spot_img

चोरी का बदला इतिहास, अब तक की सबसे बड़ी चोरी वाली वारदात….ज्वैलरी शोरूम से 25 करोड़ के जेवरातों की चोरी

spot_img
- Advertisement -
दिल्ली से बड़ी खबर है जहां चोरों ने चोरी का इतिहास ही बदल दिया है। अब तक की सबसे बड़ी चोरी को अंजाम दिया है जहां ज्वैलरी शोरूम में 25 करोड़ की चोरी से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। अपराधी छत काटकर शोरूम में घुसे और पूरी दुकान को समेट कर चलते बनें।

दिल्ली में अब तक की सबसे बड़ी चोरी की वारदात है। जहां, सोमवार रात अपराधियों ने भोगल इलाके में उमराव सिंह ज्वैलर्स के शोरूम की छत और दीवार काटकर करोड़ों रुपये के गहने चोरी करके ले गए।

जानकारी के अनुसार,भोगल इलाके स्थित उमराव ज्वेलर के यहां देर रात 25 करोड़ रुपए की चोरी हुई है। बताया जा रहा है कि चोर दीवार में छेद कर शोरूम में स्ट्रांग रूम तक पहुंचे। पुलिस को शक है कि ये चोरी रविवार को हुई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna Industrial Development News: CM सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश! अब बिहार में दोगुनी रफ्तार से होगा औद्योगिक विकास, खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते

फिलहाल निजामुद्दीन थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। चोर शोरूम में घुसे कैसे ये एक बड़ा सवाल है। खैर अब तक जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक शोरूम के बगल की सीढ़ियों से चोर

- Advertisement -

छत पर पहुंच गए। फिर अंदर घुसने के लिए चोरों ने छत काट दी। चोरी के बाद का इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें छत कटी हुई दिख रही है। हालांकि इस घटना का अबतक कोई सीसीटीवी फुटेज सामने नहीं आया है, जिसके आधार पर चोरों की पहचान की जा सके।

- Advertisement -

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, करीब 20 से 25 करोड़ की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। शोरूम के मालिक रविवार को दुकान बंद करके गए थे तब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं था।

शोरूम की सोमवार को छुट्टी रखी जाती है। मंगलवार की सुबह जब शोरूम खोला गया तो सभी हक्के-बक्के रह गए। शोरूम की दीवार में स्ट्रॉन्ग रूम के पास बड़ा छेद दिखाई दिया। छत और दीवार में छेद करने के बाद चोर अंदर पहुंचे। उन्होंने तसल्ली से इस चोरी को अंजाम दिया है।

यह भी पढ़ें:  जानिए कौन है केरल की यह हसीना हर्षा सनी? बैंकॉक से लाई 11.82 करोड़ का गांजा, Police ने ऐसा पकड़ा, उड़ जाएंगे होश!

पुलिस को अंदेशा है कि इस घटना को रविवार को अंजाम दिया गया होगा। चोरों ने उमराव सिंह और महावीर प्रसाद जैन शोरूम में इस घटना को अंजाम दिया है। शोरूम मालिक के मुताबिक दुकान में हीरे और सोने के करीब 20 से 25 करोड़ रुपये की ज्वेलरी रखी हुई थी।

यह भी पढ़ें:  Patna में पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग! हेरोइन तस्करों ने ASI और दारोगा को मारी गोली, जानिए

दुकान जिस इलाके में स्थित है वो मार्केट सोमवार को बंद रहता है। इसलिए, रविवार को शोरूम बंद करने के बाद वो मंगलवार को अपने शोरूम पहुंचे।

शटर उठाने के बाद उन्होंने जो देखा वो देख उनके होश उड़ गए। शोरूम मालिक के मुताबिक इस शोरूम की पूरी ज्वेलरी गायब थी। उन्होंने इसकी जानकारी तुरंत ही पुलिस को दी।

पुलिस फिलहाल शोरूम में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में लगी हुई है। साथ ही आस-पास के लोगों और शोरूम के स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि वह जल्द ही आरोपियों के सुराग ढूंढ लेंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Traffic News: विक्रमशिला सेतु पर जाम की टेंशन खत्म! DM ने दिए राहत भरे निर्देश, जानिए क्या-क्या बदलेगा

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए जिलाधिकारी ने कई अहम निर्देश दिए हैं। सुरक्षाकर्मियों के लिए शेड और शौचालय, 1 घंटे की ड्यूटी, ब्रे#BhagalpurTraffic,#VikramshilaSetu,#BiharNews

Patna Encounter News: मसौढ़ी मुठभेड़ के बाद IG राणा का सख्त रुख: खाकी पर हमला करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे

पटना के मसौढ़ी में हुई पुलिस मुठभेड़ के बाद आईजी जितेंद्र राणा ने अपराधियों को सख्त चेतावनी दी। इस मुठभेड़ में एक अपराधी मारा गया और सात गिरफ्तार हुए। आईजी ने घ#MasaurhiEncounter,#PatnaPolice,#BiharCrime

Patna Tourism News: पटना में पर्यटन को मिलेगी नई ऊँचाई! CM चौधरी ने JP गंगा पथ पर लिया बड़ा फैसला, लगेंगे 1 लाख पौध

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में पर्यटन, नदी-तट विकास और बुनियादी ढाँचा परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जेपी गंगा पथ को पर्यटन हब बनाने, ऐत#PatnaNews,#BiharTourism,#JPGangaPath

Bhagalpur Shravani Mela News: श्रावणी मेले को लेकर बड़ा खुलासा! मुख्यमंत्री की सीधी निगरानी, कांवरियों को मिलेगी खास सुविधा

भागलपुर में 30 जुलाई से शुरू होने वाले विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले की तैयारियाँ तेज़ हो गई हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वयं व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं,#BhagalpurNews,#ShravaniMela,#KanwarYatra