अप्रैल,28,2024
spot_img

बेटी रोहिणी आचार्य पिता लालू प्रसाद को देंगी अपनी किडनी, जल्द सिंगापुर जाएंगे Lalu Prasad Yadav

spot_img
spot_img
spot_img

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट होगा। इसके लिए आरजेडी सुप्रीमो (RJD Supremo) लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) बहुत जल्द किडनी ट्रांसप्लांट (Lalu Yadav Kidney Transplant) के लिए सिंगापुर (Singapore) जाएंगें।

 

अहम और महत्वपूर्ण बात यह कि सिंगापुर में रहने वाली उनकी बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) अपने पिता (RJD Supremo) को अपनी किडनी देंगी। लालू प्रसाद यादव कई बीमारियों से जूझ रहे हैं। किडनी प्रत्यारोपण के लिए डॉक्टरों ने अनुमति दे दी है।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Kamtaul News| कमतौल की ये लड़की...On Target... Kidnapping की Mystery

हाल ही में लालू प्रसाद यादव (RJD Supremo) सिंगापुर से लौटे हैं और वो अभी दिल्ली में हैं। वहीं, रोहिणी आचार्य अभी सिंगापुर में ही हैं। साथ ही लालू यादव (Lalu Prasad Yadav) अभी दिल्ली में अपनी बड़ी बेटी मीसा भारती के आवास पर आराम कर रहे हैं।

 

जानकारी के अनुसार, लालू (Lalu Prasad Yadav) को उनकी बेटी रोहिणी आचार्य किडनी देगी। लालू यादव (Lalu Prasad Yadav) अभी दिल्ली में हैं और जल्द ही सिंगापुर के लिए रवाना होने वाले हैं। इसी महीने उनका किडनी ट्रांसप्लांट किया जाना है। वहीं, लालू पिछले महीने ही सिंगापुर में डॉक्टरों से चेकअप कराकर लौटे थे।

 

यह भी पढ़ें:  Delhi Congress Chief Lovely Resigns | आप नहीं पसंद...हाथ से छूटे लवली

रोहिणी आचार्य लालू-राबड़ी की दूसरी बेटी हैं। 20 से 24 नवंबर के बीच लालू कभी भी सिंगापुर पहुंच सकते हैं। लालू अपनी बेटी से किडनी लेने के पक्ष में बिल्कुल नहीं थे। रोहिणी ने उन्हें किसी तरह तैयार किया है।

 

सिंगापुर के डॉक्टरों ने लालू यादव के किडनी ट्रांसप्लांट की अनुमति दे दी है। लालू की बेटी रोहिणी आचार्य उन्हें किडनी दान करेंगी। रोहिणी अपने पति के साथ सिंगापुर में ही रहती हैं। पिछले महीने लालू यादव जब डॉक्टर को दिखाने सिंगापुर गए थे, तो वे रोहिणी के घर पर ही रुके थे।

यह भी पढ़ें:  Bihar News|Nalanda News| तालाब के चारों तरफ बिछाई थी करंट...हाथ धोने गए तीन युवक जिंदा मरे, सदमे से भाभी की भी मौत

 

आरजेडी सुप्रीमो (Lalu Prasad Yadav) को किडनी, दिल समेत अन्य कई बीमारियां हैं। उनका लंबे समय तक दिल्ली एम्स में इलाज चला। वहां के डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत बताई। साथ ही सिंगापुर में इलाज कराने की सलाह दी। इसके बाद लालू यादव अक्टूबर में सिंगापुर गए और वहां के डॉक्टरों से चेकअप कराया।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें