकअप में हुई थी हत्या, पुलिस ने दो मुख्य किरदार को महाराष्ट्र से दबोचा

spot_img
- Advertisement -

कटिहार पुलिस ने महिला कांस्टेबल प्रभा भारती हत्या कांड के दो मुख्य आरोपी फलका थाना क्षेत्र के मोरसंडा निवासी  मो. हसन उर्फ छोटू और मो. सज्जाद उर्फ रॉकी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग और ब्रेकअप सामने आ रही है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

दोनों की गिरफ्तारी स्थानीय पुलिस की स्पेशल टीम ने महाराष्ट्र के नागपुर में की है। दोनों को वहीं से दबोच कर कांस्टेबल प्रभा की आठ फरबरी को कोढ़ा प्रखंड के भटवाड़ा एनएच 81 पर हत्या का पर्दाफाश कर दिया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, प्रभा की हत्या उस वक्त कर दी गई थी जब वह अपने घर मुंगेर जमालपुर से अपनी ड्यूटी ज्वाइन करने कटिहार पुलिस केंद्र आ रही थी। स्थानीय पुलिस ने इस हत्या कांड से जुड़े दोनों मूुख्य आरोपी को दबोचते हुए अब  मामले में संलिप्त अन्य आरोपी की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करने में जुट गई है। साथ ही, स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषियों को सजा दिलवाने की भी तैयारी है। पढ़िए पूरी खबर

यह भी पढ़ें:  शहीद शुभम कुमार के पिता को कथित पत्नी का चौंकाने वाला फोन, मुआवजे पर बढ़ा विवाद!

कटिहार एस पी जितेंद्र कुमार द्वारा इसके लिए एक स्पेशल टीम का गठन किया गया था। जिसने करीब देश के बारह राज्यों और लगभग अलग अलग टॉल प्लाजा पर लगे लगभग 200 सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महाराष्ट्र के नागपुर से चलती ट्रेन से गिरफ्तार किया।

हत्या की वजह मृतिका महिला कांस्टेबल प्रभा भारती और गिरफ्तार आरोपी छोटू उर्फ हसन के बीच प्रेम प्रसंग और ब्रेक अप को लेकर थी। हत्यारा छोटू उर्फ हसन कांस्टेबल प्रभा भारती पर शादी का दबाव बना रहा था। जिसे मृतिका प्रभा भारती ने नकार दिया और यही हत्या की वजह बनी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

गोपालगंज में UP से आई बारात, स्टेज पर खून: फरमाइशी गाना नहीं बजाया तो डांसर को मार दी गोली… ऑन द स्पॉट MUDER!

Gopalganj Crime News: गोपालगंज में एक शादी समारोह में फरमाइशी गाना न बजाने पर डांसर सोनू गोंड की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने#GopalganjCrime,#BiharNews,#DancerShot

GOOD NEWS: अब शाम को भी पढ़ेंगे छात्र! बिहार के 10 कॉलेजों में शुरू होंगी इवनिंग क्लासें, AN कॉलेज भी बनेगा डीम्ड यूनिवर्सिटी

Bihar Education News: बिहार उच्च शिक्षा विभाग ने 10 प्रमुख कॉलेजों में शाम की कक्षाएं शुरू करने का प्रस्ताव राज्यपाल सचिवालय को भेजा है, जिससे छात्रों के लिए नए अवसर खुलेंगे।#BiharEducation,#EveningClasses,#ANCollege

बिहार के छात्रों को झटका या फायदा? अब इंटर्नशिप के बिना नहीं मिलेगी ग्रेजुएशन की डिग्री!

Bihar Education: बिहार के विश्वविद्यालयों में स्नातक की डिग्री के लिए इंटर्नशिप अनिवार्य कर दी गई है। लोकभवन के निर्देशानुसार, चौथे सेमेस्टर के छात्रों को 120 घंटे की इंटर्नशिप#BiharEducation,#BiharUniversity,#InternshipNews

अब पटना हाई कोर्ट में नहीं होगी इंटरनेट की समस्या! कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश, अधिवक्ताओं को मिलेगी राहत

Patna High Court: पटना हाई कोर्ट परिसर में हाई स्पीड इंटरनेट और वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराने के मामले पर कोर्ट ने बड़ा निर्देश दिया है। न्यायमूर्ति राजीव रंजन प्रसाद की खंडपीठ#PatnaHighCourt,#BiharNews,#InternetConnectivity