मई,3,2024
spot_img

Sex बाजार की बड़ी मंडी का फर्जी रजिस्टर…बड़ा खुलासा, आपत्तिजनक हालात में मिले 3 जोड़ों समेत 11 गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img

बक्सर में देह व्यापार का बड़ा खुलासा हुआ है जहां एक रेस्टोरेंट और होटल की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस ने एक लॉज से तीन जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ते हुए पूरे मामले का सच उजागर कर दिया है।

पुलिस ने जब लॉज का रजिस्टर खंगाला तो वह भी दंग रह गई। क्योंकि इस गोरखधंधे का सच  यहां कमरा बुक करने के लिए रखे गए रजिस्टर से हुआ जो फर्जी पाया गया।

अहम यह है कि डुमरांव स्टेशन के बाहर थाना से महज सौ मीटर की दूरी पर यह सेक्स बाजार का संचालन एक लॉज में हो रहा था। मौके से पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।

इसमें अलग अलग कमरों से पकड़े गए तीन जोड़े शामिल हैं। इसके अलावा लॉज का संचालक भी पुलिस की गिरफ्त में है। पकड़ में आई तीनों महिलाओं को बक्सर मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है।

दरअसल, बक्सर पुलिस को यह सुचना मिली थी कि इलाके में कई लॉज में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने इस सूचना के आधार पर स्टेशन रोड में स्थित कलावती लॉज में छापेमारी की।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Bisfi News| Gas Cylinder Blast में बच्ची की जिंदा मौत, घर खाक, कई लोग झुलसे, विरोध में अग्निशमक वाहन में तोड़फोड़

जहां तीन जोड़े आपत्तिजनक हालत में मिले। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इसके साथ ही यहां कमरा बुक करने के लिए रखा गया रजिस्टर भी फर्जी पाया गया।

इधर, इस मामले को लेकर डुमरांव डीएसपी ने कहा कि रेस्टोरेंट में अनैतिक कार्य की शिकायत पर पुलिस प्रशासन ने टीम बनाकर छापेमारी की। इस दौरान तीन जोड़ों को संदिग्ध स्थिति में हिरासत में लिया गया है। पुलिस इस मामले में कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि, शहर के रेस्टोरेंट और होटलों में कमरे की बुकिंग प्रति दो घंटा के आधार पर की जाती है। हर दो घंटे के लिए कमरे की स्थिति को देखते हुए मनमाने तरीके से पैसा वसूला जाता था।

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News| Sitamarhi News | डकैतों का नया नुस्खा...मुझको पानी पिला दीजिए...डॉक्टर दंपती के हाथ-पैर बांध अहले सुबह 5 लाख की डकैती

इसके साथ ही पुलिस जांच में यह बात भी सामने आया कि यहां आईडी प्रूफ में भी सिर्फ लड़कों का ही कोई एक डॉक्यूमेंट जमा कराया जाता था। अब पुलिस आपत्तिजनक हालत में हिरासत में लिए गए लड़के-लड़कियों से पूछताछ में जुटी है।

जानकारी के अनुसार,थाना से महज सौ गज की दूरी पर स्थित लॉज सेक्स रैकेट संचालन को लेकर बदनाम रहा है। यहां घंटे के हिसाब से कमरे का किराया वसूला जाता था।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News|Harlakhi News| भारतीय और नेपाली मुद्रा के साथ India-Nepal Border Post Pipraun पर संदिग्ध धराया

दिन के उजाले में ही बेखौफ होकर जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। लॉज संचालकों ने ग्राहकों को बाहर निकालने के लिए पीछे से अलग दरवाजा भी रखा था। हिरासत में ली गई तीनों महिलाओं को मेडिकल जांच के लिए बक्सर भेजा गया है।

वहीं, पुलिस की इस छापेमारी में आपत्तिजनक अवस्था लड़के–लड़कियों के पकड़ें जाने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय शहर में रेस्टोरेंट और होटल की आड़ में अवैध कारोबार करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है।

अब पुलिस जांच में इस सेक्स बाजार में और भी कई नाम सामने आ सकते हैं। वहीं, और कई होटलों के नाम सामने आ सकते हैं, जहां सेक्स बाजार रोज लगता है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें