spot_img

कलयुगी मां बनी कातिल…बेटे की हत्या कर शव को आंगन में दफनाया…

spot_img
- Advertisement -

औरंगबाद में एक कलयुगी माता कातिल बन बैठी। मामला,मदनपुर थाना के माया बिगहा गांव की है जहां एक मां कंचन देवी ने अपने पंद्रह वर्षीय बेटे मारूति नंदन कुमार की बेरहमी से हत्या कर लाश को आंगन में ही दफना दिया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

मामले का खुलासा तब हुआ जब ग्रामीणों को घर के पास से अजीबोगरीब बदबू आने पर पुलिस को इसकी सूचना दी। बाद में जब पुलिस ने महिला कंचन की इतिहास टटोली तो चौंकाने वाले राज सामने आए। वह पहले बेटी को रास्ते से निकाल चुकी है और अब बेटी की हत्या कर क्या करना चाहती थी पुलिस इसकी पड़ताल में गहराई से जुटी है।

 

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Crime : मुजफ्फरपुर में घिनौनी लालच.. दिव्यांग बेटे को झोपड़ी में बांधकर जिंदा जलाया! पढ़िए संपत्ति की उन्मादी हत्या!

पुलिस ने गड्‌ढा खोदा तो वह मंजर देख हर किसी ने दांतों चले उंगली दबा ली। हैरानी की बात यह है कि महिला ने करीब तीन माह पहले ही अपनी बेटी की भी हत्या की थी।

 

पुलिस के अनुसार, कंचन देवी ने पति विनय सिंह की एड्स से मौत के कुछ माह अपने बेटा और एक बेटी को रास्ते से हटाने की प्लानिंग कर ली थी। करीब चार माह पहले उसने अपनी बेटी सोलह साल की पुनीता कुमारी की हत्या की दी थी और अब बेटे मारूति को रास्ते से हटा दिया।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Road Accident: बिरौल-कुशेश्वरस्थान मुख्य सड़क पर रफ्तार का कोहराम, ठेला चालक की कुचलकर मौत, रौंदकर फरार हुई गाड़ी

जानकारी के अनुसार, मामले का खुलासा होते ही पुलिस ने आरोपी महिला कंचन देवी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने शव को बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार मारूति 7वीं क्लास में पढ़ता था। कंचन देवी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। अब उसे पूछताछ की जा रही है कि उसने आखिर अपने बच्चों को क्यों और कब मारा। मामले को लेकर पटना एफएसएल टीम को इसकी सूचना दी गई है। एफएसएल की टीम औरंगाबाद के लिए रवाना हो गई है।

दनपुर थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि गाडे़ गए शव को पटना से आ रही एफएसएल की टीम मजिस्ट्रेट के निगरानी में सत्यापन के लिए खुदाई कर निकाली जाएगी। महिला कंचन देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Araria News: अररिया में NEET UG 2026 शांतिपूर्ण संपन्न: DM-SP ने खुद किया निरीक्षण, जानें पूरी खबर

NEET UG 2026: बिहार के अररिया जिले से उन लाखों छात्रों के लिए राहत...

Bihar Politics: बिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट चौधरी-चिराग पासवान की दिल्ली में मुलाकात, क्या बन गई बात? पढ़िए बैठक का छिपा एजेंडा!

बिहार कैबिनेट विस्तार: बिहार की सियासत में हलचल मचाने वाली एक बड़ी खबर सामने...

Darbhanga News: बेटी की शादी के लिए रखे लाखों के जेवर और कैश उड़े, बड़ी House Theft पढ़िए 9 प्वाइंट में!

House Theft: बेटी की शादी की खुशियाँ फीकी पड़ गईं, जब चोरों ने सूने...