spot_img

पटना जेठूली पंचायत गोलीकांड, 5 लोग हुए थे जख्मी…4 की हो चुकी मौत, बचा 1 जख्मी…आज जख्मी चौथे व्यक्ति के भी दम तोड़ने से फिर जेठूली में सुलगा तनाव

spot_img
- Advertisement -

पटना से बड़ी खबर है जहां जेठूली पंचायत में हुई गोलीकांड में एक और मौत हो गई है। अब मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई हैं। पीएमसीएच में इलाज के दौरान घायल एक और शख्स चंद्रिका राय की आज मौत हो गई। गोलीकांड में 5 लोग घायल हुए थे। इसमें से चार लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं पांचवां व्यक्ति अभी भी इलाजरत है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, जेठूली पंचायत के चर्चित गोलीकांड में घायल चौथे व्यक्ति चनारिक राय ने पीएमसीएच में इलाज के दौरान रविवार को दम तोड़ दिया। इस गोलीकांड में पांच लोग घायल हुए थे। नदी थाना क्षेत्र के जेठुली में चुनावी रंजिश, जमीन और पार्किंग विवाद को लेकर 19 फरवरी को गोलीबारी हुई थी। मृतकों में दो युवक गौतम कुमार और रौशन कुमार भी शामिल हैं।

- Advertisement -

यह पूरा विवाद जेठुली गांव के पूर्व पंचायत प्रतिनिधि टुनटुन यादव और मुखियापति सतीश राय उर्फ बच्चा राय के ड्राइवर से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर सतीश राय के सहयोगियों ने गोलीबारी की। 24 घंटे से ज्यादा उपद्रव हुआ।


इसके बाद से जेठूली में एकबार फिर से तनावपूर्ण माहौल है। प्रशासन की ओर से इसे ध्यान में रखकर पूरा इंतेजाम भी किया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News: स्वास्थ्य सिस्टम के 'कलंक...' नवगछिया अस्पताल की लापरवाही देखिए साहेब... क्रिकेट खेलता रहा डॉक्टर, इमरजेंसी में तड़पते रहे सड़क हादसे का घायल!


दरअसल, पटना के जेठूली पंचायत में 19 फरवरी पार्किंग विवाद को लेकर 50 राउंड से अधिक फायरिंग हुई थी। जिसके बाद इलाके में काफी तनावपूर्ण महौ बन गया था। जेठुली गांव में प्रशासन की ओर से इलाके में धारा-144 लागू भी किया गया था।

जानकारी के अनुसार पूर्व पंचायत प्रतिनिधि टुनटुन यादव अपने गैराज से गाड़ी निकाल रहे थे। तभी जेठुली के मुखिया पति सतीश यादव उर्फ बच्चा राय के ड्राइवर ने टुनटुन यादव को गाड़ी हटाने के लिए कहा। इसी मामले को लेकर विवाद बढ़ गया। बच्चा राय ने ताबड़तोड़ गोली चलाई। जिसमें 5 लोगों को गोली लग गई।

इसमें चंद्रिका राय, मुनारीक राय, रोशन कुमार, गौतम कुमार और नागेंद्र राय का नाम शामिल था। घायल लोगों में से अबतक चार लोगों की मौत हो चुकी हैं।

इस घटना के बाद जमकर उपद्रव हुए थे। काफी हंगामा हुआ। मामले में फायरिंग, आगजनी और उपद्रव मामले में अब तक तीन केस दर्ज किया गया है। पुलिस की जांच जारी है। घटना की जांच और आरोपियों की गिरफ़्तारी को लेकर सरकार व पुलिस द्वारा से एसआइटी का गठन किया गया है, जिसमें चार थाने की पुलिस शामिल है। उपद्रव और हत्या मामले में अब तक 23 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: विक्रमशिला सेतु से टूटे उत्तर और दक्षिण के संपर्क रिश्ते अब जुड़ेंगी नई बस सेवा से, जानिए रूट और किराया

Bhagalpur News: विक्रमशिला सेतु से टूटे उत्तर और दक्षिण के संपर्क रिश्ते अब जुड़ेंगी...

Nalanda News: नालंदा में मानव तस्करी का बड़ा खुलासा, 3 नाबालिग लड़कियां बचाई गईं, अंतरराज्यीय गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार

मानव तस्करी: बिहार के नालंदा में एक बड़े मानव तस्करी रैकेट का पर्दाफाश हुआ...

Patna DM का अल्टीमेटम: जनसेवा में लापरवाही अब नहीं होगी बर्दाश्त!

Patna DM: पटना में अब जनता से जुड़े काम लटकाना अधिकारियों को महंगा पड़...

Bihar MLC Election: भाजपा के अरविंद शर्मा निर्विरोध निर्वाचित, CM चौधरी ने दी बधाई

बिहार एमएलसी चुनाव: बिहार की सियासी गलियों से एक बड़ी खबर सामने आई है,...