मई,5,2024
spot_img

Surya Grahan 2023: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, जानें टाइमिंग और सावधानियां

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर की रात 08 बजकर 34 मिनट पर लग गया है। यह रविवार, 15 अक्टूबर की देर रात 02 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगा। यानी ग्रहण की अवधि 5 घंटे 51 मिनट की होगी। आइए जानते हैं कि यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं..

spot_img
spot_img
spot_img

आज सूर्यग्रहण लगने वाला है। ये साल का आखिरी सूर्यग्रहण होगा। पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को और पहला चंद्र ग्रहण 5 मई को लग चुका है। अब इस वर्ष के अंतिम दो ग्रहण लगने जा रहे हैं, जिसमें, 14 अक्टूबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दृश्य नहीं होगा।

एक ही माह में दो ग्रहण लगना बिल्कुल भी लाभकारी नहीं है। इतना ही नहीं, 14 अक्टूबर से 4 नवंबर तक के 20 दिन भी खगोलीय घटनाक्रम के नजरिए से बेहद विशेष माने जा रहे हैं, जिसका प्रभाव धरती पर प्राकृतिक आपदा, भूकंप, महामारी, सुनामी, बड़े देशों में युद्ध की स्थिति के रूप में देखा जाएगा।

सूर्य ग्रहण अश्विन कृष्ण पक्ष अमावस्या पर 14 अक्टूबर, शनिवार को लगेगा. यह सूर्य ग्रहण कंकड़ाकृति सूर्य ग्रहण होगा। इसकी विशेषता यह है कि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। मूल रूप से यह सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका, मध्य अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका तथा उत्तरी अफ्रीका का किनारा, अटलांटिक और प्रशांत महासागर में दिखाई देगा।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | Khutauna News| लगा दी बाहर से कुंडी, घरवालों को भनक लगी नहीं, दो घरों से लाखों कैश और ज्वेलर्स उड़ा ले गए अपराधी

भारतीय समयानुसार, 14 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण शनिवार को रात में 8 बजकर 34 मिनट पर प्रारंभ होगा और इसका समापन रात 2 बजकर 25 मिनट पर होगा। यह ग्रहण कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में होगा।

इस बार सूर्यग्रहण पश्चिमी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिका, अंटार्कटिका में दिखाई देगा। हालांकि यह सूर्यग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। खास बात यह है कि साल 2023 का पहला सूर्यग्रहण भी अपने देश में दिखाई नहीं दिया था। एक बार फिर ऐसा ही होने जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  Amethi Lok Sabha Seat| KL Sharma Real Hunter| असल शिकारी...किशोरी लाल

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें