spot_img

बिहार में सीरियल Bomb Blast, इमामगंज मंदिर और DPS स्कूल के पास बड़े धमाके, आधा-आधा किलो के मिले 5 जिंदा बम,

spot_img
- Advertisement -

गया से बड़ी खबर आ रही है। यहां के इमामगंज प्रखंड में आज अहले सुबह (Serial Bomb Blast in Bihar) जोरदार बम धमाका हुआ है। धमाका इमामगंज थाना से छह सौ मीटर की दूरी पर स्थित डीएसपी स्कूल के पास हुआ।

- Advertisement -

धमाका रात करीब 2 बजे रात को हुआ। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने वहां से एक-एक किलो के पांच जिंदा बम को बरामद किया। वारदात इमामगंज थाना क्षेत्र में मंदिर के इर्द-गिर्द हुए हैं जहां दो धमाकों के बाद से वहां आधा-आधा किलो के पांच जिंदा बम मिले हैं।

- Advertisement -

पसेवा देवी मंदिर के समीप एक घर पर बम फेंका गया था। इसके बाद घर के सभी लोगों की नींद खुल गई। जागने के बाद बाहर आकर देखा तो घर के बाहर कोई नहीं था। पांच से छह देसी बम फेंका हुआ मिला। आशंका है कि दहशत फैलाने के उद्देश्य से अराजक तत्वों ने ये काम किया होगा। मौके से जो छह जिंदा बम बरामद किए गए हैं। उसका वजन भी काफी है। एक बम का वजन पांच सौ ग्राम है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Military Leadership: बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने OTA गया में फूंका जोश, बताया सफल नेतृत्व का राज

जानकारी के अनुसार, दो बम धमाके और पांच जिंदा बम बरामदगी के बाद से इमामगंज थाने की पुलिस एक्शन में आ गई है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। जहां से बम बरामद हुआ है उसके पास में ही मंदिर और एक स्कूल है।इसे लेकर इलाके में दहशत का माहौल है। पढ़िए पूरी खबर

पूरा मामला नक्सल प्रभावित इमामगंज थाना क्षेत्र के परसेवा गांव का है। लोगों ने बताया कि मंदिर और स्कूल के ईर्द गिर्द पांच जिंदा बम मिले हैं। एक-एक बम आधा-आधा किलो के थे। बम के चारों ओर सुतली लिपटी हुई थी। दो बम एक घर पर फेंका गया था। बम धमाके  पर पहुंची इमामगंज थाने की पुलिस ने मौके से पांच बम बरामद किया है। पुलिस की टीम बम अपने साथ लेकर गई है।

जानकारी के अनुसार धमाके के बाद से ही स्थानीय लोग सहमे हुए हैं। बीते दिन रात को एक के बाद एक दो बम धमाकों की आवाज से आस-पास का पूरा इलाका दहल गया। ये दोनों धमाके डीएसपी स्कूल के पास ही हुआ। लोगों में ऐसा भय है कि वो किसी अनहोनी की आशंका को लेकर अपने घरों में दुबके हुए हैं। घटनास्थल से पुलिस ने चार जिंदा बम बरामद किया है। जो एक-दूसरे से कुछ ही दूरी पर रखे गए थे।

जानकारी के अनुसार,गया का इमामगंज इलाका नक्सलियों के निशाने पर रहता है। ऐसे मे अंदेशा है कि इसके पीछे कोई बड़ी नक्सली साजिश हो सकती है। इमामगंज थाने की पुलिस ने मंदिर और सरकारी स्कूल के आसपास के इलाके में सर्चिंग चलाकर पांच बमों को बरामद करने में कामयाबी हासिल की। जिस घर पर बम फेंका गया उनके परिजनों से पुलिस पूछताछ कर वजह जानने की कोशिश में लगी हुई है।

यह भी पढ़ें:  Chapra Road Accident: छपरा में ट्रक ने रौंद डाला पिकअप, 4 ऑर्केस्ट्रा कलाकारों की दर्दनाक मौत

इस घटना को लेकर इमामगंज थानाध्यक्ष उदय शंकर ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है ताकि घटना से जुड़े साक्ष्य व सुराग पता लगाया जा सके। आसपास के क्षेत्रों में जहां भी सीसीटीवी कैमरे लगे हैं उसे पुलिस खंगाल रही है ताकि अराजक तत्वों का पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें:  Nawada News: नवादा में कुत्तों का हमला: 50 भेड़ों की मौत, चरवाहे की रोजी-रोटी पर संकट!

वहीं, इधर, बम ब्लास्ट की घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत है। पुलिस बल की तैनाती की गई है।गया के एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि पसेवा मोहल्ले में देवी स्थान सड़क के किनारे से देसी बम को बरामद किया गया है। एसएसपी के अनुसार चार देसी बम को जिंदा बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि घटना में संलिप्त बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: मधुबनी NH-57 का यादव जी ढाबा… झंझारपुर में बाल श्रम पर बड़ी कार्रवाई, ढाबे से बचाई गई मासूम की जिंदगी

बाल श्रम: मधुबनी के झंझारपुर में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली...

Bihar Politics: बिहार मंत्रिमंडल विस्तार को फ़ाइनल टच देने पटना आ रहे अमित शाह, शपथ से पहले शाह की बैठक, पढ़िए -क्या है अंतिम...

बिहार मंत्रिमंडल विस्तार: पटना में 7 मई को होने वाले बिहार मंत्रिमंडल विस्तार से...

Madhubani News: मधुबनी में राजस्व कर्मियों पर गिरी गाज, 2.27 लाख की होगी वसूली, पढ़िए कौन कौन आए जद में, पूरी लिस्ट और रिकवरी...

बिहार लोक सेवा अधिनियम: मधुबनी में एक बार फिर सरकारी तंत्र की सुस्ती पर...

Samastipur Railway News: समस्तीपुर में 140 टन क्षमता वाली ‘Railway Crane’ तैनात, रेल दुर्घटना राहत में आएगी तेजी

Railway Crane: अरे भाई साहब! रेल पटरियों पर काम करने वाली ये विशाल मशीनें...