back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 3, 2026
spot_img

शराबी पुत्र ने पिता की पीट-पीटकर कर दी हत्या

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहारशरीफ से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां शराबी पुत्र गोरे लाल यादव ने पिता दिनेश शर्मा की पीट पीटकर हत्या कर दी है। मामला नुरसराय थाना क्षेत्र के जगदीशपुर तैयारी गांव की है। जहां, आपसी रंजिश को लेकर शराबी पुत्र ने सोमवार की सुबह अपने पिता की पीट पीट कर हत्या कर दी।

- Advertisement -

थानाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि दोनों पिता पुत्र के बीच आपसी रंजिश को लेकर वाद विवाद के साथ मारपीट हो गई थी। जिससे गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई है। सारे घटनाक्रम की जायजा लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। हत्या के बाद हत्यारा पूत्र फरार हो गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने सघन छापामारी शुरू कर दी है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, जगदीशपुर गांव निवासी दिनेश शर्मा अपने घर में खाना खा रहे थे। उसी वक्त शराबी पुत्र घर पहुंच कर किसी बात को लेकर वाद विवाद करने लगा बात बढ़ते हुए दोनों के बीच हाथापाई हो गई। इसी बीच शराबी पुत्र ने ईंट से पिता के सर पर प्रहार कर दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna News: होली पर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, 85 बेड आरक्षित, विशेष चिकित्सा व्यवस्था

इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटनाक्रम को देखते हुए दिनेश शर्मा के छोटे पुत्र ने उन्हें अचेता अवस्था में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां से बेहतर इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया गया । इसके बाद लौटने के क्रम में रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना नूरसराय थाना पुलिस को दी गई। नूरसराय थाना पुलिस की ओर से हत्या की प्राथमिकी गोरे लाल यादव को आरोपी बनाते हुए दर्ज की गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Lunar Eclipse 2026: फाल्गुन पूर्णिमा पर साल का पहला और आखिरी चंद्रग्रहण, जानें सूतक काल और प्रभाव

Lunar Eclipse 2026: फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा के पावन अवसर पर होने वाला यह चंद्र...

Electric Scooter अब किराए पर! सुजुकी ने लॉन्च की शानदार सब्सक्रिप्शन सर्विस

Electric Scooter: शहरी आवागमन को आसान और किफायती बनाने की तलाश में हर कोई...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें