spot_img

आर्केस्ट्रा की आड़ में जिस्मफरोशी का ‘काला खेल’, Sex Racket का बड़ा खुलासा, देह व्यापार के दलदल से Nepal, West Bengal और Assam की 10 लड़कियों का रेस्क्यू

spot_img
- Advertisement -

आर्केस्टा की आड़ में देह व्यापार के काले खेल का मोतिहारी कनेक्शन कोई नया नहीं है। इससे पहले भी यहां गत जनवरी में तुरकौलिया थाना के महनवा बाजार में पांच नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू किया गया था। इनमें चार असम की थी। वहीं, दिल्ली से आए स्वयंसेवी संस्थाओं के दो सदस्यों के प्रयास से इस काले खेल का खुलासा हो सका।

- Advertisement -

मगर, ताजा मामला जिले के कोटवा थाना क्षेत्र का है जहां आर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहे देह व्यापार का खुलासा हुआ है। वहीं, दस लड़कियों का रेस्क्यू किया गया है। सभी लड़कियां नेपाल, प.बंगाल व असम की रहने वाली हैं। इस दौरान दो आर्केस्ट्रा संचालकों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस बार बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) दिल्ली की भूमिका सराहनीय रही। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

इससे पहले जनवरी में जिन पांच नाबालिग लड़कियों को चंगुल से छुड़ाया गया है उनमें चार असम की ही रहने वाली थी। इस काले खेल में संलिप्त तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वैसे, छापेमारी के दौरान अंधेरे का लाभ लेकर दो कारोबारी फरार हो गए थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna Cyber Crime News: डिप्टी CM को धमकी देने वाला मोबाइल मिला, शेखपुरा से जुड़ा तार, कैसे हुई उपमुख्यमंत्री को फंसाने की कोशिश?

यह भी कहा गया था कि इस दौरान लड़कियों के साथ पुलिस ने दुव्यर्वहार भी किया और इस काले खेल में तुरकौलिया थाना पुलिस की पूरी संलिप्तता है। यही कारण रही कि प्राथमिकी दर्ज करने मे देरी की गई थी। मगर इस बार क्या हुआ पढ़िए

मगर ताजा मामला यह है कि जिले के कोटवा थाना क्षेत्र में आर्केस्ट्रा संचालन की आड़ में चल रहे देह व्यापार के घिनौने खेल का खुलासा हुआ है। यह जानकारी कोटवा पुलिस ने दी। बताया कि बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) दिल्ली की टीम की ओर से सूचना प्राप्त हुआ कि थाना क्षेत्र में संचालित आर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार का घिनौना कार्य कराया जा रहा है।

इस सूचना के बाद कोटवा पुलिस की टीम ने दीपऊ और राजापुर मठिया स्थित तीन आर्केस्ट्रा संचालक के यहां छापेमारी की गई। जहां से 10 युवतियों का रेस्क्यू किया गया। जिसमे कुछ नाबालिग भी है।

इस दौरान दो आर्केस्ट्रा संचालक को भी हिरासत में लिया गया है। बताया कि रेस्क्यू किये गये सभी लड़कियां पश्चिम बंगाल,नेपाल और असम की रहने वाली है। हिरासत में लिए आर्केस्ट्रा संचालक से पूछताछ की जा रही है।वही रेस्क्यू किये गये लड़कियो को आवश्यक कारवाई के बाद बाल अधिकार संरक्षण आयोग को सौपा जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Traffic News: विक्रमशिला सेतु पर बड़ा फैसला: जाम खत्म, हटेंगे ब्रेकर, बाइक के लिए अलग लेन; जानें डीएम के निर्देश

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर लगने वाले भीषण जाम से अब मिलेगी राहत। जिलाधिकारी ने सभी ब्रेकर हटाने, बाइक लेन बनाने और सुरक्षाकर्मियों की सुविधाएं बेहतर करने के#BhagalpurTraffic,#VikramshilaSetu,#BiharNews

Darbhanga Army News: DCE का कमाल…दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के नवीन प्रकाश ने रचा इतिहास! भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने

दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के पूर्व छात्र नवीन प्रकाश भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। उनकी इस उपलब्धि से दरभंगा जिले और संस्थान का नाम रोशन हुआ है, जो युवा#DarbhangaNews,#IndianArmy,#DCEAlumni

Bhagalpur Crime News: भागलपुर में जमीन नापी बनी खूनी जंग की वजह, पिता-पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जानिए पूरा मामला!

भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में जमीन नापी को लेकर हुए खूनी संघर्ष में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक शिकाय#BhagalpurNews,#CrimeNews,#LandDispute

Darbhanga Liquor News: बेनीपुर में 42 लीटर अवैध शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार: क्या खत्म होगा शराब का धंधा?

दरभंगा के बेनीपुर में मद्य निषेध थाना पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 42 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में दो शराब तस्करों को भी गिरफ्ता#DarbhangaNews,#BiharCrime,#LiquorBan