बताया जा रहा है कि नवादा से टाटा लौट रही शिव शक्ति बस की आगे चल रहे ट्रेलर से टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को रेस्क्यू करा एमजीएम अस्पताल भिजवाया है।
वहीं घटना में एक महिला एवं एक पुरुष यात्री की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि नवादा से चलकर टाटा की ओर जा रहे यात्री बस के चालक ने शहरबेड़ा के समीप सामने से जा रहे एक ट्रेलर में पीछे से टक्कर मार दी।
बस में सवार पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें दो की स्थिति नाजुक बताई जा रही थी जिसकी मौत की सूचना आ रही है।
जानकारी के अनुसार, बस नवादा से चलकर टाटा की ओर आ रही थी। इस दौरान चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-33 पर चिलुगू के पास तेज रफ्तार बस ने पीछे से उक्त ट्रेलर में जोरदार टक्कर मार दी।
घटना के बाद मौके पर पहुंची चांडिल पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल में भर्ती करा दिया है।







