

पटना के केंद्रीय कारा में बेऊर जेल ब्रेक की साजिश की बू है। जेल के अंदर जमकर हुए हंगामे के बाद पटना के बेऊर जेल को ब्रेक करने की साजिश रची गई थी। जेल को कब्जे में लेने की कोशिश की गई।
इस जेल ब्रेक को अंजाम देने का आरोप बाहुबली और आरजेडी के पूर्व विधायक अनंत सिंह पर लगा है। जेल पर कब्जा करके कुख्यात अपराधियों को भगाने की तैयारी थी।
इसके लिए कक्षपाल से बैरक की चाबी भी छीन ली गई थी। इस मामले का खुलासा जेल प्रशासन की एफआईआर से हुआ है। जेल प्रशासन ने अनंत सिंह समेत 31 बंदियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
घटना के दो दिन बाद बेऊर थाने में दिए गए 2 पेज के आवेदन में जेल प्रशासन ने ये बातें स्पष्ट की हैं। आवेदन में लिखा है कि दबाव बनाने और बंदियों को भगाने की मंशा को लेकर अनंत सिंह और उनके समर्थकों ने हमला किया गया।
जेल को अपने कब्जे में लेने की कोशिश की गई। कक्षपालों के साथ जमकर मारपीट की गई। इस मारपीट की घटना में जेल के प्रशासनिक पदाधिकारी के अलावा कक्षपाल समेत कुल ग्यारह लोग घायल हो गए। इनका इलाज कारा के अस्पताल में चल रहा है।


