spot_img

दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, बेगूसराय के 21 कॉलेजों के कराटे और किक बॉक्सिंग खिलाड़ियों का हुआ सेलेक्शन ट्रायल, अब बनेगी LNMU की टीम, 25 को चयन का होगा ऐलान

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। कराटे एवं किक बॉक्सिंग खेल की विश्वविद्यालय टीम के गठन के लिए सीएम साइंस कॉलेज दरभंगा में आयोजित दो दिवसीय सेलेक्शन ट्रायल रविवार को पूरा हो गया। इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। कराटे एवं किक बॉक्सिंग की विश्वविद्यालय टीम के गठन के लिए सेलेक्शन ट्रायल होने के बाद अब 25 को टीम की घोषणा की जाएगी।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, लगातार दो दिनों तक चले सेलेक्शन ट्रायल में कराटे टीम के लिए कुल 21 महाविद्यालय के खिलाड़ी छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Araria News: अररिया में बड़े Sex Racket की रंगीनियत ध्वस्त, 16 महिलाओं सहित 29 गिरफ्तार, 7 लड़कियों की रेस्क्यू! पढ़िए नाबालिगों की जिस्म और आपत्तिजनक सामान!

 

इनमें दरभंगा के महात्मा गांधी कॉलेज, नागेंद्र झा महिला कॉलेज, मिल्लत कॉलेज, केएस कॉलेज, सीएम कॉलेज, एमएलएसएम कॉलेज, मिल्लत टीटी कॉलेज, एमआरएम कॉलेज, मधुबनी के जेएन कॉलेज एवं आरके कॉलेज, समस्तीपुर के एएनडी कॉलेज, आरएनएआर कॉलेज, बेगूसराय के एसके महिला कॉलेज, एमआरजेडी कॉलेज  एसबीएसएस कॉलेज, बेगूसराय के एपीएसएम कॉलेज बरौनी, जीडी कॉलेज, आरबीएस कॉलेज, अंदौर, जीएमआरडी कॉलेज, मोहनपुर एवं आरसीएसएस कॉलेज बिहट आदि महाविद्यालय के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

 

 

यह भी पढ़ें:  Madhubani News मधुबनी के निजी हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने कहा...पिटाई से मरा!

किक बॉक्सिंग टीम के लिए कुल छह कॉलेजों के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इनमें दरभंगा के एमएलएसएम कॉलेज, सीएम कॉलेज एवं सीएम साइंस कॉलेज के अतिरिक्त समस्तीपुर के आरएनएआर कॉलेज व बेगूसराय के जीडी कॉलेज एवं आरसीएस कॉलेज की टीम ने हिस्सा लिया। विश्वविद्यालय टीम की घोषणा 25 दिसंबर को की जाएगी।

 

जानकारी के अनुसार, इससे पहले महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. दिलीप कुमार चौधरी की अध्यक्षता में गठित पांच सदस्यीय निर्णायक समिति ने अपनी रिपोर्ट विश्वविद्यालय के खेल पदाधिकारी डॉ. अजय नाथ झा को सौंप दी। प्रो. दिलीप कुमार चौधरी की अध्यक्षता में गठित टीम में फुलेश्वर कुमार मंडल, मनीष राज, सुनील कुमार चौधरी एवं सुरेंद्र कुमार आनंद शामिल थे।

यह भी पढ़ें:  Motihari Convocation: Bihar की धरती पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस पर क्या बोले उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन- पढ़िए भारत को लेकर बड़ी भविष्यवाणी

 

आयोजन की सफलता में डॉ. अजय कुमार ठाकुर, प्रवीण कुमार झा, चेतकर झा, कुमार राजर्षि, राजेश कुमार सिंह, संतोष कुमार समेत अन्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar News: CM Nitish की ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ यात्रा, ईको-टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा, गिद्ध संरक्षण केंद्र का भी उद्घाटन, पढ़िए ‘जंगल सफारी’

ईको-टूरिज्म: बिहार के 'मिनी स्विट्जरलैंड' कहे जाने वाले वाल्मीकिनगर के लिए आज का दिन...

Patna Rajgir Express: यात्रियों को तोहफा, अब हर दिन दौड़ेगी यह ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल

Patna Rajgir Express: बिहार के रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है! पूर्व...

असम चुनाव हिंसा: प्रचार के दौरान भाजपा कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में जबरदस्त तनाव

असम चुनाव हिंसा: असम में विधानसभा चुनाव का माहौल गरमा गया है, लेकिन इसके...