spot_img

विजया दशमी पर RSS का जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने पर जोर, भागवत बोले- किसी को छूट नहीं मिले

spot_img
- Advertisement -

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने बुधवार को नागपुर में आयोजित विजय दशमी कार्यक्रम में (rss-chief-mohan-bhagwat-vijayadashami-address) शक्ति की साधना का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इसके बिना दुनिया में शांति संभव नहीं है। इस दौरान उन्होंने भारतीय मातृशक्ति की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया में शक्ति और विश्वास दोनों में बड़ा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पर्वतारोही संतोष यादव उपस्थित रहीं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस (RSS) ने एवरेस्ट विजेता पद्मश्री संतोष यादव को अपना विजयादशमी समारोह का मुख्य अतिथि बनाया है। यह पहला मौका है जब आरएसएस ने किसी महिला को अपने दशहरा कार्यक्रम का मुख्य अतिथि बनाया है।

- Advertisement -

संतोष यादव ने सरसंघचालक मोहन भागवत के साथ पूजा-अर्चना की। अब सरसंघचालक स्वयंसेवकों को संबोधित कर रहेविजया दशमी पर RSS का जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने पर जोर, भागवत बोले- किसी को छूट नहीं मिले हैं। उन्होंने नागपुर के आरएसएस मुख्यालय में परंपरागत शस्त्र पूजा की है। सरसंघचालक ने अपने संबोधन में कहा कि हम कौन हैं, हमारी आत्मा क्या है, इसकी स्पष्ट जानकारी होनी चाहिए। अगर हमें यह जानकारी होगी तो हमें प्रगति का रास्ता साफ-साफ दिखेगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Education News: बिहार को डबल सौगात! 239 इंस्ट्रक्टर्स की होगी बहाली, कई जिलों में खुलेंगे नए आयुष अस्पताल

संघ प्रमुख ने कहा कि वर्तमान समय में मातृशक्ति की उपेक्षा नहीं की जा सकती। हमारी सनातन संस्कृति में महिलाओं को हमेशा सर्वोच्च स्थान दिया गया है लेकिन न जाने क्यों समय के साथ उनकी सक्रियता को कम किया गया। विदेशी आक्रमणों के दौरान जिस मानसिकता को हमने अपनाया था हम आज भी उससे बंधे हुए हैं। यह अवसर है कि हम अपने परिवार की महिलाओं को आगे लाने के कार्य की शुरुआत करें। समूचे समाज की संगठित शक्ति इसके बिना पूरी नहीं हो पाएगी।

उन्होंने कहा, जनसंख्या पर एक समग्र नीति बने, सब पर समान रूप से लागू हो, किसी को छूट नहीं मिले, ऐसी नीति लाना चाहिए। 70 करोड़ से ज्यादा युवा हैं हमारे देश में। चीन को जब लगा कि जनसंख्या बोझ बन रही है तो उसने रोक लगा दी। हमारे समाज को भी जागरूक होना पड़ेगा। नौकरी-चाकरी में भी अकेली सरकार और प्रशासन कितना रोजगार बढ़ा सकती है? समाज अगर ध्यान नहीं देता है तो होता है।

कहा कि मंदिर, पानी, श्मसान नहीं सबके लिए समान हो, इसकी व्यवस्था तो सुनिश्चित करनी ही होगी। ये घोड़ी चढ़ सकता है, वो घोड़ी नहीं चढ़ सकता, ऐसी मूर्खतापूर्ण बातें तो हमें खत्म करनी होंगी। सबको एक-दूसरे का सम्मान करना होगा। हमें समाज का सोचना होगा, सिर्फ स्वयं का नहीं।

कोरोना काल में समाज और सरकार ने एकजुटता दिखाई तो जिनकी नौकरी गई, उन्हें काम मिला। आरएसएस ने भी रोजगार देने में मदद की। उधर, सरकार ऐसी व्यवस्था करे कि लोग बीमार ही नहीं हों। उपचार तो बीमारी के बाद होता है।

यह भी पढ़ें:  Commercial LPG Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का बड़ा झटका, कमर्शियल सिलेंडर हुआ 220 रुपये महंगा, जानिए पटना में क्या हैं नए दाम

इस मौके पर मुख्य अतिथि पर्वतारोही संतोष यादव ने कहा कि अक्सर मेरे व्यवहार और आचरण से लोग मुझसे पूछते थे कि ‘क्या मैं संघी हूं?’ तब मैं पूछती-वह क्या होता है? मैं उस वक्त संघ के बारे में नहीं जानती थी। आज वह प्रारब्ध है कि मैं संघ के इस सर्वोच्च मंच पर आप सबका स्नेह पा रही हूं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Vi का नया पोस्टपेड प्लान: सिंगल यूजर के लिए 50GB डेटा और OTT बेनिफिट्स

Postpaid Plan: टेलीकॉम बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच Vodafone Idea (Vi) ने अपने...

Bihar Weather: 1967 के बाद सबसे भीषण आंधी-बारिश और ओले ने मचाई तबाही, पढ़िए आधे घंटे की मौसम का बदला मिजाज और तबाही का...

Bihar Weather: कुदरत जब रौद्र रूप धारण करती है, तो हर हिसाब-किताब धरे का...

Nalanda Stampede: बिहार शरीफ भगदड़ में 5 पुलिसकर्मी निलंबित, पढ़िए नालंदा घटना पर सरकार की सख्ती

Nalanda Stampede: कभी-कभी वक्त का एक छोटा सा झोंका भी बड़े बदलावों की नींव...

Bihar Skill Development: जब पटना के स्किल पार्क में अचानक पहुंचे CM Nitish, छात्रों को दिया आत्मनिर्भरता का मंत्र

Bihar Skill Development: बिहार के भविष्य की नींव बन रहे युवा, जब स्वयं मुख्यमंत्री...