spot_img

Darbhanga पुलिस के जवान एक कुख्यात को छोड़ने गए थे भागलपुर, बेगूसराय में ट्रक ने मारी Darbhanga पुलिस की जीप को बड़ी टक्कर, Darbhanga के हवलदार समेत 4 जवान की हालत नाजुक

spot_img
- Advertisement -

बेगूसराय जिले में रविवार की तड़के तीन बजे भागलपुर सेंट्रल जेल से लौट रही दरभंगा पुलिस की वाहन मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एसएच 55 मोहनपुर से समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बेगूसराय में दरभंगा पुलिस की गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए. कैदी को जेल पहुंचाकर जवान लौट रहे थे। हादसे में कई पुलिसकर्मियों को चोट लगी है, जिन्हें जख्मी हालत में आनन-फानन में अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि दरभंगा पुलिस के जवान एक कैदी को भागलपुर जेल में पहुंचाकर लौट रहे थे जिस दौरान रास्ते में ये हादसा हुआ।

- Advertisement -

विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से आमने-सामने हुई टक्कर के बाद पुलिस जीप क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, जीप में सवार हवलदार, चालक समेत चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। बेगूसराय की मुफस्सिल पुलिस घायलों का बयान अंकित कर अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Vaishali News: वैशाली स्वर्ण व्यवसायी के घर भीषण डकैती का बड़ा खुलासा, 30 सालों से फरार कुख्यात जयराम पासवान समेत दो नेपाली डकैत गिरफ्तार, पढ़िए -नेपाल, सीतामढ़ी, मधुबनी, शिवहर और दरभंगा कनेक्शन और 24 FIR

घायल पुलिसकर्मियों का कहना है कि दरभंगा न्यायालय के आदेश पर एक कुख्यात अपराधी रौनक सिंह को लेकर दरभंगा जिले की पुलिस भागलपुर गई थी जहां पर विलंब होने के बाद उक्त अपराधी की सुनवाई नहीं हो सकी। तत्पश्चात रौनक सिंह को भागलपुर के सेंट्रल जेल को सुपुर्द कर दरभंगा पुलिस वापस दरभंगा लौट रही थी।

जानकारी के अनुसार, दरभंगा पुलिस लाइन की जीप एक कैदी को लेकर भागलपुर सेंट्रल जेल गई थी। लौटने के क्रम में बेगूसराय मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एस एच 55 मोहनपुर के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से आमने सामने भिडंत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया।

घायलों की पहचान जीप चालक सुमन झा, हवलदार देवेंद्र सिंह, सिपाही सुधीर कुमार और संजीव कुमार के रूप में हुई है। घायलों में जीप चालक सुमन झा को गंभीर हालत में दरभंगा ले जाया गया है वहीं अन्य तीनों का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है।

स्थानीय लोगों ने घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज कर मुफस्सिल पुलिस को सूचना दी। दुर्घटना में पुलिस जीप क्षतिग्रस्त है। वहीं, सिपाही सुधीर कुमार की एस एल आर राइफल भी क्षतिग्रस्त हुई है।

घायल पुलिसकर्मियों का कहना है कि रौनक सिंह खतरनाक अपराधियों की सूचि में टॉप टेन में शामिल है जिस पर हत्या लूट सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस उसी अपराधी को भागलपुर सेंट्रल जेल में पहुंचा कर वापस दरभंगा लौट रही थी। फिलहाल सभी घायल पुलिसकर्मियों का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है जबकि पुलिस जीप के चालक का इलाज बेगूसराय के निजी अस्पताल में चल रहा है । पुलिसकर्मियों के अनुसार चालक झा जी की स्थिति काफी गंभीर है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: सत्ता का खेल खत्म! राज्यपाल ने विधानसभा भंग की, ममता बनर्जी CM नहीं रहीं

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय लिख...

Nawada News: नवादा पुलिस की बड़ी सफलता: Mobile Recovery से चेहरों पर लौटी मुस्कान

Mobile Recovery: नवादा जिले की रजौली थाना पुलिस ने एक बार फिर जनता का...

Bihar Cabinet Portfolio: बिहार कैबिनेट पोर्टफोलियो: सम्राट चौधरी ने बांटे विभाग, किसे क्या मिला? जानें पूरी लिस्ट

Bihar Cabinet Portfolio: बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई सरकार में मंत्रालयों...

Darbhanga News: तालाब बचाना है… मगर आप मौन हैं महोदय? पढ़िए – ऐतिहासिक पदयात्रा की अपील… आओ गंगासागर, दिग्घी, हराही समेत दरभंगा के...

तालाब संरक्षण: दरभंगा में ऐतिहासिक गंगासागर तालाब से एक बड़ा अभियान शुरू हो गया...