spot_img

बिहार में आज से बदल गया जमीन रजिस्ट्री का नियम, फीफो शुरू, दाखिल-खारिज में इन्हें मिलेगा फायदा

spot_img
- Advertisement -

बिहार में आज से जमीन रजिस्ट्री का नियम बदल गया है। अब बिहार में फीफो और ऑड-इवन नियम शुरू हो गया है। यह बदलाव प्रदेश के सभी 543 अंचलों में लागू हो गया है। अब राज्य के अंदर दाखिल -खारिज के वादों के तेजी से निपटारा किया जाएगा। इसे फर्स्ट इन फर्स्ट आउट (फीफो) और ऑड-इवन नियम के साथ किया जा रहा है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इसके तहत पूर्व की तरह ही सीओ के पास म्यूटेशन दिया जाएगा। इसके बाद सीओ इसे राजस्व कर्मचारी को जांच के लिए देंगे। फिर राजस्व कर्मी जांच कर अपने मंतव्य के साथ वाद को राजस्व पदाधिकारी के यहां अग्रसारित करेंगे। पढ़िए कैसे होगा जमीन रजिस्ट्री और कैसे होगा दाखिल खारिज…

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बड़ा फैसला: बिहार के सभी 36 जिला अस्पताल अब सुपर स्पेशियलिटी! 15 अगस्त से नहीं होगा रेफर का खेल

जानकारी के अनुसार,  राज्य के अंदर हर महीने बीस फीसदी मामले लंबित रह जा रहे थे। जब इसकी जांच की गई तो पता चला कि अंचल के पदाधिकारी पहले प्राप्त हुए वाद का निस्तारण बाद में कर रहे थे। इसी के निपटारे के लिए  राजस्व पदाधिकारी को अंचलाधिकारी की शक्ति प्रदान की गयी हैं।

यह भी पढ़ें:  बिहार की किस्मत बदलेगा CIMP का ये महामंथन? 'पॉलीक्राइसिस' में सुशासन का रास्ता!

साथ ही साफ्टवेयर अपडेट किया गया है। पटना जिले के फतुआ, भागलपुर के सबौर, समस्तीपुर के कल्याणपुर , किशनगंज के ठाकुरगंज और सीवान जिले के सीवान सदर अंचल में पायलट प्रोजेक्ट सफल होने के बाद सभी अंचलों में इसे लागू कर दिया जायेगा।

इस नीति के मुताबिक राज्य के अंदर अंचल में म्यूटेशन के लिए जो पहले आएगा उसका काम पहले निपटाया जाएगा। जिससे म्यूटेशन के लिए ज्यादा समय नहीं लगेगा। अब ऑड-इवन नियम की बात करें तो इसमें अंचलाधिकारी ऑड नंबर वाले हल्का और राजस्व पदाधिकारी इवन नंबर वाले हल्का के दाखिल खारिज वादों का निपटारा करेंगे।

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सॉफ्टवेयर को अपडेट कर नयी व्यवस्था को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर राज्य की पांच अंचलों में लागू किया है।

यह भी पढ़ें:  खुशखबरी: बिहार के अस्पतालों में अब दवा की कमी नहीं! जुड़ें 846 नए फार्मासिस्ट, जानिए

अब चल में म्यूटेशन के लिए आवेदन पहले की तरह सीओ के पास दिया जायेगा। उसके बाद सीओ इसे राजस्व कर्मचारी को जांच के लिए देंगे। फिर राजस्व कर्मी जांच कर अपने मंतव्य के साथ वाद को राजस्व पदाधिकारी के यहां अग्रसारित करेंगे। वाद यदि विषय संख्या (ऑड नंबर) वाले हल्का का है, तो राजस्व पदाधिकारी राजस्वकर्मी से प्राप्त जांच प्रतिवेदन पर अपना मंतव्य देकर वाद को सीओ के यहां निर्णय के लिए अग्रसारित करेंगे।

सीओ के लॉगिन में वाद दिखने लगेगा। विषम संख्या वाले हल्का का वाद होने पर राजस्व कर्मचारी खुद को आगे बढ़ाएंगे। सीओ के रूप में मिली शक्ति का उपयोग करते हुए उसका निस्तारण करेंगे। इस नयी व्यवस्था में राजस्व पदाधिकारी को अग्रसारित और निस्तारित दो लेयर की जिम्मेदारी निभानी होगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मधुबनी का बेटा बना ‘गोल्डन बॉय’! राष्ट्रीय पेंचक सिलाट में जीता स्वर्ण, DM Anand Sharma भी हुए कायल

Madhubani Sports News: मधुबनी के हिमांशु कुमार यादव ने राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने उन्हें सम्मानित किया।#MadhubaniSportsNews,#PencakSilatBihar,#HimanshuKumarYadav

दरभंगा के युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी! 5 जुलाई 2026 से होगा बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आगाज

Darbhanga Basketball: दरभंगा जिला बास्केटबॉल संघ 5 जुलाई 2026 को दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में द्वितीय सब-जूनियर इंटर स्कूल बास्केटबॉल चैंपियनशिप आयोजित करेगा। यह आयोजन युवा प्रतिभा#DarbhangaSports,#BiharBasketball,#SchoolChampionship

भागलपुर में सनसनीखेज खुलासा! 12 घंटे में सुलझी बिल्डर बजरंग की हत्या की गुत्थी, गर्लफ्रैंड ही निकली कातिल

Bhagalpur Crime News: भागलपुर में बिल्डर बजरंग कुमार की हत्या का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। अवैध संबंध और विवाद के बाद गर्लफ्रेंड ने ही गला रेतकर हत्या की। आरोपी सीम#BhagalpurCrime,#BiharNews,#MurderMystery

ऐतिहासिक फैसला! अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, खगड़िया में 2500 करोड़ से बिछेंगी नई बिजली लाइनें, लगेंगे सबस्टेशन

Bihar Cabinet: बिहार कैबिनेट ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में 2,500 करोड़ रुपये की बिजली योजना को मंजूरी दी है। इससे 8 जिलों के 50 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों को#BiharNews,#BiharCabinet,#SamratChoudhary